news24hourslatest

अपराध में महिलाओं का बढ़ता हुआ हाथ

अपराध में महिलाओं का बढ़ता हुआ हाथ

अपराध में महिलाओं का बढ़ता हुआ हाथ

 

भारत की महिलाओं को शक्ति के रूप में,सरस्वती के रूप में, लक्ष्मी के रूप में पूजा जाता है लेकिन 2025 के इस आधुनिक युग में यह कहना अब प्रासंगिक नहीं है क्योंकि कुछ महिलाएं अपने छवि के विपरीत जाकर अपराधों में संलिप्त पाई जा रही है,स्वामी चैतन्यानंद के केस में लेडी ब्रिगेड गिरफ्तार हुई है यानी तीन औरत और तीनों सगी बहन,इन महिलाओं पर आरोप है कि ये छात्राओं पर दबाव डालती थी की अश्लील संदेशों को डिलीट कर देंhttp://news24hourslatest.in
ऐसे बहुत से कैस है जिसमें महिलाएं अपराध की भागी हुई है,आईए जानते हैं कुछ उदाहरण:
1-जयपुर का हनी ट्रैप मामला:जयपुर पुलिस ने जो हनी ट्रैप मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया उसमें मुख्य रूप से महिलाएं भी थी,जिन पर यह आरोप था कि उन्होंने सोशल मीडिया पर पुरुषों को फंसा कर पैसा वसूलते थी
2-पटना की चोरी गिरोह:पटना पुलिस ने परसा बाजार में घरों में घुसने वाले एक गिरोह को पकड़ा जो चोरी का और नकली का सामान बेचने के बहाने से घर में घुस जाते थे,इसमें मुख्य रूप से पांच महिलाएं शामिल थी और दो पुरुष
3-छत्तीसगढ़ का सेक्स रैकेट:दुर्ग भिलाई क्षेत्र में सेक्स रैकेट के मामले में बांग्लादेशी महिलाओं का शामिल होना बताया जा रहा है,लेकिन इसमें पहचान अभी छपी हुई है परंतु कुछ लोगों का कहना है कि इसमें महिलाएं मुख्य रूप से काम कर रही है
4-उत्तर प्रदेश सेक्स रैकेट:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सेक्स रैकेट चल रहा था जिसे पुलिस ने पकड़ा, जिसमें कुल 15 सदस्य थे जिसमें 12 महिलाएं थी और तीन पुरुष थे
5-अवैध प्रवासी महिला:उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में अवैध रूप से प्रवासी महिला रहती थी जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है,बताया जा रहा है कि यह महिला म्यांमार की थी
6-बांग्लादेशी महिला घुसपैठ:कानपुर में एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया गया है जो बिना वीजा और पासपोर्ट के पिछले 6 से 7 महीना से कानपुर में रह रही थी और उन दो महिलाओं को भी पकड़ा गया है जो इसे पनाह देती थी
यह तो बात हमने की की महिलाओं का कौन-कौन सा गैंग है जिसे पुलिस ने पर्दाफाश किया और उनको सलाखों के पीछे डाला,मुख्य कारण यह है कि आखिर महिलाएं अपराध के मामलों में इतना सक्रिय कैसे हो गई? क्या कारण है कि महिलाएं ऐसी अनैतिक कामों में खुद को धकेल रही है?
आईए जानते हैं कारण:
1-आर्थिक स्थिति:बहुत सी महिलाएं जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में या फिर आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो इस चक्कर में गलत कामों में अपना हाथ डाल देती हैं कुछ देर तक तो खूब पैसा आता है मजा आता है लेकिन बाद में फिर सलाखों के पीछे जाना पड़ता है
2-जल्दी पैसा कमाना:कुछ महिलाएं तो जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में ऐसे जघन्य में शामिल हो जाती हैं जिसकी कोई सीमा नहीं है,क्योंकि ऐसे अपराधों को अंजाम देने के बाद तुरंत पैसे मिल जाते हैं,हनी ट्रैप सेक्स रैकेट नकली प्रोडक्ट बेचने में जल्दी पैसे का लालच दिया जाता है जिसकी वजह से महिलाएं शामिल हो जाती है
3-अपराधी गिरोह में शामिल:कुछ पुरुष क्या करते हैं महिलाओं को अपने अपराधिक जीरो में शामिल कर देते हैं क्योंकि महिलाओं पर शक कम जाता है इसलिए उन्हें वह शामिल करते हैं और अपना काम करते हैं
4- सोशल मीडिया का दुरुपयोग:आजकल देखा जा रहा है कि कैसे सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया जा रहा है, महिलाएं भी फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर पुरुषों से पैसे मांगती है या फिर किसी गैंग का हिस्सा बन जाती है
5-लालच की प्रवृत्ति:कुछ महिलाएं तो लालच के जरिए अपराध में शामिल हो जाती है क्योंकि उनकी प्रवृत्ति वैसी है शुरू से अपराध के कामों में संलिप्त होना और भविष्य में आपराधिक गैंग को ज्वाइन कर लेना
रोजगार,शिक्षा,संस्कार इन सब की कमी के कारण महिलाएं भी आज गलत रास्ते पर चल पड़ी है,जल्दी पैसे कमाने की लालच उनको खाई मे ले डूबता है,आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण अपराध करना,गलत काम करना इन सब चीजों में महिलाओं का शामिल होना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है उनके परिवार के लिए और देश के लिए भी क्योंकि एक ओर जहां महिलाएं ट्रेन चला रही है,आर्मी में भर्ती हो रही है, टीचर बन रही है, ऑटो तक चला रही है यानी हर काम पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर कर रही है वहीं कुछ महिलाएं अपराध कर रही है उन महिलाओं को सीखना चाहिए ऐसी महिलाओं से जो गरीबी,शिक्षा की मार को झेलते हुए देश का नाम रोशन किया,जो महिलाएं अपराध की सोच रही है उनका कम से कम उन महिलाओं के इतिहास के बारे में पढ़ना चाहिए जो खराब से खराब स्थिति में भी अपने आप को संभाला और अपने देश का अपने परिवार का नाम गर्व से ऊंचा किया,मैं आशा करता हूं कि यह आर्टिकल बहुत महत्वपूर्ण होगा उन महिलाओं के लिए जो अपराध की दुनिया में जा रही है,धन्यवाद
ये भी पढ़े:गांधी को गाली देने वाले यह पढ़ ले

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version