news24hourslatest

क्या रूस और चीन के बाद अब ब्रिटेन भी भारत के साथ?

क्या रूस और चीन के बाद अब ब्रिटेन भी भारत के साथ?

क्या रूस और चीन के बाद अब ब्रिटेन भी भारत के साथ?
क्या रूस और चीन के बाद अब ब्रिटेन भी भारत के साथ?
                                                                                                                                                                                                                                                            जैसा कि आप सबको पता है कि इन दीनों पूरे देश में व्यापारिक युद्ध छिड़ा हुआ है,अमेरिका अलग-अलग देश पर अलग-अलग प्रकार का टैरिफ लगाया है,SCO सम्मेलन में रूस, चीन ने भारत के साथ कई व्यापारिक संबंधों पर चर्चा की और एक साथ काम करने का निश्चय किया है, और यह बात अमेरिका को पसंद नहीं आ रही है,अमेरिका चाहता है कि भारत रूस से तेल ना खरीदेhttp://news24hourslatest.in
रूस का साथ भारत को:
जैसा कि हम सबको पता है रूस और यूक्रेन में युद्ध छिड़ा हुआ है और अमेरिका बार-बार रूस को धमकी दे रहा है कि अगर रूस 50 दिन में युद्ध को समाप्त नहीं करता है तो उस पर अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाएंगे और यह भी धमकी दिया है कि रूस के साथ व्यापार करने वाले देश पर भी अतिरिक्त टैरिफ लगेगा और यही कारण है की अमेरिका ने इंडिया पर 50% का टैरिफ़ लगा दिया जो की 27 अगस्त से लागू हो चुका है,रूस और यूक्रेन के युद्ध की वजह से रूस अपना तेल सस्ते दामों पर अपने सहयोगी देशों को बेच रहा है जिसमें भारत भी शामिल है और यही कारण है कि अमेरिका सबसे चिड़ा हुआ है और सब पर टैरिफ़ लगाने की धमकी दे रहा है
ये भी पढ़े:PPF Scheme:जमा करें ₹5,000 और पाएं लाखो का रिटर्न 
क्या ब्रिटेन भारत का साथ देगा:
पहले रूस फिर चीन और अब ब्रिटेन ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ भारत का साथ देने के लिए आगे उतर चुके है, और ऐसा खबर आया है कि ब्रिटेन ने 23 अरब डॉलर का व्यापार संबंध भारत से डील करने वाला है,अन्य देशों को लग रहा था कि भारत को इस टैरिफ की वजह से काफी नुकसान होगा और जिसमे पाकिस्तान भी बहुत ख़ुश था लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं अभी तक,आपको बता दें कि अमेरिका को लगा कि उसके 50% टैरिफ की वजह से भारत में फैक्ट्रियां बंद हो जाएगी,रोजगार छीन जाएंगे लेकिन भारत ने ब्रिटेन से FTA साइन किया और ब्रिटेन से करीब 35 अरब डॉलर का एक नए व्यापारिक संबंध जोड़ लिया
ट्रंप की नजर भारत के टेक्सटाइल पर थी:
आपको बता दें कि भारत में जो टेक्सटाइल इंडस्ट्री है उसका व्यापार बहुत बड़ा है,बनारसी साड़ी हो,सिल्क कि साड़ी हो, कॉटन साड़ी हो, कॉटन कपड़े हो, कालीन हो चादर हो,ये सब मिलाकर भारत 35 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट करता है,जिसमें से 11 अरब डॉलर अमेरिका को जाता है,और अमेरिका को लगता था कि उसके टैरिफ लगाने से भारत में फैक्ट्रियां बंद हो जाएंगे,आर्थिक अर्थव्यवस्था खराब हो जाएगी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं,और जैसा कि हम सबको पता है कि इंडिया ने ब्रिटेन से 35 अरब डॉलर का व्यापारिक संबंध किया है जिससे कि भारत के कपड़े अब ब्रिटेन में भी बिकने शुरू हो जाएंगे,और जो अमेरिका सोच रहा था की फैक्ट्रियां बंद हो जाएगी,रोजगार छीन जाएंगे ऐसा कुछ अब नहीं होने वाला है जबकि ब्रिटेन के साथ व्यापार करके संबंध हो सकता है भविष्य में सुधर जाएं और भी फैक्ट्रियां भारत में लग जाए और लोगों को भी रोजगार मिल जाए
भारत की लड़ाई अमेरिका से व्यापारिक फसलों से हो रही है:
जैसा कि भारत युद्ध का हिमायती नहीं है,भारत किसी भी तरिके का युद्ध किसी से नहीं चाहता,भारत के लोग शांति का पैगाम पूरे देश में फैलाते हैं परंतु यह अन्य देश यह नहीं चाहते हैं, उनका मकसद ही कुछ और ही है की हमेशा भारत को टारगेट करना,इसीलिए जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ तो उसका जवाब ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंकी संगठनों और आतंकवादियों को मारकर हुआ,लेकिन अमेरिका जो एक तरीके का भारत से युद्ध कर रहा है वो मिसाइल और हथियार से नहीं बल्कि आर्थिक नीति और व्यापार से कर रहा है,अमेरिका चाहता है कि भारत की फैक्ट्रियां बंद हो जाएं, रोजगार के अवसर कम हो जाए, इसी कारण वह हमेशा भारत पर एक्स्ट्रा टैरिफ लगाता रहता है,लेकिन भारत का धैर्य देखिये है कि उसने अमेरिका को इस पर कोई जवाब नहीं दिया और नतीजा यह हुआ कि हम आज ब्रिटेन से रूस से,चीन से, व्यापारिक संबंध बनाने में सफल रहे,यहां तक कि भारत पर 50% अतिरिक्त टैरिफ लगाने के बाद भी भारत का जीडीपी रेट बढ़ रहा है
दुनिया में दो तरीके के युद्ध हो रहे हैं एक मिसाइल से, हथियार से एक दूसरे पर वार हो रहे हैं और दूसरा युद्ध है आर्थिक नीति और व्यापारिक जो आजकल अमेरिका कर रहा है अन्य देशों से जैसे रूस से,चीन से,भारत से, अमेरिका खुद को सुपर पावर घोषित करने के चक्कर में बहुत कुछ नुकसान भी कर रहा है, डोनाल्ड ट्रंप का सोचना है की अतिरिक्त टैरिफ लगाकर भारत की फैक्ट्री को बंद कर देंगे,भारत में रोजगार बंद कर देंगे लेकिन उनको तो पता होगा अमेरिका के बड़े उद्योगपति एलन मस्क ने भारत में अपनी टेस्ला शोरूम का उद्घाटन कर दिया है, भारत मे अब आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग भी होगी,अमेरिका जितना दबाना चाहता है भारत को उतना ही भारत और उभर कर सामने आ रहा है,कहने का तात्पर्य है कि अमेरिका को चाहिए की शांति के साथ व्यापार करें और मुनाफा उतना ही कमाए जितना कि दोनों देशों को कोई नुकसान ना हो वरना भारत तो सृजन का बीज है मिट्टी में जाया हो नहीं सकता,अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
ये भी पढ़े:क्या उपराष्ट्रपति से तमिलनाडु में बीजेपी की सरकार मजबूत होगी?

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version