news24hourslatest

बिहार में रेवंत रेड्डी के आने से क्या वोट बैंक बढ़ेगा:Bihar Vidhansabha News 

बिहार में रेवंत रेड्डी के आने से क्या वोट बैंक बढ़ेगा:Bihar Vidhansabha News 

बिहार में रेवंत रेड्डी के आने से क्या वोट बैंक बढ़ेगा:Bihar Vidhansabha News 
बिहार में रेवंत रेड्डी के आने से क्या वोट बैंक बढ़ेगा:Bihar Vidhansabha News
                                                                                                                                                                                                                                                          बिहार की राजनीति दिन प्रतिदिन एक नया रूप ले रही है,नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और इंडिया गठबंधन के नेता वोट अधिकार रैली के दौरान बिहार के 50 विधानसभा जिले में 1300 किलोमीटर यात्रा की शुरुआत की है,ऐसे में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का वोट अधिकार यात्रा में शामिल होना क्या दर्शाता है?http://news24hourslatest.in
बिहार विधानसभा की पॉलिटिक्स:
बिहार के विधानसभा में वोट अधिकार रैली के दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने वोट अधिकार रैली में भाग लिया,हालांकि उनके बिहार आने पर एक नया हंगामा शुरू हो गया,राहुल गांधी और तेजस्वी यादव इस बार के विधानसभा में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं, जो साथ मिल रहा है उसको लेकर चल रहे हैं,तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के आने से अलग-अलग सियासत शुरू हो गई है,जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर भी भड़के भड़के से नजर आए,यहां तक की भाजपा भी रेवंत रेड्डी के आने से आग बबूला हो गई
ये भी पढ़े:जीएसटी मे बदलाव उपहार या प्रहार:GST News
आईए जानते हैं क्या कहा पर प्रशांत किशोर ने:
राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुए रेवंत रेड्डी की ख़बरें अब सुर्खियों में है,उनके आने से सियासी हलचल तेज हो गई है,जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने कहा कि यह रेवंत रेड्डी बिहार के लिए कौन है? उन्होंने बिहार के लिए किया ही क्या है?बल्कि रेवंत रेड्डी ने तो बिहार को गाली दी है और आज उसी के साथ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मंच साझा कर रहे हैं,प्रशांत किशोर ने आरोप लगाते हुए कहा कि रेवंत रेड्डी ने बिहारियों को गाली दिया और कहा कि उनके डीएनए में मजदूरी करना ही लिखा है,आगे प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि अगर रेवंत रेडी बिहार के किसी गांव में आ जाए तो लोग उनको लाठी डंडा से मार कर भगायेंगे,और यह राहुल गांधी की असली मानसिकता को दर्शा रहा है कि वह बिहारी को गाली देने वाले इंसान के साथ घूम रहे हैं वह भी बिहार की गलियों में
धर्मेंद्र प्रधान ने क्या कहा:
भाजपा के नेता धर्मेंद्र प्रधान ने भी रेवंत रेड्डी के बिहार आने पर अपनी प्रतिक्रिया जाहीर की,धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए कि वह ऐसे इंसान के साथ घूम रहे हैं जो बिहारियों को गाली दिया है,और साथ ही साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी माफी मांगनी चाहिए बिहार की जनता से,यह वोट की राजनीति नहीं है तो क्या है?
आईए जानते हैं क्या कहा था रेवंत रेड्डी ने:
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर राव के बारे में बयान दिया था,रेवंत रेड्डी ने कहा था कि चंद्रशेखर राव के अंदर जो DNA है वह बिहार वाला डीएनए है तेलंगाना वाला डीएनए की कोई गुणवत्ता उनके अंदर नहीं है,इसी वक्तव्य को लेकर फिर बवाल मच गया,रेवंत रेड्डी के कहने का मतलब कि अगर कोई आदमी बिहार से जुड़ा हुआ है तो वह अच्छा नहीं है, क्या बिहार के लोग केवल मजदूरी करना जानते हैं? रेवंत रेड्डी के इस बयान से सियासी भूचाल तो मच ही गया, अलग-अलग पार्टियों ने उनके बारे में प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दें
रेवंत रेड्डी के आने से क्या परिवर्तन होगा:
बिहार के वोट अधिकार रैली में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रविंद्र रेड्डी का शामिल होने से बिहार में क्या लाभ होगा,इंडिया गठबंधन में रेवंत रेड्डी का शामिल होना एक मजबूती प्रदान कर सकता है राजनीतिक रूप से,प्रियंका गांधी के साथ शामिल होना रेवंत रेड्डी का यह दर्शाता है कि बिहार से लेकर तेलंगाना तक सब एकजुट है,एक बड़ा कारण यह भी हो सकता है कि यह जो मुद्दा है वोट चोरी का या फिर SIR का यह एक राष्ट्रीय मुद्दा भी बन गया है, क्योंकि लोकतंत्र की लड़ाई में बड़े-बड़े नेता शामिल हो रहे हैं और यह लड़ाई अब राष्ट्रीय स्तर पर जाने वाली है
अब आईए जानते हैं इसका निष्कर्ष क्या निकलता है:
तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी बिहार में आकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोट अधिकार रैली में शामिल होने के बाद बिहार की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं आपके लिए यहां 2000 किलोमीटर दूर से आया हूं,कुछ जनता का कहना है कि बात मुद्दे पर होनी चाहिए कोई पुराने दिनों में क्या कहा इस पर चर्चा नहीं होनी चाहिए,चर्चा बिहार के भविष्य की होनी चाहिए,वहीं भाजपा के समर्थक इसे बिहार का अपमान कह रहे हैं, उनका कहना है जो बिहारियों को गाली दे रहा है उसके साथ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव रैली कर रहे हैं, इससे अधिक अपमान बिहार का और क्या हो सकता है
बिहार की जनता के दिमाग में क्या चल रहा है यह तो वक्त ही बताएगा, एक तरफ एनडीए की एकजुड़ता और दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन की एकजुड़ता दोनों प्रचार प्रसार में खूब तेजी से जुड़ गए हैं, अब देखना है कि बिहार की जनता सीएम किसको बनाती है
ये भी पढ़े:कैसे डोनाल्ड ट्रंप ने 7 युद्ध रूकवाये:America News 

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version