ज्ञानेश कुमार का बिहार जाना बहुत कुछ कहता है

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बिहार के दौरे पर है,जैसा कि हम सबको पता है कि नवंबर में बिहार में चुनाव होने वाले हैं जिनको मद्देनजर रखते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बिहार का दौरा करेंगे चुनाव व्यवस्था की समीक्षा करेंगे,उनके इस दौरे को बहुत खास बताया जा रहा है क्योंकि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं, इसी वजह से ज्ञानेश कुमार इस समय सुर्खियों में है,उनका बिहार के दौरे को विपक्ष की पार्टियों अलग ही मतलब निकाल रही हैhttp://news24hourslatest.in
ज्ञानेश कुमार का बिहार जाना बहुत कुछ दर्शा रहा है?
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इन दीनों बिहार के दौरे पर है, बिहार में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में चुनाव व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए ज्ञानेश कुमार बिहार पहुंचे हैं,उनका यह दौरा 2025 में होने वाले बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए बहुत खास बताया जा रहा है,बिहार पहुंच के ज्ञानेश कुमार अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की है,ज्ञानेश कुमार का बिहार दौरा इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि आजकल ज्ञानेश कुमार खुद सुर्खियों में है क्योंकि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के तमाम आरोप चुनाव आयोग पर लगाये है, कभी महाराष्ट्र में वोट चोरी के आरोप लगा ये, तो कभी कर्नाटक मे लगाए,लेकिन ज्ञानेश कुमार ने राहुल गांधी के सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया और खारिज कर दिया उनका कहना है कि राहुल गांधी फिजूल का आरोप चुनाव आयोग पर लगा रहे हैं और देश की चुनाव आयोग को शक के दायरे में रख रहे हैं,ज्ञानेश कुमार ने राहुल गांधी को चेतावनी भी दी थी कि अगर उन्हें जांच करनी है तो शपथ पत्र पर लिखकर दें या फिर देश से माफी मांगे और यह मामला इतना व्यापक हो गया कि पूरे भारत में चर्चा का विषय बन गया इसलिए ज्ञानेश कुमार का बिहार आना विपक्षियों को रास नहीं आ रहा है
जानते हैं विपक्ष की पार्टियों ने क्या कहा:
1-कन्हैया कुमार ने क्या कहा:
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कन्हैया कुमार ने चुनाव आयोग काे निशाना साधते हुए कहा है कि आजकल चुनाव आयोग सत्ताधारी पार्टी के साथ गठबंधन में काम कर रही है,कन्हैया कुमार ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि हजारों नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं और कितने ऐसे नाम है जो दो बार दर्ज हैं,कन्हैया कुमार का सीधा-सीधा कहना है कि यह एक रणनीति है बीजेपी को जिताने की, जिसमें चुनाव आयोग उनकी मदद कर रहा है और ज्ञानेश कुमार का बिहार आना भी एक तरह का राजनीतिक षड्यंत्र है
2-राष्ट्रीय जनता दल के नेता शक्ति यादव ने क्या कहा:
राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता शक्ति यादव ने भी चुनाव आयोग पर सवाल उठाएं है,शक्ति यादव का कहना है कि चुनाव आयोग केवल सत्ताधारी पार्टी के साथ बैठक ना करें बल्कि विपक्ष के साथ भी बैठक करनी चाहिए, शक्ति यादव का कहना है कि अगर चुनाव आयोग निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से काम करता है तो उसे सभी विपक्ष की बात सुननी चाहिए लेकिन चुनाव आयोग इस समय केवल एक तरफा बात सुनता है
3-ज्ञानेश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए क्या कहा:
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए विपक्ष के सारे आरोपों को खारिज कर दिया, ज्ञानेश कुमार का यही कहना है कि उनका बिहार का दौरा केवल चुनाव की पारदर्शिता की समीक्षा करना है, चुनाव आयोग ने वोट चोरी के आरोप को फिर खारिज करते हुए कहा मतदाता की पूरी प्रक्रिया डिजिटल है इसमें कोई धोखाधड़ी नहीं हुई है,आगे उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी भी दल को कोई आपत्ति है चुनाव आयोग से तो वह प्रमाण सहित आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें,ज्ञानेश कुमार ने फिर एक बार कहा कि उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है,चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करता है
मुख्य चुनाव आयुक्त गणेश कुमार का बिहार का यह दौरा बहुत ही संवेदनशील दौरा क्योंकि इसी समय विपक्ष की पार्टिया चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगा रही है और विपक्ष का कहना है की ज्ञानेश कुमार का बिहार दौरा राजनीतिक षड्यंत्र है,जाहिर सी बात है जहां विपक्ष एक तरफ चुनाव आयोग पर लगातार वोट चोरी का आरोप लगा रहा है वहीं दूसरी तरफ ज्ञानेश कुमार के बिहार दौरे को भी इसी नजर से देखा जा रहा है की चुनाव आयोग बीजेपी के साथ फिर कहीं मिलकर बिहार के चुनाव को मोड़ ना दें यही कारण है कि विपक्ष लगातार चुनाव आयोग और बीजेपी पर नजर लगाए हुए हैं कि कहीं वोट चोरी फिर ना हो जाए क्योंकि अभी देश में जो माहौल चल रहा है वह बेहद संवेदनशील है, कहीं आंदोलन हो रहे हैं तो कहीं वोट चोरी के आरोप को लेकर अलग-अलग राज्यों में विवाद हो रहा है,खैर अब देखना है कि बिहार के विधानसभा चुनाव में क्या होता है, जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
ये भी पढ़े:पुतिन की चेतावनी अमेरिका को