news24hourslatest

ये आए हुए लोग हैं बुलाए हुए नहीं:Mayawati 

ये आए हुए लोग हैं बुलाए हुए नहीं:Mayawati 

ये आए हुए लोग हैं बुलाए हुए नहीं:मायावती

पिछले कई सालों से राजनीति से कोसों दूर रही बसपा सुप्रीमो मायावती एक नए अंदाज में नजर आई,9 अक्टूबर 2025 के दिन लखनऊ मे काशीराम की पुण्यतिथि पर लाखों लोगों के बीच 2027 विधानसभा चुनाव का आगाज किया,मायावती ने जमकर समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया और योगी सरकार की तारीफ कीhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं रैली में क्या खास हुआ:
लखनऊ 9 अक्टूबर को नीले आकाश जैसा हो गया था, जी हां दोस्तों बसपा समर्थक नीला झंडा लेकर पूरे लखनऊ में छा गए थे,काशीराम की पुण्यतिथि के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने लाखों की भीड़ इकट्ठा करके यह संदेश दे दिया कि 2027 में उनका वोट बैंक अब कहीं फिसलने वाला नहीं है,मंच से उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा,उन्होंने अखिलेश यादव पर दलितों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया,वही योगी आदित्यनाथ की सरकार की जमकर तारीफ भी की,वही लाखों संख्या में पहुंचे अपने समर्थकों का आभार जताया,मायावती ने मंच से कहा कि उन्होंने खुद पुरानी सारी रिकॉर्ड तोड़ डाली और यह भी कहा कि यह किराए पर बुलाए हुए लोग नहीं है यह आए हुए लोग हैं
अपार जनसमूह क्या दर्शाता है:
मायावती के इस कार्यक्रम में लाखों लोग देश भर से आए,लोगों का कहना है कि उन्हें ना तो कोई पैसा दिया है ना ही कोई लालच दी गई,वह स्वत: चलकर बहन मायावती को सुनने आए है,बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंच से यह कहा कि आज की यह जो भीड़ है यह दर्शाती है कि हमने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं,उसके बाद उन्होंने पार्को,स्मारकों के रखरखाव पर भी सवाल उठाया है,उन्होंने कहा है की पार्क के टिकट के जो भी पैसे आते हैं वे सारे पैसे जब अखिलेश यादव की सरकार थी तब दबा लिए गए लेकिन वही वर्तमान सरकार यानी योगी की सरकार ने उस पैसे का सदुपयोग किया, अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मायावती ने यह कहा कि अखिलेश यादव केवल PDA की बात करते हैं,दलितों के लिए कुछ नहीं किया,उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव को यह कहा कि जब उनकी सरकार नहीं होती है तो उन्हें पिछड़ा,दलित सब याद आता है और जब वह सरकार में आ जाते हैं तब उन्हें दलित पिछड़ा भूल जाते हैं,वही योगी जी के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पत्र लिखकर योगी जी से आग्रह किया था कि पार्कों की स्मारकों की देखरेख की जाए और योगी जी ने उसे स्वीकार किया और पार्कों की देखरेख का पूरा खर्च उठाया,अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए उन्होंने यह कहा कि अगर अखिलेश यादव को दलितों का इतना ही सम्मान करना आता है तो जब मायावती की सरकार थी तो अलीगढ़ मंडल में जो काशीराम के नाम से जिला था उसका नाम अखिलेश यादव ने क्यों बदल दिया सरकार में आते ही,हमने कांशीराम जी के नाम पर कॉलेज,यूनिवर्सिटी और जनकल्याण योजनाएं शुरू की,लेकिन सपा का रवैया हमेशा से दोहरा रहा है- ना नीयत साफ है,ना नीति, उन्होंने यह भी कहा कि जातिवादी पार्टी में सपा सबसे आगे रही है,सपा राजनीतिक स्वार्थ के लिए जबरन PDA की हवा हवाई बातें करके जनता को गुमराह कर रही है,आरक्षण दिए जाने के मामले में भी सपा की सरकार ने हमेशा पक्षपात वाला रवैया अपनाया है, समाजवादी पार्टी सत्ता में रहते हुए महापुरुषोे को,संतो को सम्मान नहीं दिया जबकि बसपा इसका पूरा ख्याल रखती थी
कांग्रेस पर क्या कहां मायावती ने:
मायावती ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला,उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को कांग्रेस ने क्यों नहीं भारत रत्न दिया,कांग्रेस की सरकार में दलितों को न्याय नहीं मिला,दलितों को बांटा गया और बसपा को जानबूझकर हराया गया,मायावती ने यह भी कहा कि बसपा को कई राज्यों में सरकार इसलिए बनाने नहीं दिया गया क्योंकि उन्हें डर था कि अगर यह प्रदेश में सत्ता में आ सकती है तो कहीं केंद्र में सत्ता में ना आ जाए,इसलिए जहां-जहां बसपा मजबूत थी वहां वहां अन्य पार्टियों ने मिलकर उसे हराया
आज के इस दौर में जब सत्ताधारी पार्टियों की रैली या जो राजनीति में पूर्ण रूप से सक्रिय है उनकी रैली होती है तो किराए पर भीड़ बुलाई जाती है,पैसे देकर लोग बुलाए जाते हैं नहीं तो जितनी कुर्सीयां लगी रहती हैं उतने लोग भी ना आए,चाहे वो प्रधानमंत्री मोदी की रैली हो या योगी आदित्यनाथ की रैली हो या अखिलेश यादव की रैली हो,उस दौर मे मायावती के एक आह्वान से लाखों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है जिसकी 403 विधानसभा सीट में सिर्फ एक विधायक हो,लोकसभा में कोई सांसद नहीं हो और राजनीति से कोशो कोशो दूर हो ये दर्शाता है कि अगर BSP का जनाधार वापस लौटा तो यह बीजेपी को और अखिलेश यादव के PDA को नुकसान पहुंचा सकता है
“हार कर भी जो आवाज़ उठाए हैं
 वो सत्ता को बदलने वाला पैगाम लाए हैं”
ये भी पढ़े:बिहार में फिर झूठ का चला तलवार

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version