news24hourslatest

इंडिया गठबंधन के नेता कैसे लाएंगे महाभियोग

इंडिया गठबंधन के नेता कैसे लाएंगे महाभियोग

इंडिया गठबंधन के नेता कैसे लाएंगे महाभियोग

 

 

 

 

जब किसी को जज का फैसला प्रतिकूल लगे तो क्या उसके खिलाफ तुरंत महाभियोग लाने की बात सही है,अगर किसी जज का फैसला किसी की भावना को ठेस पहुंचा रहा है तो आप सर्वोच्च न्यायालय में भी जाकर याचिका डाल सकते हैं या फिर आप डायरेक्ट महाभियोग लाने की बात कर देंगे उस जज के खिलाफ,जज क्या गली का आम आदमी है जिसको कुछ भी बोलकर आप निकल जाएंगे,एक हिंदू पक्ष में फैसला क्या आया,सारे इंडिया गठबंधन के नेता जज के खिलाफ महाभियोग लाने लगे वहीं अगर दूसरे पक्ष के खेमे में अगर फैसला जाता तो वहां कोई महाभियोग की बात नहीं होतीhttp://news24hourslatest.in
हिंदुओं के पक्ष में आया फैसला परेशान इंडि गठबंधन:
मद्रास हाई कोर्ट के जस्टिस जीआर स्वामीनाथन के खिलाफ इंडि गठबंधन ने महाभियोग लाने का फैसला किया है,आपको बता दें कि इंडिया गठबंधन के करीब 100 से ज्यादा सांसदों ने लोक सभा स्पीकर ओम बिड़ला को जस्टिस जीआर स्वामीनाथ के खिलाफ महाभियोग लाने के लिए नोटिस जारी की है,सत्ताधारी डीएमके जस्टिस स्वामीनाथन इस बात से नाराज है कि उन्होंने न सिर्फ मंदिर से जुड़े एक विवादित स्थल पर दीप प्रज्वलन का आदेश दिया बल्कि आदेश तामिल नहीं होने पर श्रद्धालुओं को खुद ही दीपक जलाने की स्वीकृति भी दे दी और यहां तक कि उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित कर दी,विपक्षी गठबंधन ने जस्टिस स्वामीनाथन पर मिसकंडक्ट का आरोप लगाया है,विपक्षी सांसदों की नोटिस में स्वामीनाथन पर धर्मनिरपेक्षता,पारदर्शिता, निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाया गया है इंडिया गठबंधन के सांसदों का कहना है कि जस्टिस स्वामीनाथन का फैसला पक्षपातपूर्ण है,विपक्षी सांसद पूरे प्रयास में है कि जस्टिस स्वामीनाथन को महाभियोग लाकर हटाया जाए क्योंकि सांसदों का कहना है कि उनका फैसला संविधान के खिलाफ है और संविधान की मूल आत्मा को प्रभावित कर रहा है
सांसद जो महाभियोग लाने के पक्षधर हैं:
एक मंदिर से जुड़े विवादित स्थल पर परंपरागत तरीके से जी दीप प्रज्वलन की अनुमति देना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश में इंडिया गठबंधन ने जस्टिस स्वामीनाथन पर महाभियोग लाने का प्रस्ताव रखा है,आपको बता दे कि जस्टिस स्वामीनाथ के महाभियोग लाने की अर्जी पर जिन नेताओं ने हस्ताक्षर किए हैं उनमें डीएमके संसदीय दल के नेता कणिमोझी, लोकसभा में पार्टी के नेता टीआर बालू,कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी,समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत 100 से अधिक सांसद शामिल है
कहां पर स्थित है यह मंदिर:
आपको बता दे कि जस्टिस स्वामीनाथन ने तमिलनाडु के सुब्रमणिया स्वामी मंदिर के अधिकारियों को यह निर्देश दिया था कि मदुरै जिले में पवित्र पहाड़ी पर स्थित दीप स्तंभ पर दीप प्रज्वलन सुनिश्चित करें,अब आपको बता दे कि इस मंदिर को और एक दरगाह को लेकर विवाद पैदा हो गया है,यह दीपस्तंभ दरगाह के पास स्थित ऐतिहासिक रूप से प्रसिद्ध तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित है,इसी कारण इंडि गठबंधन के नेता जस्टिस स्वामीनाथ के इस फैसले से नाराज होकर उन पर महाभियोग लाने की तैयारी कर रहे हैं और लगभग 100 सांसदों ने बाकायदा हस्ताक्षर किए हैं कि जस्टिस स्वामीनाथन को हटाया जाए
दरगाह और मुस्लिम समुदाय के अधिकारियों का कोई हनन नहीं होगा:
मद्रास हाई कोर्ट के जज स्वामीनाथन की बेंच ने यह भी कहा था कि जहां दीप प्रज्वलन की बात हो रही है वहां के दरगाह और मुस्लिम अधिकारियों का कोई हनन नहीं होगा,आपको बता दे कि राज्य सरकार ने हाई कोर्ट केस फैसले को भी नजर अंदाज कर दिया था उसके बाद हाईकोर्ट ने एक और फैसला जारी किया जिसमें यह कहा कि श्रद्धालु अपने मन से दीप प्रज्वलित कर सकते हैं और उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी,इसके विरोध में सत्ताधारी डीएमके के नेता सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गए और फिर जस्टिस स्वामीनाथ के खिलाफ महाभियोग लाने का फैसला भी कर दिया
जस्टिस स्वामीनाथन पर महाभियोग लाने का डीएमके के फैसले का पूरा साथ दे रहे हैं अखिलेश यादव,प्रियंका गांधी और अन्य इंडि गठबंधन के सांसद और साथ ही एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी भी इसमें शामिल है,मसला बस इतना है कि उस मंदिर के पास एक दरगाह भी मौजूद है और जब हिंदू पक्ष की तरफ से फैसला आया तो कुछ लोगों को यह बात पसंद नहीं आई,हर बात पर कोर्ट की आदेश मानने वाले नेता जब एक फैसला जज ने सुनाया तो उस पर महाभियोग लाने की तैयारी में जुट गए क्या यही असली सेकुलरिज्म है, बताइए यह नेता हिंदुओं के पक्ष में फैसला ना हो इसके लिए एक हो गए हैं वहीं अगर दूसरे पक्ष में फैसला आता तो इन्हें बर्दाश्त हो जाता फिर कोई महाभियोग लाने की जरूरत नहीं पड़ती,यही है इनका सेक्युलरिज्म
ये भी पढ़े:क्या अमेरिका को टैरिफ़ के अलावा कोई काम नहीं है

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version