जीरा सौंफ धनिया अजवाइन के पानी के अद्भुत फायदे

अगर आप अपने शरीर को संतुलित रखना चाहते हैं और बीमारी से मुक्त रखना चाहते तो अपने घर के रसोई में जो मसाले हैं उसका प्रतिदिन उपयोग किया कीजिए,सौंफ,धनिया अजवाइन जीरा यह ऐसे मसाले हैं जो आपकी रसोई में हर समय उपलब्ध होंगे कोई सब्जी इसके बिना तैयार नहीं होती है,खाने में ताजगी लाने के साथ-साथ यह आपके शरीर को बहुत फायदा भी पहुंचाते हैं अगर आप सौंफ,जीरा,अजवाइन इनका पानी पिए तो आपके शरीर को अद्भुत फायदे मिलेंगेhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं इसके फायदे:
आपके घर के रसोई में सौंफ,जीरा,अजवाइन धनिया तो उपलब्ध ही होगा,सब्जियों में डालने के अलावा अगर इनका उपयोग आप औषधि के रूप में भी कर सकते हैं,सुबह-सुबह जब उठाते हैं तो आप खाली पेट इन मसाले का सेवन करेंगे तो आपके शरीर में तंदुरुस्ती बनी रहेगी,अगर आपके शरीर को डिटॉक्स करना है तो आप जीरा,सौंफ,अजवाइन, लौंग इन सब का पानी सुबह-सुबह खाली पेट पी सकते हैं,आपको बता दे की जीरा में विटामिन ए,विटामिन बीकंपलेक्स,विटामिन b1,विटामिन B2 विटामिन B3,विटामिन B6 कैल्शियम,मैग्नीशियम फास्फोरस जिंक और भी कई पोषक तत्व इसमें में पाए जाते हैं,वहीं अगर सौंफ की बात करें तो इसमें विटामिन एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है और धनिया में विटामिन ए,विटामिन सी,विटामिन के के साथ कई मिनरल फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं
आईए जानते हैं कैसे बनाएं पानी:
एक गिलास साफ पानी में आधा चम्मच अजवाइन, आधा चम्मच सौंफ,आधा चम्मच जीरा,आधा चम्मच धनिया भिगोले उसके बाद सुबह-सुबह इसे छान ले और छने हुए पानी को गर्म कर ले और उसमें थोड़ा नींबू डालकर खाली पेट इसका सेवन करें उसके बाद आप इसका फायदा अपने शरीर में ऑब्जर्व करेंगे, इसे पीने से आपका मोटापा भी काम होता है जो आपके शरीर में एक्स्ट्रा चर्बी है वह सब बाहर निकल जाएगी
ये भी पढ़े:अगर आपको पथरी है तो यह फल खाएं