खजूर वाला दूध पीने के फायदे

सर्दियों के मौसम में लोग अपने शरीर का बहुत ख्याल रखते हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो खूब मसालेदार खाना पसंद करते हैं ऐसे में उनके सेहत पर पूरा प्रभाव पड़ता है,सर्दियों के मौसम में ज्यादा मसालेदार खाने से पेट की समस्याएं पैदा होती है,लेकिन वही कुछ लोग अपने सेहत का भरपूर ख्याल रखते हैं और जंकफ़ूड फास्ट खाने से बहुत परहेज करते हैं,सर्दियों के मौसम में अगर आप खुद को तंदुरुस्त रखना चाहते हैं तो आप दूध का सेवन कर सकते हैं,अगर आप दूध में खजूर डालकर पिए तो इसके अद्भुत परिणाम आपको मिलेंगेhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं दूध में खजूर डालकर पीने से क्या होता है:
खजूर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है और अगर आप इसका सेवन दूध के साथ करें तो यह और भी पौष्टिक हो जाता है, आपको बता दे की खजूर में फाइबर्स,एंटीऑक्सीडेंट प्रोटीन,मैग्नीशियम,पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसके अलावा दूध में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो आपके हड्डियों को मजबूत करता है, अगर आप हड्डियों की कमजोरी से परेशान है तो आप दूध में खजूर डाल कर इसका सेवन करें तो कुछ ही दिनों में इसके परिणाम देखने को मिलेंगे
आईए जानते हैं कैसे करें खजूर वाले दूध का सेवन:
रात में तीन-चार खजूर को दूध मे भिगोकर रख दे,फिर सुबह में इस दूध को पी ले उसके पीछे से भिगोए हुए खजूर को खा ले और अगर आप चाहे तो दूध के साथ ही खजूर का सेवन कर सकते हैं,खजूर वाले दूध का सेवन सुबह करने से तो बहुत मजबूती मिलती है और आईये जानते हैं शरीर के किस-किस अंग को यह प्रभावित करता है
1-हड्डी:अगर आपके शरीर में कहीं भी हड्डी में दर्द है तो आप इस दूध का सेवन नित्य दिन किया करें आपके जोड़ों की समस्याओं से राहत मिलेगी
2-एनर्जी:अगर आपको किसी भी काम करने में आलस आता है या फिर कमजोरी होती है तो आप खजूर वाले दूध का सेवन करें इसमें इतना पौष्टिक तत्व पाया जाता है जिससे आपकी कमजोरी की समस्या दूर हो जाएगी
3-पाचन:अगर आप पेट की समस्या से परेशान हैं तो आप खजूर वाले दूध का सेवन करें इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत रहेगा
4-इम्यूनिटी:खजूर में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाया जाता है,अगर आपकी इम्युनिटी कमजोर है तो खजूर वाले दूध का सेवन करना शुरू कर दे कुछ दिनों में आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग हो जाएगी
ये भी पढ़े:गाजर चुकंदर और आवले का जूस