भुने हुए अमरूद के फायदे

अमरुद एक ऐसा फल है जिसे सब लोग तो नहीं लेकिन बहुत लोग खाना पसंद करते हैं,अलग-अलग प्रकार के अमरुद आजकल मार्केट में उपलब्ध है अमरूद के फायदे अनेक है,आपको बता दे की आयुर्वेद में अमरूद को सुपरफूड की श्रेणी में भी रखा गया है,स्वाद में लाजवाब,पोषकतत्व से भरपूर जो आपके शरीर को मजबूती प्रदान करता हैhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं भुने हुए अमरूद के बारे में:
अमरुद एक ऐसा फल है जो आसानी से हर जगह उपलब्ध हो जाता है,बचपन में जब हम लोग किसी बगीचे में जाते थे अमरूद कच्चा हो या पका हो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था हम पत्थर से मारकर खाते थे, अमरूद कच्चा हो या पका हो दोनों में भरपूर पोषक तत्व पाया जाता है,लेकिन आपको बता दे कच्चा या पक्का अमरूद के जितने फायदे हैं उससे कहीं ज्यादा फायदे भुने हुए अमरूद के,अमरूद को भूनकर खाने से बहुत तेजी से शरीर में बदलाव उत्पन्न होता है,ऐसा कहा जाता है कि भुना हुआ अमरुद लीवर के लिए अमृत समान है,लिवर कमजोर होते ही शरीर में टॉक्सिन इकट्ठा होने लगते हैं,पाचन बिगड़ता है और धीरे-धीरे फैटी लिवर, पीलिया,मोटापा,ब्लड शुगर और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं,ऐसे समय में भुना हुआ अमरूद शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है, लिवर सेल्स की मरम्मत करता है और पाचन को बेहतर बनाकर कई बीमारियों से रक्षा करता है,अमरूद में उपलब्ध विटामिन सी,एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर को रोगों से मुक्त करते हैं,आपको बता दे की भुना हुआ अमरुद आपके शुगर लेवल को कंट्रोल करता है,पेट की समस्याओं से निजात दिलाता है,हार्ट के मरीजों के लिए भी भुना हुआ अमरुद बहुत फायदेमंद होता है,अमरूद में उपलब्ध विटामिन सी आपके शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करता है,भुना हुआ अमरुद आपके वजन को भी कंट्रोल करता है और शरीर में जमा फैट को बाहर निकालने का काम करता है
कैसे भुने अमरुद को:
एक कच्चा अमरुद ले ले उसे धो ले काट ले उसके बाद उसे पर सेंधा नमक लगा ले और हल्के आंच पर उसे भून ले,इसे आप छिलके सहित खा सकते हैं क्योंकि छिलके में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है और इसका सेवन अगर आप सुबह खाली पेट करेंगे तो यह अमृत के समान आपके शरीर को लाभ देगा या फिर शाम को आप नाश्ते के तौर पर इसको खा सकते हैं
ये भी पढ़े:बाजरे की रोटी खाने से क्या होता है
