news24hourslatest

क्या सीट बंटवारे को लेकर राजद अलग होगी कांग्रेस से?

क्या सीट बंटवारे को लेकर राजद अलग होगी कांग्रेस से?

क्या सीट बंटवारे को लेकर राजद अलग होगी कांग्रेस से?
क्या सीट बंटवारे को लेकर राजद अलग होगी कांग्रेस से?
                                                                                                                                                                                                                                                            जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है सारी पार्टियां पूरे जोर-शोरों से प्रचार में लगी है, एनडीए गठबंधन और इंडिया महागठबंधन दो मुख्य रूप से बिहार के चुनाव में लड़ाई में दिख रही है वहीं तीसरे मोर्चे की बात करें तो जन सुराज पार्टी भी मैदान में उतरी हुई है,इंडिया गठबंधन ने अपनी सीट शेयरिंग को साझा कर दिया परंतु महागठबंधन मे सीट बंटवारे को लेकर अब आक्रोश है,आपसी खींचतान जारी हैhttp://news24hourslatest.in
ये भी पढ़े:PPF Scheme:जमा करें ₹5,000 और पाएं लाखो का रिटर्न 
आईए जानते हैं पहले महागठबंधन के सीट बंटवारे को:
जैसा कि हम सबको पता है की महागठबंधन की सीट बंटवारे की खबर आ चुकी है,पहले बताते हैं आपको की महागठबंधन में कौन-कौन सी पार्टियां हैं
1-कांग्रेस 
2- राष्ट्रीय जनता दल
3-भाकपा (माले)-CPI(ML) लिबरेशन
4-भाकपा
5-भाकपा (मार्क्सवादी)–सी.पी.एम.
6-विकासशील इंसान पार्टी (VIP)
7-झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)
8-राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP – पशुपति पारस गुट)
आपको बता दे कि RJD + कांग्रेस + वाम दल (CPI-ML, CPI, CPM) ये महागठबंधन की “कोर टीम”लेकिन VIP + JMM + RLJP(पारस गुट) हाल ही में जुड़े सहयोगी है
अपसी बंटवारे को लेकर क्यों घमासान हो रहा है:
महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल उसके बाद दूसरे नंबर की पार्टी है कांग्रेस,पूरे बिहार में 243 विधानसभा सिट हैं,अब ऐसा कहा जा रहा है कि
1-राजद 135-136 सीट लेकर अग्रिम भूमिका निभायेगी 
2-कांग्रेस को 50 से 55 सिट मिलने का अनुमान है
3-वाम दलों को मिलाकर 34 सिट
4-विकासशील इंसान पार्टी (VIP)लगभग 18-20 सीट मिलने का अनुमान है 
उसके बाद जो पार्टियां बची हैं महागठबंधन ने उन्हें भी कुछ सिट देने का अनुमान है,आपको बता दे की महागठबंधन की जो उम्मीदें थी वह थी राजद कांग्रेस और वाम दलों को मिलाकर विपक्षी मोर्चा बनाना, लेकिन उससे पहले ही पार्टियों में दरार आनी शुरू हो गई,बिहार के महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव के बगावती रवैया ने महागठबंधन में दरार पैदा कर दिए
कांग्रेस क्या अलग होगी राजद से:
महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान चालू है ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने अपनी सीटों पर सहमति जताई परंतु कांग्रेस का कहना है कि अगर राष्ट्रीय जनता दल ज्यादा सीटों की मांग करेंगे तो कांग्रेस उनसे किनारा करके अकेले चुनाव लड़ेगी,आपको बता दे की महागठबंधन की तरफ से बिहार के CM फेस तेजस्वी यादव को देखा जा रहा है परंतु अभी कांग्रेस ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की,कांग्रेस का कहना यह तो जनता तय करेगी कि कौन बिहार का मुख्यमंत्री चेहरा होगा महागठबंधन की तरफ से
आईए जानते हैं कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल कहां टकरा रहे है:
जिन-जिन विधानसभा सीटों पर यह दोनों पार्टियों एक दूसरे से टकरा रही हैं वह है:
1-औरंगाबाद:औरंगाबाद से राष्ट्रीय जनता दल ने अभय कुशवाहा को टिकट दे दिया है लेकिन इसी सीट पर कांग्रेस ने पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार को लेकर दावा किया था और इसी कारण औरंगाबाद सीट अभी विवादों के केंद्र में है
2- बेगूसराय:बेगूसराय सीट पर महागठबंधनों के विभिन्न विभिन्न दलों ने दावा किया है इस पर पार्टी अभी विचार कर रही है
3- कटिहार:कांग्रेस का कहना है कि कटिहार में उसके उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा परंतु यहां राष्ट्रीय जनता दल भी अपने उम्मीदवार लेकर खड़ी है इस कारण कटिहार भी अभी विवाद के केंद्र में है
4- पूर्णिया:पूर्णिया ऐसी विधानसभा सीट है जहां राष्ट्रीय जनता दल,कांग्रेस और अन्य सहयोगियों के बीच लेकर विवाद खड़ा है इसलिए यह सीट भी अभी विवादित है
5- सिवान:इस सीट पर प्रत्याशियों के नाम तय करने को लेकर विवाद है
वाम दलों का क्या मांग है महागठबंधन से:
वाम दल (Left Parties जैसे CPI, CPI-ML, CPI(M) यह मांग कर रहे हैं कि महागठबंधन में उन्हें ज्यादा सिट  मिले
VIP पार्टी:विकासशील इंसान पार्टी की मांग है कि उन्हें वह सीट दी जाए जहां उनकी पकड़ बहुत मजबूत है
सीट विवाद को लेकर हर पार्टी में असमंजस रहता है, और यही कारण है कि पार्टियों में एकता हर बार प्रभावित होती है,अगर महागठबंधन में विवाद पैदा हुआ तो जनता को यह लगेगा कि जब यह आपस में एकजुट नहीं है तो बिहार को कहां एकजुट कर पाएंगे,राजद और कांग्रेस को चाहिए कि उनके सभी सहयोगी को उनके मजबूत इलाकों में टिकट दिया जाए ताकि इंडिया गठबंधन और मजबूत हो,फिलहाल खींचस्तान जारी है, अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
ये भी पढ़े:हर साल किसी न किसी देश में कोई बड़ा आंदोलन होने का कारण क्या है?

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version