news24hourslatest

क्या भारत में भी GEN Z आंदोलन होने की आशंका है

क्या भारत में भी GEN Z आंदोलन होने की आशंका है

क्या भारत में भी GEN Z आंदोलन होने की आशंका है
क्या भारत में भी GEN Z आंदोलन होने की आशंका है
राहुल गांधी एक के बाद एक बम फोड़े जा रहे हैं,केंद्र में बैठी BJP गवर्नमेंट का कहना है कि इस बम में कोई दम नहीं है, वहीं कांग्रेस और उनके गठबंधन का कहना है इस बम में इतना दम है कि इस बार भाजपा की सरकार चली जाएगी,इसमें कितना दाम है यह तो वक्त ही बताएगा,फिलहाल राहुल गांधी अब जैन जी प्रोटेस्ट के लिए युवाओं को जागृत करना चाहते हैं,अभी आप सब ने देखा कि कैसे नेपाल,श्रीलंका,बांग्लादेश,पाकिस्तान जैसे देश में जैन जी के प्रोटेस्ट के कारण वहां की सरकार चली गई और वहां के प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा क्या राहुल गांधी अब भारत में वैसा करने वाले हैं,आईए जानते हैं?http://news24hourslatest.in
क्या यह दशक अब Gen Z आंदोलन का दशक रहेगा:
जो युवा 1995 और 2010 के बीच पैदा हुए हैं उन्हें जैन जी कहा गया है,जैसा कि देखा गया है कुछ विगत वर्षों में श्रीलंका में काफी भारी मात्रा में आंदोलन हुआ, पाकिस्तान में आंदोलन हुआ जिसकी वजह से इमरान खान आपको अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा,नेपाल में हाल फिलहाल इतना उग्र आंदोलन युवाओं द्वारा हुआ कि वहां के प्रधानमंत्री केपी ओली को इस्तीफा देना पड़ा,बांग्लादेश में आंदोलन हुआ वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा देना पड़ा और भागना पड़ा और अब यह आंदोलन फ्रांस और ब्रिटेन में भी पहुंच चुका है,इन देशों की आग की लपटे क्या भारत में भी दिखाने को मिलेगी,क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि राहुल गांधी ने अब यह रड़नीति अपनायी है कि भारत में भी जैन जी आंदोलन हो और यहां उग्र रूप से आंदोलन के जरिए प्रधानमंत्री मोदी की सरकार को गिराया जाए, क्योंकि राहुल गांधी को अब पता चल गया है कि जिस और जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है यानी कि अगर युवा जागरुक हुए और सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे,आंदोलन किया,तो सरकार का जाना तय है
क्यों किया राहुल गांधी ने Gen Z आंदोलन का जिक्र:
राहुल गांधी ने अब तक कई आरोप भाजपा सरकार पर लगाये जैसे कि राफेल पर आरोप लगाया, मोदी सरनेम पर आरोप लगाया,सावरकर पर आरोप लगाया और इन आरोपों के लिए उनको सुप्रीम कोर्ट से माफी भी मांगी पड़ी लेकिन,अब जो आरोप राहुल गांधी लगा रहे हैं वह युवाओं को प्रेरित कर सकता है क्योंकि यह आरोप वोट चोरी का है,इलेक्शन कमीशन का है,बीजेपी गवर्नमेंट का है,राहुल गांधी का कहना है कि बीजेपी वोट चोरी करके सत्ता हासिल की है जिसमें इलेक्शन कमीशन का भी हाथ है,जैसा की अन्य देशों में युवाओं ने आंदोलन करके वहां की सरकार गिराई,अब राहुल गांधी भी यही सोच रहे हैं कि अगर भारत के युवा वोट चोरी को लेकर आंदोलन करेंगे,सड़कों पर उतरेंगे तो भाजपा सरकार की नीव डगमगा सकती है और केंद्र में कांग्रेस की सरकार आ सकती है,इसी कारण वह युवाओं को अब प्रेरित कर रहे हैं,कांग्रेस और उनके गठबंधन साथियों का यह इरादा है कि भारत में भी जैन जी आंदोलन हो,राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवा,छात्र और जैन जी संविधान को बचाएंगे,लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे,उनका साफ मकसद है कि जो मतदाता सूची से नाम हटाए जा रहे हैं या जोड़े जा रहे हैं इन पर सेंट्रल गवर्नमेंट और इलेक्शन कमीशन का हाथ है अगर इसको आंदोलन के रूप में ढालना है तो जैन जी आंदोलन करवाना पड़ेगा भारत में,इसीलिए वह युवाओं को प्रेरित करना चाहते हैं
जैन जी का राजनीतिक असर क्या पड़ेगा?
राहुल गांधी का मानना है कि जो फर्स्ट टाइम वोटर है वो गेम चेंजर हो सकते हैं,अगर ये युवा चाहे तो बहुत कुछ बदल सकते हैं,अपनी एक वोट के जरिए देश में एक नई क्रांति ला सकते हैं,अब राहुल गांधी समझ गए हैं कि किसी भी पार्टी को अगर मजबूत होना है तो युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना पड़ेगा,कोई भी चुनाव जीतने के लिए जो युवा बेस है उसे बहुत मजबूत करना पड़ेगा,इसी का लाभ राहुल गांधी उठाना चाहते हैं
इंडिया गठबंधन के नेताओं ने क्या कहा:
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेताओं का कहना है यह युवा जागरण है,और इससे देश का लोकतंत्र और मजबूत होगा
बीजेपी का पलटवार:
बीजेपी के नेता निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को गुमराह करने वाला इंसान बताया और कहा कि राहुल गांधी युवाओं में आक्रोश पैदा कर देश की अखंडता को भंग करना चाहते हैं,युवाओं को विद्रोह के लिए राहुल गांधी उकसा रहे हैं और आगे उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे माहौल से देश की लोकतंत्र को बहुत बड़ा नुकसान पहुंच सकता है,वही वोट चोरी के आरोप को भाजपा के नेताओं ने बिना सबूत का प्रोपेगेंडा बताया,बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी अपने हार का गुस्सा बीजेपी और चुनाव आयोग पर उतारने की कोशिश कर रहे है
अब देखना है कि इंडिया गठबंधन और भाजपा गठबंधन में जो यह युद्ध चल रहा है उसका राजनीतिक असर क्या होगा और क्या राहुल गांधी अन्य देशों की तरह भारत में भी युवाओं में आक्रोश भर रहे हैं,जैन जी आंदोलन के लिए क्या यह सफल होगा या नहीं,जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
ये भी पढ़े:राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम का खुलासा

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version