जीत समर्पित भारतीय सेना को:India Vs Pakistan

पाकिस्तान न घर का ना घाट का,हर जगह हार होती है,जी हां दोस्तों पाकिस्तान एक ऐसा देश है जिसे कोई पसंद नहीं करना चाहता है सब अपने स्वार्थ के लिए उस संबंध रखते हैं,हाल ही में आपने देखा कि इंडिया और पाकिस्तान का जो मैच हुआ उसमें पाकिस्तान कैसे बुरे तरीके से हारा और ऐसी बेज्जती हुई कि वह अपने घर में मुंह दिखाने लायक नहीं है,भारत मैच जीतने के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ तक नहीं मिलाया, यानी उनमें भी पहलगाम का गुस्सा तो है, यह मैच सिर्फ इसलिए कराया गया है ताकि पाकिस्तान को उसकी असली औकात दोबारा दिखानी पड़ेगी कि तुम किसी लायक नहीं होhttp://news24hourslatest.in
इंडिया Vs पाकिस्तान:
भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया है,ऐसा कहा जा रहा है कि मैच में ऐसा प्रतीत ही नहीं हुआ कि पाकिस्तान भारत को हर पाएगा वह निराशा उनके चेहरे से साफ झलक रही थी,आपको बता दे की सात विकेट से मैच जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव कुछ अलग ही रंग में नजर आए उन्होंने और भारतीय टीम ने पाकिस्तान से हाथ मिलाने तक की जरूरत नहीं समझी और समझते भी क्यों है ही पाकिस्तान उस लायक ही है,आम तौर पर ऐसा देखा जाता है की मैच खत्म होने के बाद दोनों देश एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं एक दूसरे का अभिवादन करते हैं,लेकिन इस भारत और पाकिस्तान के मैच में ऐसा नहीं हुआ भारतीय खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया उनके अंदर भी वह पहलगाम के हमले का गुस्सा था जिसकी वजह से वह पाकिस्तान हारा भी और बेज्जत भी हुआ
आईए जानते हैं मैच का विवरण:
आपको बता दे कि भारत-पाकिस्तान के बीच t20 एशिया कप का यह छठा मुकाबला था,दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया,पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने भारत के सामने 128 रन का लक्ष्य रखा और भारत में इस टारगेट को 15.5 में तीन विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया,इस मैच में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब थी और भारत की तरफ से गेंदबाजी में कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 18 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं बुमराह और अक्षर ने 2-2 विकेट लिए,सूर्या ने 37 गेंदों में 47 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं दुबे ने 7 गेंदों पर नाबाद 10 रन बनाए।
भारी विरोध के कारण भी मैच हुआ:
जैसा कि हम सबको पता है कि पाकिस्तान के आतंकवादियों ने हमारे कश्मीर के पहलगाम में 18 लोगों को गोली से भून दिया वह भी उनके परिजनों के सामने, उसके बाद जो भारत सरकार ने किया वह पूरी विश्व ने देखा भारतीय सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के घर में घुसकर उनके आतंकी ठिकानों को मारना, उनके एयरबेस को तबाह करना और उनके तकरीबन 100 से 200 आतंकियों को मार गिराया,और तब से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा गया,भारतीय लोगों ने पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारे लगाए उसमें मुसलमान भी बड़ी संख्या में मौजूद थे और जैसा कि आपको पता है एआइएमआइएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को जिस तरह धोया हर पटल पर उसे पूरा भारत अलग नजरिए से देखने लगा, यो कहे की एक सच्चे देशभक्त के नजरिए से देखने लगा, जब भारत का डेलिगेशन विभिन्न देशों में गया पाकिस्तान की आतंकवादी पोल खोलने के लिए तो उसमें असदुद्दीन ओवैसी का नाम शीर्ष पर था,ओवैसी ने दुनिया के हर कोने में जाकर पाकिस्तान को खरी खोटी सुनायी,उसके बाद चर्चाएं शुरू होने लगी कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होना चाहिए, ओवैसी ने भी संसद के पटल पर खड़े होकर कहा कि जिस देश के आतंकवादियों ने हमारी मां बहनों को मार गिराया,उस देश से भारतीय सरकार मैच खेलना चाहती है यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है,लेकिन मैच हुआ दोनों देशों के बीच और पाकिस्तान की जबरदस्त शिकस्त हुई
खिलाड़ियों का भी विरोध था पाकिस्तान मैच को लेकर:
पहलगाम आतंकी हमले के बाद जिस तरह से माहौल बदला,ऐसे में भारत के कई खिलाड़ियों ने इस मैच का विरोध किया, भारत के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए,क्योंकि खिलाड़ियों में भी वह विद्रोह देखने को मिला पाकिस्तान के खिलाफ लेकिन भारी विरोध के बाद भी हमारे सरकारें नहीं मानी मैच हुआ और नतीजा बहुत अच्छा निकला पाकिस्तान बुरी तरीके से हार और ये एक तरीके की श्रद्धांजलि होगी उन निर्दोषों के प्रति जिन्हें पाकिस्तान के आतंकवादियों ने पहलगाम में हमला किया,आपने देखा इस मैच को जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ तक नहीं मिलाया जबकि अमूमन ऐसा देखा जाता है कि मैच खत्म होने के बाद दोनों देशों के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ क्योंकि द्वेष हर भारतीयों के मन में अभी भी है पाकिस्तान के खिलाफ,और होना भी चाहिए क्योंकि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है