news24hourslatest

न्यायालय कर्मी था छांगूर का मददगार, हुआ गिरफ्तार

न्यायालय कर्मी था छांगूर का मददगार, हुआ गिरफ्तार

न्यायालय कर्मी था छांगूर का मददगार, हुआ गिरफ्तार
न्यायालय कर्मी था छांगूर का मददगार, हुआ गिरफ्तार

बलरामपुर में मनी लॉन्ड्रिंग,अवैध धर्मांतरण और भी अन्य अपराध में सम्मिलित छांगूर बाबा का एक और पर्दाफाश हो चुका है, राजेश उपाध्याय नाम का एक व्यक्ति जो सीजीएम कार्यालय में बाबू है वह छांगूर बाबा का मददगार निकला, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया हैhttp://news24hourslatest.in

लखनऊ समाचार: भोली भाली हिंदू लड़कियों का जबरन धर्मांतरण, विदेश से फंडिंग,मनी लांड्रिंग जैसे जघन्य अपराधों में सम्मिलित छांगूर बाबा का एक सहयोगी राजेश उपाध्याय जो कि सीजेएम कोर्ट में बाबू था गिरफ्तार हो चुका है, एटीएस द्वारा की गई जांच में यह बात सामने आई है कि की राजेश उपाध्याय छांगूर बाबा की मदद करता था और राजेश की पत्नी संगीता के नाम मुनाफा लेने का भी जिक्र है, शनिवार की रात को राजेश उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी पत्नी से अभी पूछताछ जारी है

आईए जानते हैं जांच में और क्या पता चला:
बलरामपुर का यह मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगूर बाबा की जांच पड़ताल तेज हो गई है और रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं, ऐसा माना जा रहा है कि जो भारत नेपाल सीमावर्ती इलाके हैं वहां से इनका काम चलता था और ये बाबा कई विदेश यात्राएं नेपाल सीमा से जाकर की है, इस काम में संलिप्त दो और लोगों को भी हिरासत में ले लिया गया है, पुलिस जांच में लगी है कि किसके द्वारा यह फंडिंग हो रही थी आपको बता दे की बाबा को 300 करोड़ से अधिक विदेशी फंडिंग मिली है और ऐसा माना जा रहा है कि नेपाल, दुबई,पाकिस्तान सहित अन्य देशों में भी इसके संपर्क थे, धीरे-धीरे जांच एजेंसियां आगे बढ़ रही हैं और गिरफ्तारी कर रही है

धर्मांतरण की महिला कमांडर थी आयशा:
बीते दिनों पुलिस ने छांगूर बाबा के गिरोह के 10 लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें एक गोवा की महिला थी जिसका नाम था आयशा, आपको बता दे कि इस अवैध धर्मांतरण गिरोह की महिला कमांडर थी यह आयशा, ऐसा कहा जा रहा है कि यह जो करोड़ों की फंडिंग होती थी इसका बटवारा भी आयशा के इशारे पर ही होता था,ऐसा माना जा रहा है कि आईएसआईएस की तरह भी इसके इरादे थे, इनका गिरोह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कई विदेश में भी फैला हुआ था और वहां से इनको गाइडेंस मिलती थी, नेपाल अमेरिका पाकिस्तान कनाडा इन सब देशों में उनके आका बैठे रहते थे और फंडिंग देते थे और अपना काम करवाते थे, इंटेलिजेंस ब्यूरो और अन्य जांच एजेंसियों द्वारा यह पता भी चला है कि जो विदेशों से रकम उनके पास आती थी वह हवाला के जरिए अन्य प्रदेशों में भी पहुंचाई जा रही थी

ISI से संपर्क साधना चाहता था बाबा:
अवैध धर्मांतरण,मनी लॉन्ड्रिंग का मास्टरमाइंड छांगूर बाबा ISI से संपर्क साधने के लिए विदेश में भी जाया करता था, जांच एजेंसियों द्वारा पता चला है कि यह नेपाल इसीलिए ही जाता था कि ISI से इसका संपर्क हो सके, जांच एजेंसी द्वारा यह भी पता चला है कि ISI से संपर्क साधने के लिए यह नेपाल के पाकिस्तानी दूतावास तक भी पहुंच गया था लेकिन सुरक्षा के वजह से वहां तक पहुंच नहीं पाया

आतंकी संगठन से भी संपर्क में था:
एटीएस के द्वारा मिली जानकारी में यह पता चला है कि दुबई और यूएई जैसे देशों में यह आतंकी संगठन से संपर्क साधने के फिराक में रहता था, छांगूर बाबा अपनी जड़ों को मजबूत करने के लिए विदेश में जो आतंकी संगठन है उनसे संपर्क सामने की कोशिश में रहता था

मौलानाओ के संपर्क में भी था:
आपको बता दें कि एसओजी की टीम ने छापेमारी के बाद यह बताया है की कुछ मौलानाओं के संपर्क में भी छांगूर बाबा था जिन्हें गिरफ्तार किया गया है, एक मौलाना का नाम अली अहमद बताया जा रहा है और एक युवक भी है जिसे हिरासत में लिया गया जिसका नाम सद्दाम है और एक युवती भी है जिसका नाम चांदनी है, मतलब कि इसके गृह में हिंदू मुसलमान सब मिलकर काम करते थे, हिंदू लड़कियों को भी बेहला फुसला कर अपनी गिरोह में यह शामिल कर लिया था, एसओजी की टीम ने बताया कि यह मौलाना NGO से जुड़कर सिलाई कढ़ाई का काम करता था और उसी की आड़ में इस अवैध काम को सुचारू रूप से संपन्न कर किया करता था

आपको एक बात बता दूं कि जैसे आप किसी दलदल में जाते हो तो धसते चले जाते हो जमीन के निचे, वैसे ही इस छांगूर बाबा का जो मायाजाल है, वह एक दलदल की तरह है, रोज नए के नए खुलासे हो रहे हैं जांच एजेंसियां जितनी गहराई में जा रही है उतने रोज नए खुलासे हो रहे हैं,नई गिरफ्तारियां हो रही है, आप सोचिए जरा अभी तक इसने कितना बड़ा नेटवर्क फैला लिया है, और किसी को कानों कान खबर तक नहीं थी,

दोस्तों अभी तो यह एक छांगूर बाबा है जिनको पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है, ऐसे ना जाने कितने होंगे इस देश में जो इस अवैध काम को अंजाम दे रहे होंगे पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर, उन्हें भी जड़ से उखाड़ना बहुत जरूरी है, इनको पनाह कौन दे रहा है सबसे बड़ा सवाल यह है इसकी जड़ तक पहुंचना जरूरी है

ये भी पढ़े:PM Modi की तस्वीर लगाकर संस्था चलता था छांगूर बाबा

ये भी पढ़े:भारत में पाकिस्तान का ISI संगठन चलाता था छांगुर बाबा

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version