जानिए ब्लूबेरी के क्या है फायदे

नीले कलर का छोटा सा सुपर फूड जिसे ब्लूबेरी के नाम से जाना जाता है यह देता है आपको अद्भुत फायदे जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि इसमें पाया जाता है भरपूर पोषक तत्व,विटामिन सी,ओमेगा 3 एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है ब्लूबेरी,आईए जानते हैं किस किस तरीके से यह फायदा पहुंचता है शरीर कोhttp://news24hourslatest.in
1-एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर:ब्लूबेरी में एंथोसाइएनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है,एंथोसाइएनिन आपके शरीर में सूजन को कम करता है और फ्री रेडिकल्स पर अटैक करता है जिससे कि आपकी कोशिकाएं मजबूत और स्वस्थ रहती है
2-ब्रेन हेल्थ को मजबूत करता है:अगर आप नित्य दिन ब्लूबेरी का सेवन करेंगे तो यह आपके दिमाग की क्षमता को भी बढ़ाता है और एक तरफ से एंटीएजिंग का काम करता है
3-दिल को स्वस्थ रखता है:ब्लूबेरी आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करता है यानी कि बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है,जिससे आपका हार्ट सुरक्षित रहता है और मजबूत भी रहता है
4-पाचन को मजबूत करता है:ब्लूबेरी में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जिससे कि आपकी पाचन क्रिया मजबूत होती है अगर आपको गैस,कब्ज,एसिडिटी की समस्या है तो आप ब्लूबेरी का सेवन करें
5-ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है:अगर आप डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं तो आप ब्लूबेरी का सेवन करें क्योंकि ब्लूबेरी का ग्लासेमीक इंडेक्स दूसरों फलों की तुलना में कम रहता है
ये भी पढ़े:सर्दियों में अदरक औषधि का काम करता है