कैसे बनाये बाजरे की रोटी

सर्दियों के मौसम में लोग बाजरे की रोटी खाना खूब पसंद करते हैं,सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए बाजरे की रोटी लाभदायक होती है क्योंकि बाजरे की तासीर गर्म होती है,साथ ही बाजरे में आयरन,कैल्शियम,फास्फोरस,फाइबर जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं,आपको बता दे की बाजरे की रोटी ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है,कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है,और आपकी हड्डियों को भी मजबूत करता है, लेकिन बाजरे की रोटी जल्दी बन नहीं पाती है लोगों सेhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं कैसे बनाते हैं बाजरे की रोटी:
पहले बाजरे का आटा ले ले और उसे गूथने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें,बाजरे के आटे में धीरे-धीरे गर्म पानी डालकर उसकी गूथना शुरू करें,गूथने के बाद आटे को 5 मिनट के लिए ढक कर रख दें,5 मिनट बाद उसमें थोड़ा सा नमक डालें,अजवाइन डालें ताकि स्वाद और अच्छा हो सके,उसके बाद इसको फिर से 10 मिनट के लिए रख दें और फिर छोटी-छोटी लोई बनाएं उसके बाद इसको बेलन की मदद से धीरे-धीरे गोल करें,उसके बाद बाजरे की रोटी को मध्यम आंच पर सेके,उसके बाद जैसे आप आटे की रोटी बनाते हैं वैसे ही इसे अलटते पलटते रहिए,अगर आपको घी पसंद है तो उस पर घी लगाकर उसे सेक कर उसका सेवन कर सकते हैं
ये भी पढ़े:सर्दियों में शकरकंद खाने के अद्भुत फायदे
