news24hourslatest

तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव में सबसे ज्यादा अमीर कौन है

तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव में सबसे ज्यादा अमीर कौन है

तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव में सबसे ज्यादा अमीर कौन है

 

 

आपको बता दे कि बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसमें से की 6 नवंबर को पहले चरण है ऐसे में सारी पार्टियां कह रही है की उनकी सरकार बनेगी,चुनाव के आखिरी दौर में राहुल गांधी ने भी तेजस्वी यादव के साथ रैलियां की,मंच साझा किया और प्रधानमंत्री मोदी ने भी पटना में रोड शो कियाzलोगों से संपर्क किया,ऐसे में जनशक्ति जनता दल के तेज प्रताप यादव और राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव दोनों में ठन गई है हालांकि दोनों बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के औरस पुत्र हैं लेकिन राजनीति कुछ भी करा सकती है,बाप को बेटे से अलग,मां को बेटे से अलग और वही हो रहा है लालू के परिवार में,दोनों भाई बिहार के चुनाव में भाई नहीं बल्कि प्रतिद्वंद्वी के तौर पर खड़े हैंhttp://news24hourslatest.in
दोनों भाई हुए एक दूसरे के खिलाफ:
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव इस समय भाई की भूमिका में नहीं बल्कि एक प्रतिद्वंद्वी की भूमिका में चुनाव लड़ रहे हैं,आपको बता दे कि लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को लालू यादव ने अपने पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है ऐसे में तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी बनाई है जिसका नाम है जनशक्ति जनता दल और वह महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं,आपको बता दे की इसी विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से मुकेश कुमार रोशन उम्मीदवार है तो वही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)के तरफ से संजय कुमार है तो जन सुराज पार्टी की तरफ से इंद्रजीत प्रधान है
आईए जानते हैं दोनों की संपत्ति कितनी है:
1-लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के पास 2 करोड़ 88 लाख 13 हजार पांच सौ तैंतालिस रुपय है,जिसमें की लगभग 92 लाख चल संपत्ति है और एक करोड़ 96 लाख अचल संपत्ति है जिसमें भूमि और मकान शामिल है,तेज प्रताप यादव के पास 30 लाख रुपए का एक बीएमडब्ल्यू कर है,15 लाख का एक स्कोडा कर भी है,चुनावी हलफनामे के मुताबिक साल 2024 और 25 में तेज प्रताप यादव की आय लगभग 23 लख रुपए रही,तेज प्रताप यादव के ऊपर कोई कर्जा भी नहीं है
2-लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव के पास लगभग 8 से 10 करोड़ की संपत्ति है जिसमें 6 करोड़ 12 लाख रुपए की चल संपति है और एक करोड़ 88 लाख रुपए की अचल संपत्ति है,तेजस्वी यादव की पत्नी के पास एक करोड़ 88 लाख की संपत्ति है,आपको बता दे कि तेजस्वी यादव के पास 55 लाख का कर्ज भी है, तेजस्वी यादव से संबंधित कुल सरकारी बकाया एक करोड़ 35 लख रुपए बताया गया है,चुनावी हलफनामे के मुताबिक तेजस्वी के पास लगभग 200 ग्राम सोना है जबकि उनकी पत्नी के पास 480 ग्राम सोना है,उनके बेटों के पास भी लगभग 200 से ढाई सौ ग्राम सोना है और परिवार के पास तीन किलो से ज्यादा चांदी है
महुआ विधानसभा सीट है इस बार खास:
महुआ विधानसभा सीट इस बार इसलिए खास है क्योंकि यहां लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव चुनाव लड़ रहे हैं अपनी पार्टी बनाकर जिसका नाम है जनशक्ति जनता दल वही इंडिया गठबंधन के तरफ से मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित हो चुके तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन की है आपको बता दे की राघोपुर वही विधानसभा क्षेत्र है जहां से लालू यादव,रावड़ी देवी सब चुनाव जीते हैं,राघोपुर यादव का गढ़ माना जाता है और यहां लालू यादव परिवार की पकड़ अच्छी खासी मानी जाती है यही कारण है कि लालू यादव का परिवार इसी विधानसभा क्षेत्र से आगे बढ़ा है लेकिन पार्टी से निष्कासित होने के बाद तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट को चुने हैं जहां से वह विधायक भी रह चुके हैं लेकिन अब पार्टी अलग है तेज प्रताप यादव यह वादा कर चुके हैं कि अब वह दोबारा राष्ट्रीय जनता दल में कभी नहीं जाएंगे हमने देखा कि नामांकन के समय तेजस्वी यादव के साथ तो उनके पिताजी लालू प्रसाद यादव थे लेकिन तेज प्रताप यादव के साथ उनकी दादी की तस्वीर थी
लालू यादव के दोनों पुत्रों में राजनीतिक विवाद बढ़ता जा रहा है तेजस्वी यादव का कहना है कि तेज प्रताप यादव अब वापस पार्टी में नहीं आने वाले हैं और ना ही पिताजी उनको स्वीकार करेंगे तो वहीं तेज प्रताप यादव ने कहा है कि वह किसी कीमत पर राष्ट्रीय जनता दल में नहीं जाएंगे आप सोचिए कि राजनीति एक ऐसा विषय है जहां केवल अपने स्वार्थ के बारे में सोचा जाता है जब तक अपना लाभ उसमें निहित ना हो तब तक कोई नेता जनता के बारे में नहीं सोचता,आप देख लीजिए कैसे तेज प्रताप यादव तेजस्वी यादव एक साथ लालू प्रसाद यादव को सपोर्ट करते थे और आज वही दिन है जब दोनों अलग-अलग है केवल राजनीति के वजह से,खैर अब हमको देखना है कि उनकी राजनीति कहां तक जनता को लाभ पहुंचाती है धन्यवाद
ये भी पढ़े:अनंत की गिरफ्तारी रात ऐसा क्या हुआ

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version