news24hourslatest

क्या अमेरिका के H1 वीजा का विकल्प है चीन का K वीजा

क्या अमेरिका के H1 वीजा का विकल्प है चीन का K वीजा

क्या अमेरिका के H1 वीजा का विकल्प है चीन का K वीजा
क्या अमेरिका के H1 वीजा का विकल्प है चीन का K वीजा
                                                                                                                                                                                                                                                            जैसा कि हम सबको पता है कि अमेरिका ने h1 वीजा का दाम कई गुना बढ़ा दिया है,जिससे कि भारतीय आईटी सेक्टर पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है,भारतीय आईटी कंपनियों जैसे टीसीएस,इंफोसिस जिन स्टूडेंटों को अमेरिका भेजते हैं जॉब के लिए उन्हें अब काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है,अमेरिका को लगता है कि उसके इस कड़े कदम से भारत की अर्थव्यवस्था पर काफी चोट पहुंची है,ऐसे में चीन का K वीजा अमेरिका को टक्कर देने वाला हैhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं क्या है चीन का K वीजा:
अमेरिका के h1 वीजा के विवादों के बीच चीन ने K वीजा लॉन्च किया है,ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका के h1 वीजा का विकल्प है चीन का K वीजा,अगर चीन का यह वीजा लागू हो गया तो अमेरिका को एक और बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि जो लोग अमेरिका जॉब करने के लिए जाना चाहते थे वो अब शिफ्ट होकर चीन जा सकते हैं,ऐसा लग रहा है कि चीन ने इस वीजा के तहत दूसरे देशों के विद्यार्थियों के लिए अपने देश का दरवाजा खोल दिया है
ये भी पढ़े:हाफिज सईद यासीन मलिक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सैम पित्रोदा,क्या है इनका आपस में कनेक्शन
जानते हैं K वीजा किसके लिए है:
आपको बता दे की K वीजा उन युवा और कुशल पेशवरों के लिए है जो साइंस,टेक्नोलॉजी,इंजीनियरिंग,मैथ के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और जिन्होंने किसी फेमस यूनिवर्सिटी या किसी रिसर्च इंस्टीट्यूट से अपनी पढ़ाई पूरी की है या फिर वह अपनी पढ़ाई या रिसर्च कर रहे हैं,आपको बता दे कि इससे पहले चीन की सरकार ने Z वीजा समेत 12 वीजा को मंजूरी दी थी,और जो भी आवेदन करना चाहते हैं उनको जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे,और ऐसा कहा जा रहा है कि इससे जुड़ी सारी जानकारियां वाणिज्य दूतावास और चीनी दूतावास से दी जाएगी, ऐसा कहां जा रहा है कि चीन का ये K वीजा बहुत ही सुविधाजनक है
कितना सरल है चीन का K वीजा आईये जानते हैं:
ऐसा कहा जा रहा है कि अमेरिका के h1 वीजा से कहीं अधिक सुविधाजनक चीन का K वीजा है,इसमें किसी प्रकार की नौकरी या स्कॉलरशिप की कोई जरूरत नहीं है,इसमें सिर्फ आपकी योग्यता को देखा जाएगा,इसमें आप बिना किसी कंपनी के भी आवेदन कर सकते हैं,K वीजा में आपको यात्रा बार-बार और लंबे समय तक रहने की भी सुविधा प्राप्त होगी जो Z वीजा में उपलब्ध नहीं थी
क्या अमेरिका अब चीन के इस वीजा से परेशान होगा:
अमेरिका ने भारत की अर्थव्यवस्था पर चोट पहुंचाने के लिए 50% टैरिफ़ लगाया और जब उससे बात नहीं बनी तो h1 वीजा का दाम 1 लाख से बढ़ाकर 88 लाख कर दिया,अमेरिका का सोचना है कि H1 वीजा का दाम बढ़ाकर भारत के आईटी सेक्टर को काफी नुकसान पहुंचाया जा सकता है,यह सत्य है कि अमेरिका की इस कदम से भारत के आईटी सेक्टरों पर बहुत प्रभाव पड़ेगा क्योंकि भारत में जितने भी बड़े-बड़े आईटी कंपनियां है जैसे टीसीएस,इंफोसिस यह अपने एंप्लॉई को अमेरिका नहीं भेज पाएंगे जिसके कारण उनका भारत में ही जॉब देना पड़ सकता है,ऐसे में चीन का K वीजा एक विकल्प के तौर पर साबित होने वाला है भारत के युवा जो अमेरिका में जॉब करने के लिए अग्रसर थे, h1 वीजा के कारण उन्हें जाने का अवसर नहीं मिला वो K वीजा के तहत चीन में जाकर जॉब कर सकते हैं,अमेरिका के h1 वीजा से कहीं अधिक सुविधाजनक चीन का K वीजा है क्योंकि इसमें जो भी दस्तावेज आपको देने होंगे वह बहुत ही साधारण होंगे और सुविधाजनक होंगे,ऐसा माना जा रहा है कि चीन भारत के युवाओं के लिए अपने दरवाजे खोल रहा है,चीन हमेशा से कुछ ना कुछ ऐसा सोचता है जिससे कि चीन को निरंतर फायदा मिलता है और उसकी अर्थव्यवस्था सुधरती है,और अमेरिका भारत पर प्रहार करके भारत की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाने की कोशिश निरंतर कर रहा है और यही कारण है कि भारत और अमेरिका में व्यापारिक भेदभाव उत्पन्न हो गया है और भारत और चीन में व्यापारिक संबंध और गहरा होता जा रहा है,और वैसे भी SCO सम्मेलन में भारत और चीन के बीच जो वार्ता हुई वह काफी अहम मुद्दों पर हुई जैसे की अर्थव्यवस्था को लेकर रोजगार को लेकर चीन सीमा विवाद को लेकर,और इस सम्मेलन से भारत और चीन को काफी फायदा भी पहुंचने वाला है
फिलहाल अमेरिका ने जो h1 वीजा पर दाम बढ़ाया है इसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है क्योंकि अब भारत के युवा अमेरिका नौकरी करने जाने में सक्षम नहीं रहेंगे जिसके कारण भारत में ही आईटी कंपनियां रोजगार के अवसर पैदा करेंगे,इसके लिए उन्हें काफी मशक्कत भी करना पड़ सकता है,अब देखना है कि आगे भारत कौन सा रास्ता अपनाता है,जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
ये भी पढ़े:Post Office कि RD योजना:जमा करें ₹20,000 और 5 साल बाद पाएं ₹14,27,315

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version