news24hourslatest

6 और 11 नवंबर को मतदान,जानिए किसका पड़ला भारी है

6 और 11 नवंबर को मतदान,जानिए किसका पड़ला भारी है

6 और 11 नवंबर को मतदान,जानिए किसका पड़ला भारी है

जी हां दोस्तों जिसका इंतजार था अब वह खत्म हो चुका है,चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा की तारीख तय कर दी है, 6 नवंबर और 11 नवंबर को बिहार में दो चरणों में मतदान होगा और 14 नवंबर को परिणाम आएगा,दो चरणों की सभी 243 सीटों पर चुनाव होगा, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि बिहार चुनाव पूरे देश में बेहतर चुनाव प्रक्रिया का एक उदाहरण साबित होगा,आपको बता दे कि बिहार में पहले 6 नवंबर को विधानसभा की 121 सीटों पर और दूसरे चरण यानी की 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान होगा और 14 नवंबर को इसके परिणाम घोषित होंगेhttp://news24hourslatest.in
बिहार में SIR के बाद मतदाताओं की संख्या:
बिहार में कुल मतदाता है 7,43,55,976 जिसमें 18 से 19 साल के मतदाता 14,01,150,दिव्यांग मतदाता है 7,20,709,50 साल से अधिक उम्र के मतदाता हैं 4,03,985,सौ वर्ष से अधिक आयु के मतदाता 14,000 और आपको बता दे कि राज्य में कुल मतदाता केंद्र जो बनाए गए हैं वह है 90712,चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार में 69 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं,जिसमें मृतक मतदाता, अस्थाई रूप से परिभाषित मतदाता,भारतीय नागरिक ना होने और नाम के दोहराव जैसी वजह शामिल है,बिहार में SIR होने के बाद ज्ञानेश कुमार ने कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष ग्रहण पूनःनिरीक्षण करने का फैसला लिया जा चुका है लेकिन तारीख की घोषणा सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक के बाद की जाएगी
दोनों चरणों के बारे में जानते हैं:
1- पहले चरण:
कुल सीटों की संख्या 121
मतदान 6 नवंबर
चुनाव की अधिसूचना 10 अक्टूबर
नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर
नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर
2- दूसरा चरण:
कुल सीटों की संख्या 122
मतदान 11 नवंबर
नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर
नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर
बुर्का,घूंघट वाली महिलाओं की पहचान:
बुर्का घूंघट महिलाओं वाली की पहचान पर ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बुर्का या घूंघट ओढ़ महिला मतदाताओं की पहचान में मदद के लिए सभी केंद्रों पर आंगनबाड़ी सेविकाएं होगी,पहचान सत्यापन के लिए चुनाव आयोग ने स्पष्ट दिशानिर्देश भी दिया है और कहा है कि इसका पालन शक्ति से होना चाहिए आपको बता दे कि भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस पर प्रश्न उठाया था कि बुर्के वाली महिलाओं के लिए पहचान पत्र अनिवार्य की जाए
आईए जानते हैं चुनाव आयोग ने स्पष्ट क्या कहा:
नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन मे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि बिहार चुनाव में मतदाता और उम्मीदवार किसी तरह की धमकी से सुरक्षित रहेंगे,जो भी चुनाव प्रक्रिया होंगे उसमें सभी सुरक्षा और अन्य एजेंसी को निर्देश दिया गया है कि वह ऐसी कोई घटना को बिल्कुल बर्दाश्त ना करें,उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव मतदाता के लिए आसान और सरल होंगे, कानून व्यवस्था पर पूरी निगरानी रखी जाएगी कि यह चुनाव पूरी तरीके से पारदर्शि हो,ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि यह चुनाव सर्वोत्तम चुनाव में शामिल होने वाला है,ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि मतगणना के अंतिम दो चरणों से पहले डाक मतपत्रों की गिनती पूरी करना अनिवार्य होगा और चुनाव के पहले जो उपहार बांटना या रेवाड़ी बांटना इन सब पर के सवालों पर ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद अगर ऐसी कोई भी घटना होगी तो उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी
ज्ञानेश कुमार ने इस चुनाव को लेकर तमाम सारी बातें कहीं, हमें पता है कि इस बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी का आरोप चुनाव आयोग पर लगाया है और चुनाव आयोग ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया है,ऐसे में मामला बहुत गंभीर है, चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, दो चरणों में चुनाव होने वाले हैं बिहार के सभी 243 सीटों पर,ज्ञानेश कुमार ने बिहार का जायजा ले लिया है और स्पष्ट रूप से कहा है कि चुनाव में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होगी,सब कुछ पारदर्शी तरीके से होता है,अब देखना है 6 और 11 नवंबर को मतदान के बाद जो 14 नवंबर को परिणाम आएंगे,उसमें किसकी सरकार बनेगी,धन्यवाद
ये भी पढ़े:पाकिस्तान का कड़ कड़ बिक चुका है

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version