Trump के सनकने का क्या कारण है

भारत का रूस से दोस्ती करना अमेरिका को बर्दाश्त नहीं हो रहा है,जब से भारत ने यह ऐलान किया है कि वह रूस से सस्ते दामों पर तेल खरीदेगा तब से अमेरिका और चीढ़ गया है और भारत पर लगातार टैक्स की बौछार कर रहा है,आखिर ट्रंप भारत से चाहते क्या है यह तो वही जानते हैं बाकी कोई नहीं जानता,भारत की अर्थव्यवस्था को जो चोट पहुंचाने की नीयत से ट्रंप काम कर रहे हैं वह बेहद निकृष्ट जान पड़ता है,हमेशा अमेरिका अलग-अलग देश पर अपना हक़ जमाना चाहता है और जब अमेरिका की बातें हम नहीं मानते हैं तो हम पर टैरिफ का बाड़ छोड़ता हैhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं ट्रंप क्या चाहते हैं:
एक तरफ भारत का रूस से दोस्ती जो अमेरिका कतई बर्दाश्त नहीं कर रहा है,और दूसरी तरफ जब अमेरिका ने भारत के सामने यह प्रस्ताव रखा की अमेरिका के डेयरी प्रोडक्ट भारत में बिकेंगे तो हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने उसे खारिज कर दिया इस पर अमेरिका और चीड़ गया और जितना हो सकता है उतना भारत की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाने की कोशिश की,कभी 50% एक्स्ट्रा टैरिफ भारत के सामानों पर लगाया,उसके बाद h1 वीजा का दाम बढ़ाया और अब दवाइयां, किचन केबिनेट, बॉथरूम वैनिटी,गद्दे,फर्नीचर भारी ट्रकोे पर नए तरीके से अब आयात शुल्क लगाने की घोषणा कर दिया,यह सब करके ट्रंप चाहते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त हो जाए क्योंकि हाल ही में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था घोषित हुई है,ट्रंप चाहते हैं कि भारत अमेरिका की इशारों पर नाचे तो वैसा अब संभव नहीं है
आईए जानते हैं कि भारत कितना टैरिफ अमेरिका ने लगाया:
1-दवाइयां पर 100% टैरिफ
2-किचन कैबिनेट और बॉथरूम वैनिटी पर 50% टैरिफ
3-फर्नीचर पर 30% टैरिफ
4-भारी ट्रैकों पर 25% टैरिफ
अतिरिक्त टैरिफ लगाने से क्या अमेरिका मजबूत हो जाएगा:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है की अतिरिक्त टैरिफ लगाने पर सरकार का जो बजट है वह स्थाई हो जाएगा यानी कि घाटे में नहीं जाएगा,और मुख्य बात यह है कि घरेलू उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा, लेकिन जानकारों का कहना है कि इससे महंगाई और ज्यादा बढ़ सकती है और आर्थिक विकास पर इसका अच्छा खासा असर पड़ सकता है,भारत के फार्मा कंपनियों पर अमेरिका के टैरिफ का अच्छा खासा असर पड़ेगा क्योंकि 40% अमेरिका भारत से ही दवाइयां लेता है,आपको बता दे की 2024 में भारत की तरफ से अमेरिका को 31 हजार 626 करोड रुपए की दवा का निर्यात हुआ था,वही 2025 में अभी तक लगभग 32505 करोड़ दवाइयां का निर्यात हुआ है
भारत की किन कंपनियों पर ज्यादा प्रभाव पड़ेगा:
अमेरिका के नए टैरिफ़ की वजह से भारत की फार्मा कंपनियों पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ने वाला है,क्योंकि अमेरिका भारत की दवाइयां पर 100% टैरिफ लगाया है,जिन फार्मा कंपनियों पर सबसे ज्यादा असर होने की संभावना है वह है डॉक्टर रेडी,सन फार्मा,लूपिन समेत कई अन्य फार्मा कंपनी भी शामिल है,ये सारे टैरिफ 1 अक्टूबर 2025 से लागू किए जाएंगे
भारत के फार्मास्यूटिकल कंपनी के स्टॉक गिरे:
ट्रंप ने जैसे ही यह घोसणा कि कि भारत पर 100% टैरिफ़ दवाइयां पर लगेगा वैसे ही फार्मास्यूटिकल कंपनी के स्टॉक चार-चार प्रतिशत गिर गए,सिर्फ अनाउंसमेंट पर अभी यह हाल है तो बताइए जब यह 1 अक्टूबर से यह टैरिफ लागू होगा तब कितने स्टॉक गिरेंगे,ट्रंप ने जब 50% टैरिफ भारत पर लगाया था तब फार्मा कंपनी इससे बाहर थी लेकिन अब ट्रंप ने इस पर 100% का तारीफ थोप दिया है,भारत के लिए ट्रंप एक के बाद एक बुरी खबर लेकर आ रहा है कभी टैरिफ को लेकर कभी h1 वीजा को लेकर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत सहित अन्य देशों के लिए मुसीबत पैदा कर रहे हैं और अपने अमेरिका के लिए भी गड्ढे खोद रहे हैं,भारत पर 100% टैरिफ दवाइयां पर लगाना एक बहुत बड़ा झटका है भारत के लिए भी क्योंकि इससे भारत की फार्मा कंपनियों पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ेगा और अमेरिका में भी इसका बहुत बड़ा प्रभाव पड़ेगा क्योंकि अमेरिका में आर्थिक विकास की स्थिति गंभीर हो सकती है महंगाई बढ़ सकती है और भारत पर इसने महंगाई के बाढ़ तो छोड़ी दिए हैं,आखिर ट्रंप चाहते क्या है भारत ने जब से रूस से तेल खरीदने की बात की,SCO सम्मेलन में आर्थिक अर्थव्यवस्था को सुधारने की बात की,अन्य देशों से अपने संबंध मजबूत करने की बात की तब से अमेरिका और भारत के बीच में दरार पैदा हो गया है अब देखना है की आने वाले दिनों में भारत कितनी महंगाई की मार झेलता है जाने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
ये भी पढ़े:UN मे भी इतना बदलाव कैसे आ गया
