Bihar News :कौन पार्टी किसके साथ गठबंधन करेगी?

जैसे-जैसे बिहार में चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सियासी पार्टीयां सुविधा के अनुसार चुनाव लड़ने की तैयारी में है कौन किसके साथ गठबंधन करेगा कौन किस सीट से लड़ेगा,यह सब चर्चाएं जोरों शोरों पर हैंhttp://news24hourslatest.in
बिहार न्यूज़: बिहार में अक्टूबर और नवंबर तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं सारे राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में उलझ गए हैं, ऐसा कहा जा रहा है कि बिहार में जो चुनावी मुकाबला है वह एनडीए और विपक्षी महागठबंधन के बीच है लेकिन अन्य दल भी इस समीकरण को बिगाड़ सकते हैं,
आम आदमी पार्टी का क्या रोल है:
अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी बिहार चुनाव में कूद पड़ी है, आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह अकेले ही दम पर चुनाव लड़ेगी इसका ऐलान भी आम आदमी पार्टी ने कर दिया है, कुछ महीने पहले हुए दिल्ली के चुनाव में आम आदमी पार्टी को भाजपा ने सत्ता से बाहर कर दिया फिर भी आम आदमी पार्टी की पंजाब में अभी सरकार है, अब आम आदमी पार्टी की नजर बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है, आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल का शिक्षा पर ज्यादा जोर रहेगा दूसरा भ्रष्टाचार पर,जैसे उन्होंने दिल्ली में एजुकेशन मॉडल डेवलप किया मोहल्ला क्लीनिक जैसे योजनाएं लाये ऐसे ही वह बिहार की जनता के बीच भी योजनाएं लेकर जाने वाले हैं, अरविंद केजरीवाल का ज्यादा फोकस शिक्षा पर रहेगा क्योंकि केजरीवाल को पता है कि बिहार में शिक्षा अभी बहुत पीछे है जिस प्रकार दिल्ली में उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा दिया उसी प्रकार बिहार में भी वह इसी मॉडल को लेकर चुनाव लड़ेंगे, दूसरा उनका ज्यादा फोकस हो सकता है भ्रष्टाचार पर, जिस भ्रष्टाचार के खिलाफ यह पार्टी बनी और लोगों ने उनको मुख्यमंत्री बनाया वह एक अहम मुद्दा लेकर वह बिहार में उतर सकते हैं, हालांकि पार्टी के चुनाव लड़ने से थोड़ा बहुत अंतर तो पढ़ सकता है क्योंकि युवाओं को ज्यादा परेशानी है रोजगार से, बिहार की सरकार रोजगार के मामले में पीछे है
एआइएमआइएम के असदुद्दीन ओवैसी क्या करेंगे:
एआइएमआइएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी का चेहरा अब राष्ट्रवादी चेहरा हो चुका है, पहलगाम हमले के बाद जिस तरह नेताओं के बयान आए उसमें सबसे टॉप पर रहे असदुद्दीन ओवैसी उन्होंने पाकिस्तान को हर जगह से धोया, जहां-जहां मौका मिला उन्होंने पाकिस्तान के आतंकवादी चेहरे को पर्दाफाश किया और ऑपरेशन सिंदूर के तहत जो डेलिगेशन भारत से विदेश गए थे पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए उसमें भी ओवैसी का अहम रोल था जहां-जहां वह गए वहां वहां पाकिस्तान का असली चेहरा सामने लाये, जिसके लिए भारत के लोग,भारत के नेता और मीडिया सब उनकी प्रशंसा करने में लग गए, ऐसे में बिहार में विधानसभा चुनाव में उनको कुछ मदद मिल सकता है क्योंकि उनका चेहरा अब राष्ट्रवादी चेहरा हो चुका है, 2020 में असदुद्दीन ओवैसी ने 20 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, और 5 सीटों पर वह जीते भी थे, वह अलग बात है कि चार पार्टी से अलग होकर दूसरी पार्टी में चले गए, आपको बता दे कि बिहार में किशनगंज,कटिहार,अररिया,पूर्णिया यह सब मुस्लिम बाहुल्य जिले है जहां ओवैसी अपने उम्मीदवार उतार सकते हैं जहां से उनको जीतने की संभावना है, हालांकि ओवैसी की पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ जाना चाहती थी लेकिन गठबंधन वालों ने नहीं स्वीकार किया, जैसा कि हम सबको पता है ओवैसी की पार्टी का कोर वोटर मुस्लिम है तो यह आरजेडी का खेल भी बिगाड़ सकती है उसको थोड़ा बहुत नुकसान पहुंचा सकती है
जन सुराज पार्टी का क्या रोल है : जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर इन दिनों काफी चर्चा में है बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हर तरफ रैली कर रहे हैं हर तरफ नई-नई योजनाएं लोगों को बता रहे हैं कि उनकी सरकार बनेगी तो उनके द्वारा बताई गई योजनाएं तुरंत लागू होगी जैसे शराब बंदी का कानून सबसे पहले हटाया जाएगा, आपको बता दे कि प्रशांत किशोर एक सफल रणनीतिकार हैं, 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दवा भी किया था, 2015 में बिहार के चुनाव में भी महागठबंधन के जीत के रणनीतिकार रहे हैं, लेकिन इस बार 2025 के बिहार के विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर ने दोनों पार्टियों को एनडीए और विपक्षी महागठबंधन को उलझन में डाल दिया है, जन सुराज पार्टी को ज्यादा से ज्यादा युवा ज्वाइन कर रहे हैं ऐसे में युवाओं को लग रहा है कि इस पार्टी से कोई बदलाव होने वाला है, प्रशांत किशोर ने अपने हर रैली में यही कहा है कि शिक्षा पर सबसे अधिक सुधार होगा, शराब बंदी का कानून हटाया जाएगा ,पलायन को रोका जाएगा और हर युवाओं को जो भी रोजगार लायक है उनको बिहार में रोजगार दिया जाएगा, फैक्ट्री लगायी जाएगी, आपको बता दे कि बिहार में 25 साल से कम उम्र के युवा की आबादी लगभग 58% है ऐसे में प्रशांत किशोर का ज्यादा फोकस युवाओं पर है
ये भी पढ़े:Bihar News :1 % वोट की कीमत तुम क्या जानो नितीश बाबु