news24hourslatest

Modi aage,Sena piche,पहलगाम हमला – मोदी आगे,सेना अब पीछे

पहलगाम हमला – मोदी आगे,सेना अब पीछे

पहलगाम हमला - मोदी आगे,सेना अब पीछे

पहलगाम हमले के बाद,पाकिस्तानियों को धूल चटाने के बाद,पीएम मोदी ने अपना संबोधन दिया जिसमे उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा की युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है केवल स्थगित हुआ है,अगर पाकिस्तान फिर कोई हरकत करता है तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे,दोनो देशों के बीच सीजफायर का एलान हुआ चुका है,प्रधानमंत्री का ये संदेश पूरी दुनिया के लिए था,उनका ऑपरेशन सिंदूर के बाद का ये संबोधन आतंकवाद के खिलाफ जो भारतीय सेनाओं ने अपना परिक्रम दिखाया है उस पर था,पीएम मोदी ने भारतीय सेनाओं की उपलब्धियां गिनाते हुए पाकिस्तान को निंदा की,उन्होंने पाकिस्तान को ये संकेत दिया है की आतंकवाद को खिलाफ भारत की लड़ाई जारी रहेगी,पीएम मोदी ने कहा कि इस आतंकी हमले के बाद सारा राष्ट्र,हर नागरिक,सारे राजनीतिक दल,हर समाज,एक स्वर मे आतंक के खिलाफ कड़ी करवाई के लिए एकजुट थे,हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए भारत की सेनाओं को पूरी छूट दे दी थी,और आज हर आतंकी,आतंक का हर संगठन जान चुका है की हमारी बहनों,बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है,उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ नाम नही ये देश के कोटि कोटि लोगों का प्रतिबिंब है.ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है,आगे उन्होंने कहा कि 6 मई की देर रात और 7 नई की सुबह पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखाhttp://news24hourslatest.in

आदमपुर एयरबेस पर मोदी का भाषण
पीएम मोदी ने करीब आधे घंटे आदमपुर एयरबेस पर सैनिकों के सामने भाषण दिया और उनका हौसलाफजाई किया,भारतीय सेना को धन्यवाद किया और पाकिस्तान को चेतावनी भी दी की अगर पाकिस्तान फिर कोई नापाक हरकत करता है तो भारत उसका मुंहतोड़ जवाब देगा,उन्होंने कहा की पाकिस्तान के घर घुस कर उनके आतंकियों को मार गिराना,उनके अड्डों को खत्म करना ये सब पाकिस्तान को चेतावनी है की फिर कोई आतंकवाद की घटना होती है तो पाकिस्तान को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा
ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति शुरू
दोनो देशों के बीच सीजफायर होने के बाद भारत में अब जश्न का माहोल है,बीजेपी 13 मई से 23 मई तक तिरंगा यात्रा निकालेगी,बीजेपी अब देश के लोगो को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए बताएगी की कैसे भारतीय सेना ने पाकिस्तानियों को धूल चटाने का काम किया,वही विपक्ष का कहना है की बीजेपी इसे राजनीतिक मुद्दा बना रही है,विपक्ष का कहना है की बीजेपी इसे बिहार में होने वाले चुनाव से जोड़ना चाहती है,उनका कहना है की ये देश का मामला है इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए,वही बीजेपी विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुई कहा की ये कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है,इस तिरंगा यात्रा का मकसद बस इतना है की लोगों को ऑपरेशन सिंदूर के बारे जागरूक करना,लोगों की देशभक्ति,एकता का संदेश देना,वही कांग्रेस ने आरोप लगाया है की ये ऑपरेशन सिंदूर अभी पूरा नहीं हुआ है ये अधूरा है,कांग्रेस का कहना है की जिन 4 आतंकियों ने हमारे देश के लोगों पर गोलियां बरसाई वे अभी जिंदा है उन्हे सरकार कब मौत के घाट उतारेगी,बीजेपी को देश को ये बताना पड़ेगा की वे 4 आतंकी कहा छुपे है और अभी तक वो जिंदा कैसे है,
इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले है,तो जाहिर सी बात है सब पार्टियों की नजर इस चुनाव पर है,खासकर बीजेपी की,ऑपरेशन सिंदूर के बैनर लगने शुरू हो गए है जिसमे पीएम मोदी की फोटो को आर्मी की वर्दी में दिखाया जा रहा है,और बताया जा रहा है कैसे मोदी ने पाकिस्तान को धूल चटाया,लेकिन चार दिन तक चले इस युद्ध के बाद सीजफायर का एलान हो गया,लेकिन पाकिस्तान ने बार बार सीजफायर का उलंघन किया,पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उलंघन कर रहा है और इधर हमारे देश के नेता राजनीति करने में लगे है,केंद्र सरकार को ये बताना चाहिए की सीजफायर पर कैसी सहमति बनी की पाकिस्तान फिर से इसका उलंघन कर रहा है,भारत से सटे सीमावर्ती इलाके में पाकिस्तान ने फिर से ड्रोन से हमला करना शुरू कर दिया है,कई जगहों से ब्लैकआउट की खबरें भी आ रही है,इससे ये साबित हो रहा है की पाकिस्तान शांत नहीं बैठा है कुछ न कुछ नापाक हरकत कर रहा है,लेकिन हमारी सेना भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है,आखिर पाकिस्तान की इतनी हिम्मत क्यों हो रही है की लगातार सीजफायर का उलंघन कर रहा है ,आखिर पाकिस्तान चाहता क्या है,जिस भारत के सामने पाकिस्तान कभी टिका नही चाहे वो 1965 का युद्ध हो,या फिर 1971 का युद्ध,या फिर कारगिल युद्ध हो,हर बार भारत ने पाकिस्तान की धूल चटाया है और इस बार तो भारत ने पाकिस्तान के घर में घुस कर आतंकियों के अड्डे को ध्वस्त कर दिया और कितने आतंकियों को मार गिराया वो पाकिस्तान युद्ध हारने के बाद भी सीजफायर का उलंघन कर रहा है और केंद्र सरकार कुछ कह नहीं रही है,क्या कोई बड़ी रणनीति बनाने जा रही है केंद्र सरकार ?
अब देखना है की भारत सरकार आगे क्या करती है,पाकिस्तान के लगातार सीजफायर का उलंघन करना कितना भरी पड़ता है पाकिस्तान पर|

ये भी देखे ,कैसे अमेरिका बीच में खुद पड़ा,https://youtu.be/qmRBnlLxRks?si=HWw7QnsTZeOaFz08

ये भी पढ़े:Trump Ne Ki Chalaki,पहलगाम हमले पर राजनीति शुरू,ट्रंप की एंट्री

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version