महागठबंधन,खुद के खिलाफ ही उतारे उम्मीदवार

जी हां दोस्तों बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है,सीट बंटवारे को लेकर उम्मीदवार एक दूसरे से भीड़ गए हैं, सिट बंटवारे को लेकर महागठबंधन मे दरार पैदा हो गई है,ऐसे में पार्टी कैसे चुनाव लड़ेगी जब अपने ही भीतर दरार पैदा हो गई है,कई सिट ऐसी हैं जिसमें कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल दोनों के उम्मीदवार आमने-सामने खड़े हैं,कांग्रेस का दावा कुछ और है राष्ट्रीय जनता दल का दावा कुछ और है लेकिन किसी का दवा एक दूसरे से सहमति नहीं बना पा रहा है,लगातार दिल्ली से लेकर पटना तक बैठक हो रही है सीट बंटवारे को लेकर, नामांकन का आखिरी तारीख आ गया है लेकिन बटवारा अभी थमा नहीं है आपसी रंजिश जारी है महागठबंधन में
आईए जानते हैं कांग्रेस राजा कहां कहां है आमने-सामने:
जैसा कि हम सबको पता है कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर दरार पैदा हो चुका है पार्टियों में,आपसी सहमति नहीं बन रही है कौन कहां से चुनाव लड़ेगा,कांग्रेस जिस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात कर रही है उसी विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल भी चुनाव लड़ने की बात कर रही है लेकिन दोनों में सहमति नहीं बन पा रही है कि कोई एक पार्टी चुनाव लड़े,आपको बता दें कि वैशाली और लालगंज दो ऐसी विधानसभा सीट है जहां कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया है और राष्ट्रीय जनता दल ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया,वैशाली विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी संजीव कुमार ने 15 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किया उसके ठीक 2 दिन बाद यानी 17 अक्टूबर को राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार अजय कुशवाहा ने भी नामांकन किया,दोनों दलों के प्रत्याशियों ने इस सीट से नामांकन किया अब कार्यकर्ता में यह असमंजस बैठ गया है कि वह प्रचार किसका करें,टिकट बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों में लंबे समय से खींच तान हो रहा है,कभी पटना में मीटिंग होती है तो कभी दिल्ली में मीटिंग होती है लेकिन निष्कर्ष कुछ नहीं निकलता,वैशाली सीट पर दोनों पार्टियों में कई बैठक हुई लेकिन निष्कर्ष कुछ नहीं निकला,कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने अपने-अपने उम्मीदवार खड़े कर दिये,कांग्रेस के उम्मीदवार संजीव कुमार ने कहा कि हम किसी की भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे और चुनाव लड़ेंगे
लालगंज सीट पर राजद और कांग्रेस आमने-सामने:
जिस तरह वैशाली विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस सामने है ठीक उसी तरह लालगंज सीट पर भी दोनों पार्टिया आमने-सामने है,लालगंज सीट पर राष्ट्रीय जनता दल ने बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को टिकट दिया है,जबकि कांग्रेस ने आदित्य कुमार राजा को अपना उम्मीदवार बनाया है, और आपको बता दे की आदित्य कुमार राजा के नामांकन के समय पप्पू यादव भी उनके साथ थेhttp://news24hourslatest.in
दरभंगा मे राजद और वीआईपी आमने-सामने:
ऐसा नहीं है कि केवल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल अपने-अपने उम्मीदवार एक ही विधानसभा सीट से खड़ा किया बल्कि राजद और विकासशील इंसान पार्टी भी अपने-अपने उम्मीदवार एक दूसरे के प्रति खड़ा कर दिए,आपको बता दे की दरभंगा के गौरबौराम विधानसभा सीट पर महागठबंधन में काफी खींचतान है यहां राजद और वीआईपी दोनों अपने-अपने उम्मीदवार खड़ा किये है,गौरबौराम विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल ने अफजल अली खान को अपना उम्मीदवार घोषित किया है तो वहीं विकासशील इंसान पार्टी ने संतोष साहनी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है
बछवारा विधानसभा पर किसान इन्सान पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने:
आपको बता दे की बछवारा विधानसभा सीट बेगूसराय जिले में आता है और इस सीट पर महागठबंधन के दो पार्टी विकाससील इंसान पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने है,इसी सीट से विकाससील इंसान पार्टी के अवधेश कुमार राय ने नामांकन किया है,जबकि कांग्रेस से शिव प्रकाश गरीबदास ने अपना नामांकन किया है, बताइए दोनों महागठबंधन का हिस्सा है लेकिन दोनों आपस में उम्मीदवार खड़ा की है
आपको बता दे कि ऐसे कई विधानसभा सीट है बिहार में जहां महागठबंधन में जो पार्टियां हैं वह खुद अपने-अपने उम्मीदवार खड़ा किए हैं,कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार खड़ा किए हैं और उसी विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी उम्मीदवार खड़ा किए हैं अगर ऐसा ही रहा तो इसका राष्ट्रीय जनता दल को बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है क्योंकि कांग्रेस को तो बिहार में कोई पूछ नहीं रहा है वह राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन में आई है इसलिए कांग्रेस को पूछा जा रहा है ल,तो ऐसी स्थिति में जो नुकसान होगा वह केवल तेजस्वी यादव का होगा उनके मुख्यमंत्री बनने का सपना अधूरा रह जाएगा इसीलिए तेजस्वी चाहते हैं की पार्टी में कोई उच्च नीच ना रहे,महागठबंधन की पार्टियां एक दूसरे से सामंजस्य बनाकर चुनाव लड़े लेकिन ऐसा दिखता नजर नहीं आ रहा है,अब देखते हैं आगे क्या होता है,जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
