news24hourslatest

Indigo फ्लाइट कैंसिल होने के पीछे अलग कारण है

Indigo फ्लाइट कैंसिल होने के पीछे अलग कारण है

Indigo फ्लाइट कैंसिल होने के पीछे अलग कारण है

 

 

 

 

दिल्ली,मुंबई,अहमदाबाद,मध्य प्रदेश जैसे बड़े शहरों में 200 से ज्यादा फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है,यह फ्लाइट्स इंडिगो के है,पिछले तीन से चार दिनों में लगभग 500 से ज्यादा फ्लाइट प्रभावित हो चुकी है,यात्रियों को बहुत परेशानी हो रही है,इन फ्लाइट्स के कैंसिल होने के कारण जो दूसरी फ्लाइट से किराए बढ़ा दिए गए हैं,जिसका किराया 5000 था उसको बढ़ाकर 30000 25000 कर दिया गया है,इन फ्लाइट्स के कैंसिल होने के कारण यात्री काफ़ी परेशान हो गए है क्योंकि एयरपोर्ट पर भीड़ की संख्या बढ़ती जा रही है जिसके वजह से आदमी बेहोश हो जा रहे हैं,लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर बिना बताये फ्लाइट्स कैंसिल क्यों हो रही हैhttp://news24hourslatest.in
फ्लाइट कैंसिल होने का कारण:
फ्लाइट कैंसिल होने के पीछे कई कारण बताया जाए
1-फ्लाइट कैंसिल कारण बता जा रहा है कि एयरफ्लाइट पायलट/ क्रू मेंबर की बहुत कमी हो गई है
2-अत्यधिक भीड़ के कारण है,ख़राब मौसम तकनिकी गड़बड़ी
3-नये नियमों के कारण पायलट की कमी हो गई है जिसके कारण फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया
आखिर नियम क्या है फ्लाइट का:
अगर बात करें नियम और कानून की तो 7 दिन तक फ्लाइट की सेवा करने के बाद अगले 48 घंटे तक पायलट को अवकाश पर रहना रहता है,पहले यह होता था कि नाइट शिफ्ट लगातार लगी रहती थी लेकिन अब नए नियम के अनुसार आप दो से ज्यादा नाइट शिफ्ट नहीं लगा सकते हैं,नाइट लैंडिंग पर भी नियम लगा दिया गया है पहले केवल 6 लैंडिंग होती थी अब केवल दो नाइट लैंडिंग होती है,साधारण शब्दों में कहें तो पायलट मेंबर/क्रू मेंबर को पहले से ज्यादा अब आराम करने की व्यवस्था दे दी गई है
नए नियम के अनुसार फ्लाइट्स के शेड्यूल पर प्रभाव पड़ा:
अब जितने भी नए नियम और कानून आए हैं उनमे क्या हुआ है कि फ्लाइट्स के पायलट को/क्रू मेंबर्स को ज्यादा आराम की बात कही गई है लेकिन इससे क्या है की शेड्यूल टाइमिंग पर ज्यादा प्रभाव पड़ा है जिसके कारण परेशानी यात्रियों को झाली पड़ रही है,क्योंकि नए नियम कानून के वजह से जो कंपनियां थी उनके पास जो पायलट मेंबर और क्रू मेंबर थे वह सीमित संख्या में थे, अब इस नए नियम कानून की वजह से नई भर्तियां करनी पड़ रही है यही कारण है कि इतनी परेशानियां हो रही है
DGCA आज इंडिगो के अधिकारी मिले:
DGCA नियम कानून की वजह से उड़ाने रद्द कर दी गई है जिसकी वजह से यात्रियों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है खासकर इंडिगो के यात्रियों को क्योंकि सबसे अधिक प्रभावित इंडिगो की फ्लाइट हुई है और यही कारण है कि आज डीजीसीए से इंडिगो के अधिकारी जाकर मिले हैं और इस मुद्दे पर चर्चा की है,आपको बता दें कि डीजीसीए ने जवाब मांगा है इंडिगो से,वही इंडिगो के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में सारी चीज नॉर्मल हो जाएंगे
यात्रियों को हो रही है परेशानी:
फ्लाइट रद्द होने की वजह से यात्रियों को काफी ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है क्योंकि एयरपोर्ट पर भीड़ इकट्ठा हो रही है और इस भीड़ के कारण लोग बेहोश हो जा रहे हैं जिन्हें अर्जेंट जाना रहता है उनका काम भी बाधित हो गया है और सबसे बड़ी बात किराया बढ़ा दिया गया है,इंडिगो की फ्लाइट सबसे ज्यादा चलती हैं और अन्य कंपनियों की जो फ्लाइट है उन्हें मौका मिल गया है अपने फ्लाइट्स के दाम बढ़ाने का,क्योंकि यात्रियों को मजबूरन दूसरे फ्लाइट में जाना पड़ रहा है महंगे दामों पर
Indigo का फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को तो परेशानियां झेलने पड़ रहा है लेकिन इसका फायदा अन्य फ्लाइट वाली कंपनियां उठा रही है क्योंकि इंडिगो के फ्लाइट तो रद्द हो गए हैं और दूसरी कंपनियों को मौका मिल गया है अपने दाम बढ़ाने का,अगर कहीं का किराया 5000 है तो वह 20000 मांग रहे हैं यह कंपनियां जो भी है जिन्होंने किराए बढ़ाए हैं यह सरासर गलत कर रहे हैं,किसी की मजबूरी का फायदा नहीं उठाना चाहिए क्योंकि मानवता सबसे बड़ी चीज होती है कोई भी कंपनी फ्लाइट की हो मुनाफा कम आती है लेकिन ऐसे जनता की मजबूरी को देखते हुए कोई कंपनियां दाम बढ़ाकर मुनाफा कमाए यह सही नहीं है,यात्रियों को आज परेशानी हो रही है इंडिगो के सारे फ्लाइट्स लगभग रद्द हो गए हैं लेकिन एक दिन ऐसा भी आएगा जब सब चीज नॉर्मल हो जाएगा तब यह कंपनी अपना किराया घटा देंगे,धन्यवाद

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version