क्या इस पदयात्रा से हिंदू राष्ट्र बनेगा भारत

हिंदुओं को जगाने के लिए,हिंदुओं को एक करने के लिए, भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए धीरेंद्र शास्त्री ने पदयात्रा की शुरुआत की है इस यात्रा का नाम “सनातन हिंदू एकता पदयात्रा” है,नेतृत्व कर रहे हैं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री जी इस यात्रा का एकमात्र उद्देश्य है सामाजिक-धार्मिक जागरूकता फैलाना,धीरेंद्र शास्त्री अपने पदयात्रा में लोगों से मिल रहे हैं,उनके घर जाकर विश्राम कर रहे हैं,भोजन कर रहे हैं और हिंदुओं में एकता लाने की बात कर रहे हैं और इस पदयात्रा में लाखों लोग धीरेंद्र शास्त्री के पीछे चल रहे हैंhttp://ews24hourslatest.in
क्या हिंदू राष्ट्र बनेगा भारत:
हिंदू एकता बनाने के उद्देश्य से यह जो पदयात्रा शुरू की गई है धीरेंद्र शास्त्री जी द्वारा यह पूरे भारत में एक सनातन की विचारधारा को कायम रखने की पदयात्रा है, इस यात्रा के बारे में आप सब लोग अवगत होंगे,बहुत लोगों का कहना है कि यह पदयात्रा इसलिए शुरू किया गया है कि भारत में जाति प्रथा बंद हो,हिंदुओं को एक किया जाए और भारत को एक हिंदू राष्ट्र बनाया जाए जिसकी कल्पना लगभग सारे धर्मशास्त्री करते हैं,आपको बता दे किसी यात्रा में शपथ ग्रहण समारोह भी रखा गया है जिसमें इसमें हिंदुओं को कहा जा रहा है कि वह सनातन धर्म की रक्षा करेंगे और हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित रहेंगे
कब शुरू हुई है यात्रा:
बता दे की यात्रा 7 नवंबर से शुरू हो चुकी है दिल्ली के छतरपुर स्थित कात्यायनी मंदिर से,इस यात्रा का समापन 16 नवंबर को होने वाला है मथुरा वृंदावन में,इस यात्रा में लगभग 170 किलोमीटर की दूरी रखी गई है और इस 170 किलोमीटर में लाखों लोग धीरेंद्र शास्त्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए चल पड़े हैं,हरियाणा से उत्तर प्रदेश होते हुए यह मथुरा में जाकर समाप्त होगी यात्रा में लगभग 4 से 5 करोड लोगों की जुड़ने की संभावना है
फ़िल्मी सितारे भी शामिल हुए इस यात्रा में:
धीरेंद्र शास्त्री के इस यात्रा में केवल आम लोग नहीं बल्कि फिल्म सितारे भी शामिल हुए थे जैसे शिल्पा शेट्टी, अनुपम खेर,क्रिकेटर शिखर धवन भी गेरुआ वस्त्र में नजर आए धीरेंद्र शास्त्री के साथ,शिल्पा शेट्टी प्रचार करती नजर आई,इस यात्रा के समर्थन में और हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग की वहीं आपको बता दें कि शिखर धवन जिनके ऊपर आईडी ने अभी छापा मारा है और उनके करोड़ों की संपत्ति जब्त की है वह भी भगवा नजर में रंगे हुए दिखे धीरेंद्र शास्त्री के साथ,वही फिल्म स्टारअनुपम खेर जो धीरेंद्र शास्त्री के बेहद खास हैं और हिंदू राष्ट्र बनाने में उनका समर्थन कर रहे हैं
हिंदू राष्ट्र का मतलब क्या है:
हिंदू राष्ट्र का मतलब यह नहीं कि भारत में सिर्फ हिंदू रहेंगे,हिंदू राष्ट्र का मतलब यह है कि यहां हिंदू,मुस्लिम, किसान सब एक साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से रहेंगे, मतलब की एक ऐसा देश बनाया जाए जिसमें भारत की प्राचीन सनातन संस्कृति को उजागर किया जाए,आपको बता दे कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है यहां हर नागरिक को कोई भी धर्म मानने का या नहीं मानने का अधिकार प्राप्त है यहां राज्य किसी एक धर्म को प्राथमिकता नहीं दे सकता है,हमारा संविधान यह कहता है कि सभी धर्म को एक साथ सम्मान देना उचित है लेकिन जो लोग हिंदू राष्ट्र का समर्थन करते हैं वह कहते हैं भारत की संस्कृति और परंपरा मूल रूप से हिंदू विचारधारा पर आधारित है उनका कहना है कि यह हिंदू सिर्फ एक शब्द ही नहीं बल्कि एक जीवन पद्धति है,हिंदू राष्ट्र बनने से हमारे भारत की पुरानी सांस्कृतिक पहचान उजागर होगी कुछ लोग यह भी तर्क देते हैं कि भारत में हिंदू बहुसंख्यक है इस कारण हिंदू परंपराओं के अनुसार यहां के लोगों को चलना चाहिए
कुछ लोग हिंदू राष्ट्र का विरोध कर रहे हैं:
भारत विविधता में एकता वाला देश है,यहां कई प्रकार की संस्कृतियों,कई प्रकार की भाषण,कई प्रकार के भजन,कई प्रकार के पोशाक पहने जाते हैं अगर हम कहे किसी एक धर्म को तवज्जो देना तो वह संविधान के खिलाफ है क्योंकि हमारा संविधान यह कहता है कि हर धर्म बराबर हैं सबका सम्मान होना चाहिए कुछ लोग यह कह रहे हैं कि अगर भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो गया तो जो अल्पसंख्यक समुदाय है जैसे कि मुस्लिम,सिख, पारसी इन लोगों में असमानता की भावना पैदा होगी, भारत की शक्ति विविधता में एकता है ना की एकरूपता
भारत का संविधान क्या कहता है:
भारत का संविधान किसी भी धर्म आधारित राष्ट्र को अनुमति नहीं देता है सुप्रीम कोर्ट ने कई बार कहा है कि भारत धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र ही रहेगा कोई भी इसे एक धर्म में नहीं बदल सकता है और अगर ऐसा करना होगा तो संविधान में बदलाव करने की आवश्यकता होगी,अब आप कमेंट करके बताएं की क्या हिंदू राष्ट्र बनना चाहिए या नहीं बनना चाहिए धन्यवाद