कौन से नट्स और सीड्स होते हैं ज्यादा फायदेमंद

ड्राई फ्रूट्स,नट्स,सीड्स आपके शरीर में ऊर्जा के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता हैं,जिससे कि आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिल जाती है अगर आप नित्य दिन ऐसे ड्राई फ्रूट्स और नट्स का सेवन करें तो आपका शरीर बहुत ही तंदुरुस्त रहेगा तो आईए जानते हैं
कौन से नट्स और सीट्स होते हैं आपके लिए फायदेमंदhttp://news24hourslatest.in
1-बादाम:प्रोटीन,विटामिन ई,हेल्दी फैट से भरपूर होता है बादाम,ऐसा कहा जाता है कि रात में 4 या 5 बादाम पानी में भिगोकर सुबह इसका सेवन करने से याददाश्त बढ़ती है
2-अखरोट:अखरोट दिमागी के शेप का होता है जिसमें बहुत सारे हेल्दी फैट्स और प्रोटीन,फाइबर पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं,अखरोट का सेवन नित्य दिन करें जिससे आपके हार्ट को भी मजबूती मिलेगी और आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होगा
3-पिस्ता:पिस्ता में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है,वजन घटाने में भी पिसता सहायक होता है, पिस्ता खाने से ज्यादा भूख भी नहीं लगती है जिसके वजह से आपका पेट भी बाहर नहीं निकलता है
4-कद्दू के बीज:कद्दू के बीज में प्रोटीन,फाइबर, मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है,कद्दू का बीज इम्युनिटी पावर को बढ़ाता है जिससे कि आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है
5-चिया सीड्स:चिया सीड्स दिखने में छोटा है लेकिन बहुत पावरफुल होता है प्रोटीन और फाइबर से भरपूर रहता है,जिनको कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है वह चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसमें होता है ओमेगा 3 जो आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है
6-सरसो का बीज:सरसों के बीज में प्रोटीन के साथ-साथ भरपूर मात्रा में विटामिन इ भी पाया जाता है, सरसों का बीज आपकी स्किन और को भी निखारता है
ये भी पढ़े:चुकंदर के पत्तों के अद्भुत फायदे
