रागी की रोटी कैसे बनाते हैं

सर्दियों के मौसम में रागी की रोटी खाना बहुत ही लाभदायक होता है हमारे शरीर के लिए क्योंकि रागी हमारे शरीर को गर्म रखता है और भरपूर ताकत देता है, रागी में मौजूद फाइबर और पोटेशियम,कैल्शियम आपके शरीर के लिए बेहद ही लाभदायक है,रागी में जो फाइबर होते हैं वह आपके पाचन क्रिआयो को बहुत मजबूत रखते हैं,जिससे की कब्ज,एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं नहीं होती हैं लेकिन कितने लोग रागी का रोटी बनाना नहीं जानते हैhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं कैसे बनाते हैं रागी का रोटी:
आपको बता दे की रागी कैल्शियम का भंडार है,बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक अगर इसका सेवन करें तो उनकी हड्डी बहुत मजबूत रहेगी,रागी का रोटी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में पानी ले ले और उसे हल्का गर्म कर ले उसके बाद एक बॉल में अपने अनुसार रागी का आटा ले लें और गर्म पानी को थोड़ा-थोड़ा करके आटे में डालें और गूथना शुरू करें,और इसी के साथ आटे में एक चम्मच घी,थोड़ा सा नमक अजवाइन भी डाल सकते हैं ताकि इसका स्वाद और अच्छा हो जाए, याद रहे की आटे मे बराबर थोड़ा-थोड़ा मात्रा में पानी डालकर गुथे नहीं तो आटा सही तरीके से नहीं बनेगा, रोटी आपकी कच्ची रह सकती है या फिर सही तरीके से नहीं फुलेगी,और जब अच्छे से गूथने के बाद रागी का आटा बनकर तैयार हो जाए तो उसकी छोटी-छोटी लोई बना ले और तवे पर मध्यमआंच पर रख दे और फिर उस लोई का रोटी बनाकर सेके,मध्यम आंच पर सेकने से रोटी आपकी भूली भूली सी होगी और खाने में स्वाद भी आएगा
ये भी पढ़े:कैसे बनाये बाजरे की रोटी
