news24hourslatest

प्रशांत किशोर का आरोप बीजेपी ने खरीदी 200 करोड़ की जमीन

प्रशांत किशोर का आरोप बीजेपी ने खरीदी 200 करोड़ की जमीन

प्रशांत किशोर का आरोप बीजेपी ने खरीदी 200 करोड़ की जमीन
प्रशांत किशोर का आरोप बीजेपी ने खरीदी 200 करोड़ की जमीन

बिहार में संभवत:अक्टूबर नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं,ऐसे में सारी पार्टीयां अपने प्रचार प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं और यही नहीं एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी अब खूब प्रचलित हो रहा है,राहुल गांधी की वोट अधिकारी यात्रा को सबने देखा, उसके बाद तेजस्वी यादव ने भी अपनी यात्रा की और नीतीश कुमार पर अनेकों आरोप लगाए उसके बाद अब जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगायाhttp://news24hourslatest.in

क्या आरोप लगाया प्रशांत किशोर ने:
प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया है कि बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने 200 करोड़ की जमीन खरीदी जो कि उनके परिवार या उनके ट्रस्ट के नाम पर है,और इस आरोप के जवाब में अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को 100 करोड़ की मानहानि का नोटिस भी भेजवाया और ये कहा की अगर प्रशांत किशोर के पास कोई पुख्ता सबूत है तो उसे पेश करें अन्यथा माफी मांगे

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर क्या आरोप लगाए:
प्रशांत किशोर ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर उनके शैक्षिक प्रमाण पत्र पर आरोप लगाया है, उनका कहना है कि सम्राट चौधरी दसवीं पास भी नहीं है और उनके पास डी-लिट (D.Litt) की डिग्री है,प्रशांत किशोर ने इससे पहले तेजस्वी यादव पर भी शिक्षा को लेकर सवाल उठाया,तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि पहले वह दसवीं पास कर ले फिर बिहार का मुख्यमंत्री बनने का सपना देखें

प्रशांत किशोर ने स्वास्थ्य मंत्री पर भी आरोप लगाये:
प्रशांत किशोर ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर भी सवाल उठाए हैं,प्रशांत किशोर ने इन दोनों मंत्रियों पर एंबुलेंस लेनदेन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है

भाजपा ने प्रशांत किशोर का पर पलटवार किया:
अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर के सारे आरोपो को खारिज कर दिया और कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी,वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री मंगल पांडे ने प्रशांत किशोर के आरोपे को कहा कि बिना सबूत के नकारात्मक प्रचार कर रहे हैं,भाजपा के वरिष्ठ नेता आरके सिंह ने प्रशांत किशोर के आरोपोे को बेबुनियाद बताया,आरके सिंह ने कहा कि अगर उनके पास सबूत है तो वह जनता के सामने लाएं नहीं तो अपने पद से त्यागपत्र दें

प्रशांत किशोर को मिले 14 करोड़:
14 करोड़ रूपये प्रशांत किशोर को डोनेशन मिला, इस पर सफाई देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अयोध्या राम रेड्डी ने 14 करोड रुपए का डोनेशन उनकी पार्टी को दिया है प्रशांत किशोर का कहना है की अयोध्या राम रेड्डी की मदद पहले कभी उन्होंने की थी और आज वह प्रशांत किशोर की मदद कर रहे हैं इस पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा प्रशांत किशोर झूठ बोल रहे हैं,वह जनता को गुमराह कर रहे हैं, यहां हर हिसाब जनता को दिखाना पड़ता है और उनकाे 14 करोड रुपए किसी ने दे दिया ऐसे ही यह सरासर झूठ है, आगे सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रशांत किशोर दलाली करते हैं,राजनीति में दलाली किसी भी हद तक जायज नहीं है,भाजपा के एक नेता ने कहा कि प्रशांत किशोर बिहार के युवाओं की दलाली कर रहे हैं,भाजपा पूरी तरह से प्रशांत किशोर को घेर रही है कि उन्हें बताना पड़ेगा कि आखिर 14 करोड रुपए उनकी पार्टी को कहां से आए,बीजेपी पूरे फुल प्रूफ के साथ जनता के बीच में प्रशांत किशोर के 14 करोड रुपए के मुद्दे को उठा रही है,बीजेपी ने कहा है कि जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी प्रशांत किशोर इसका हिसाब जनता के सामने दे, दरअसल प्रशांत किशोर ने बीजेपी पर भी 200 करोड़ की जमीन खरीदने के आरोप लगाए हैं

बिहार विधानसभा चुनाव अब सर पर है ऐसे में पार्टियां सत्ता हासिल करने के लिए एक दूसरे पर आरोप लगा रही है,अब ताजा मामला प्रशांत किशोर ने बीजेपी पर 200 करोड़ की जमीन खरीदने का लगाया और बीजेपी ने पलटवार करते हुए प्रशांत किशोर पर 14 करोड़ का आरोप लगाया लेकिन मेरा कहना यह है की चाहे कोई भी पार्टी हो जन सुराज पार्टी हो,कांग्रेस को,भाजपा हो सबके पास पैसे की कमी नहीं है जैसे ही वह चुनाव लड़ने लगते हैं उनके पास एक अलग-अलग स्रोतों से पैसे आने शुरू हो जाते हैं,लेकिन किसी पार्टी में इतनी हैसियत नहीं है कि वह बता दे कि पैसे किस स्रोत से आ रहे हैं और यही कारण है कि देश का आधा पैसा इन्हीं पार्टियों के पास आ जाता है और जनता भूख से मर जाती है,सुख सुविधा जनता को जो मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पाती है और नेता मंत्री सुख सुविधाओं से लैस अपनी जिंदगी मौज में जीते हैं,मेरा कहना यह है की केवल एक ही पार्टी नहीं बल्कि हर पार्टी की जांच होनी चाहिए कि उनके पास जो पैसा आता है उसका स्रोत, क्या है ताकि पारदर्शिता बनी रहे और जनता में विश्वास भी कायम रहे धन्यवाद

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version