news24hourslatest

सोनम वांगचुक का संबंध पाकिस्तान से:DGP 

सोनम वांगचुक का संबंध पाकिस्तान से:DGP 

सोनम वांगचुक का संबंध पाकिस्तान से:DGP 

 

लद्दाख के पुलिस महानिदेशक एसडी सिंह जमवाल ने सोनम वांगचुक पर गंभीर आरोप लगाए,डीजीपी का कहना है जलवायु कार्यकर्ता,सोशल वर्कर सोनम वांगचुक का संबंध पाकिस्तान से है,डीजीपी ने सोनम की यात्राओं पर भी सवाल उठाए और बोला कि मामले की जांच हो रही है,आपको बता दे की वांगचुक पर हिंसा भड़काने का आरोप है और उनके विदेशी फंडिंग की जांच हो रही हैhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं पूरा मामला:
लद्दाख के डीजीपी एसडी सिंह जमवाल का कहना है की सोनम वांगचुक पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के संपर्क में था जो कुछ जानकारी सीमा पार भेज रहा था और इसका मेरे पास प्रमाण भी है,डीजीपी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के डॉन के एक कार्यक्रम में सोनम वांगचुक शामिल भी हुए थे आपको बता दे की डॉन पाकिस्तान के समाचार पत्र का नाम है,24 सितंबर को लेह में हिंसा भड़काने के आरोप में सोनम को गिरफ्तार किया गया था यहां तक की सोनम वांगचुक पर यह भी आरोप है कि उन्होंने अपने भाषणों में नेपाल और बांग्लादेश का भी जिक्र किया
विदेशी संबंध की जांच चल रही है:
DGP ने बताया कि सोनम वांगचुक का संबंध पाकिस्तान से है और इस जांच के दौरान दो अन्य लोगों को भी पकड़ा गया,DGP का कहना है की सोनम वांगचुक के भड़काने के वजह से पुलिस अधिकारी और अन्य अर्धसैनिक बल के अधिकारी भी घायल हुए,हिंसा इतनी उग्र हो गई थी कि इसे कंट्रोल करना बहुत मुश्किल हो गया था,डीजीपी ने कहा की सुरक्षा बलों को प्रदर्शनकरियो पर गोली चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि अगर वह गोली नहीं चलाते तो पूरा लेह जलकर राख हो जाता,आपको बता दे की लद्दाख के बीजेपी ऑफिस पर जमकर हमला हुआ, आंदोलनकारी ने बीजेपी ऑफिस को जला भी डाला कितने निर्दोषों की जान भी चली गई,पुलिस भी घायल हुए, वहां के लोगों का कहना है की लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले और छठवीं अनुसूची में इसे शामिल किया जाए, भाजपा की सरकार ने अब तक इस पर कोई सुनवाई नहीं की जिसकी वजह से युवा सड़कों पर आंदोलन करने लगे और बीजेपी दफ्तर को आग लगा दी जिसमें अहम रोल रहा प्रसिद्ध शिक्षाविद,आविष्कारक और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का,सोनम वांगचुक युवाओं को लीड कर रहे थे और अपने भाषणों के जरिए युवाओं को प्रेरित कर रहे थे आंदोलन करने के लिए
किस जेल में रखा गया है सोनम वांगचुक को:
अधिकारियों का कहना है कि जलवायु कार्यकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को NSA के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है और इन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल में रखा गया है,पुलिस का कहना है कि युवाओं की आवाज बनकर युवाओं को भड़का रहे थे जिससे कि विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और चार लोगों की मौत हो गई और 90 लोग घायल हो गए
लेह में कर्फ्यू:
लेह में जो आंदोलन भारत ने देखा जिसकी वजह से चार लोगों की जान चली गई,सैकड़ो लोग घायल हो गए और सोनम वांगचुक को गिरफ्तार भी कर लिया गया लेकिन सरकार ने लेह में कर्फ्यू घोषित कर दिया जब स्थिति थोड़ी नॉर्मल दीखी तो 4 घंटे के लिए कर्फ्यू में ढ़ील दी गई ताकि लोग जरूरी सामान खरीद सकें और कर्फ्यू इसलिए लगाया गया ताकि सोनम वांगचुक को गिरफ्तार करने के बाद हिंसा और न भड़के,फिलहाल लेह की स्थिति अभी शांतिपूर्ण है
लेह कि आग कई राज्यों तक फैली:
लेह में आंदोलन होने के बाद फिर कर्नाटक में आंदोलन हुआ,असम में आंदोलन हुआ और इसका असर अब और राज्यों में भी देखने को मिल रहा है,कई देशों में Gen Z ने आंदोलन किया जिसकी वजह से वहां की सरकार चली गई अब उसकी आग भारत में भी लग चुकी है, विपक्ष की पार्टियों का कहना है की Gen Z भारत की वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकेगा क्योंकि जो भी वादे बीजेपी ने किया युवाओं से किये वो आज तक पूरे नहीं हुए,इस वजह से यह आंदोलन और उग्र हो सकता है,लेकिन यह आंदोलन केवल बीजेपी शासित राज्यों में नहीं बल्कि हर एक उस राज्य में हो रहा है जहां युवा अपने आप को असहज महसूस कर रहे हैं
भारत का लोकतंत्र इतना कमजोर नहीं है कि कोई भी विदेशी ताकत हमारे युवाओ को भड़काए और ये भड़क जाए, अपने हक की लड़ाई लड़ना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन लोकतंत्र पर हमला करना यह बुरी बात है, नेपाल श्रीलंका,पाकिस्तान,बांग्लादेश में जो आंदोलन हुआ वैसा आंदोलन भारत नहीं चाहता क्योंकि इससे लोगों की मृत्यु भी हो रही है और जीवन प्रभावित भी हो रहा है, आंदोलन करना है तो शांतिपूर्ण तरीके से कीजिए जिससे कि कोई हानि ना हो, अब देखना है कि यह जैन जी आंदोलन है जो अन्य देशों में हुआ या फिर भारत के युवा अपने हक के लिए आंदोलन कर रहे है इसका परिणाम क्या होता है,जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
ये भी पढ़े:Trump के सनकने का क्या कारण है

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version