news24hourslatest

NDA की सीट शेयरिंग हो गई है,कैसे माने पार्टी के नेता

NDA की सीट शेयरिंग हो गई है,कैसे माने पार्टी के नेता

NDA की सीट शेयरिंग हो गई है,कैसे माने पार्टी के नेता

बिहार में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले ऐसे में पार्टियां अब अपने उम्मीदवार को लेकर काफी सक्रिय हैं, एनडीए हो या इंडिया गठबंधन या फिर जन सुराज पार्टी सभी को लेकर बहुत सक्रियता निभा रहे हैं ऐसे में एनडीए की सीट शेयरिंग तय हो चुकी है,चिराग पासवान एनडीए के सीट शेयरिंग से नाराज दिख रहे थे ऐसा माना जा रहा था कि वह एनडीए छोड़ भी सकते हैं और अन्य पार्टियों को ज्वाइन कर सकते हैं क्योंकि जितनी सीटों की मांग चिराग पासवान कर रहे थे एनडीए गठबंधन उतनी सिट देने को राजी नहीं थी यहां तक की चिराग पासवान जो पांच लोकसभा सीट लड़े और जीते वहां पर 15 विधानसभा सीटों की मांग कर रहे थे लेकिन पार्टी उन्हें देने से इनकार कर रही थीhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं किसको कितनी सिट मिली:
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नवंबर में होने वाला है ऐसे में एनडीए गठबंधन की सीट शेयरिंग की लिस्ट सामने आ चुकी है अब आपको बताते हैं किसको कितनी सिट मिली है
1-भाजपा और जनता दल यूनाइटेड को 101-101 सिट मिली है
2-लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सिट मिली है
3-हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और आरएलएम को 6-7 सिटी दी गई है
जीतन राम मांझी भी पार्टी से है नाराज:
हिंदुस्तानी आता मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ज्यादा सीटों की मांग कर रहे थे लेकिन एनडीए गठबंधन की तरफ से उन्हें 6 सिट मिला,जिससे की मांझी काफी नाराज नजर आ रहे है,खबर यह थी की जीतन राम मांझी 15 सीटों की मांग कर रहे थे लेकिन 6 पर आकर टिक गए है,मांझी को यह पता है कि एनडीए गठबंधन छोटे दलों के साथ भी मिलकर काम करेगा अन्यथा पार्टी को बहुत नुकसान होगा यही कारण है कि सारे छोटे घटक दल अपनी अपनी मांग को जायज बता रहे हैं और ज्यादा सीटों की मांग कर रहे हैं,अगर कोई छोटा दल अपनी मुख्य सीट छोड़ने को तैयार है तो उसके बदले उसे दूसरी सिट चाहिए
चिराग पासवान को क्यों मिली 29 सिट:
चिराग पासवान की खबर आ रही थी कि वह पार्टी से काफी नाराज नजर आ रहे हैं चिराग पासवान का कहना था कि उन्हें पर राजी थी जिससे कि चिराग पासवान नाराज है और यह खबर आ रही थी कि चिराग पासवान प्रशांत किशोर के साथ जा सकते हैं अगर उन्हें सम्मानजनक सिट नहीं मिली,आपको बता दे की 2024 के लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी लोग जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पांच सीटों पर चुनाव लड़ी थी और पांचो सीटों पर जीत दर्ज की थी,वही 2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी को सिर्फ एक सीट थी मिली थी,चिराग पासवान अपनी पार्टी की बढ़त देखते हुए सीटों की मांग कर रहे हैं उनका कहना है कि हमें सम्मानजनक सिट चाहिए क्योंकि पार्टी सम्मान के साथ समझौता नहीं कर सकती है, इसी बीच चिराग पासवान प्रशांत किशोर कोे भी बधाई देते नजर आ रहे थे तो ऐसा कयास लगाया जा रहा था कि वह प्रशांत किशोर की पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं लेकिन अंततः बैठक होने के बाद चिराग पासवान को 29 सिट मिली और इस पर चिराग पासवान राजी भी हो गए,लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान एनडीए गठबंधन के साथ मुखरता से चुनाव लड़ना चाहते हैं,ऐसे में उनकी मांग है कि उन्हें सम्मानजनक सिट मिले क्योंकि उनका कहना है कि सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे,चिराग पासवान के कहने का मतलब यह है कि ऐसी सिट उन्हें मिले जहां जीत की गुंजाइश है ताकि आने वाले समय में चिराग पासवान और उनकी पार्टी नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड और लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल जैसे मजबूत बने,चिराग पासवान खुद को तेजस्वी यादव के जैसा प्रोजेक्ट करना चाहते हैं बिहार में इसके लिए वह बहुत मेहनत कर रहे हैं
एनडीए के सीट शेयरिंग से अब साफ हो चुका है की जेडीयू बीजेपी को 101-101 सीट वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सिट,HAM को 6 सिट,RLM को 6 सिट, चिराग पासवान कभी नाराज नजर आ रहे थे तो अब सीट शेयरिंग पर राजी हो गए वही हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी अभी पार्टी से थोड़े नाराज दिख रहे हैं क्योंकि उन्होंने 15 सीटों की मांग की थी लेकिन उन्हें 6 सीट मिली,अब एनडीए की सीट शेयरिंग की लिस्ट आ चुकी है अब यह देखना रह गया है कि एनडीए ने जो उम्मीदवार उतारे हैं उनमें कितनी ताकत है की वह बाजी मार सके क्योंकि इस बार का चुनाव बेहद ही टक्कर वाला चुनाव है एक तरफ इंडिया गठबंधन पूरी प्रमुखता से के साथ चुनाव लड़ रही है और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश में है तो दूसरी तरफ एनडीए भी अपनी पूरी ताकत झोक दी है और खास बात यह है कि इस बार प्रशांत किशोर भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं चुनाव प्रचार में,अब देखना है कि जनता किसको बिहार सौपती है,जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
ये भी पढ़े:ये आए हुए लोग हैं बुलाए हुए नहीं:Mayawati 

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version