news24hourslatest

बच्चे पढ़ाई से हो रहे हैं दूर कारण है सोशल मीडिया

बच्चे पढ़ाई से हो रहे हैं दूर कारण है सोशल मीडिया

बच्चे पढ़ाई से हो रहे हैं दूर कारण है सोशल मीडिया

जी हां दोस्तों सोशल मीडिया की लत से बच्चे अब पढ़ाई में बहुत पीछे हो रहे हैं सोशल मीडिया की जो लत है वह बच्चों के दिमाग पर गंभीर असर डाल रही है,जो जो बच्चे 9 से 13 साल के उम्र के बीच में है उन्हें सोशल मीडिया काफी हद तक प्रभावित कर चुका है इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जहां बच्चे लगातार कई घंटे तक सक्रिय रहते हैं और समय बर्बाद करकेhttp://news24hourslatest.in
अभी समझ जाओ वरना देर हो जाएगी:
यह वह दौर है जब टेक्नोलॉजी से दुनिया आगे चल रही है ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे कई प्लेटफॉर्म है जो बच्चों को बर्बाद कर रहा है,एक अध्ययन में पाया गया है कि एक बच्चा हर दिन 5 से 6 घंटे स्क्रीन पर बीतता है जिसमें वह सोशल मीडिया के कंटेंट,रिल देखता है,सोशल मीडिया पर टीवी देखने की तुलना में ज्यादा मानसिक सक्रियता ज्यादा होती है इसमें स्क्रोल करना नोटिफिकेशन चेक करना ऑनलाइन लोगों के साथ जुड़ना यह बच्चों पर काफी प्रभाव डालता है एक अध्ययन तीन चरणों में किया गया पहले चरण 2016 से 2018,दूसरा चरण 2017 से 2019 और तीसरा चरण 2018 से 2020 इन तीनों चरणों के डेटा लिया गया इनमें जिन बच्चों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में सबसे ज्यादा और बढ़ता हुआ पाया गया था उन्होंने पढ़ने याद रखना और सब ज्ञान वाले टेस्ट में सबसे कम स्कोर किया है और आपको बता दे की जिन बच्चों ने सोशल मीडिया का बहुत कम इस्तेमाल किया या बिल्कुल नहीं किया उनके स्कोर सबसे अच्छे आए थे और उनके दिमाग पर विकृतियों नहीं हावी हुई थी,एक शोधकर्ता है डॉक्टर रेनशा उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की लत बच्चों के लिए बहुत ही खतरनाक साबित होने वाली हैबच्चों का दिमाग बुरी तरीके से प्रभावित हो रहा है और आपको बता दे कि अगर बच्चे इसी उम्र में पढ़ाई से वंचित हो गए तो फिर उनका भविष्य अंधकार पूर्ण होने वाला है
क्या करना चाहिए ऐसे में:
आजकल के बच्चे बहुत ही संवेदनशील हो चुके हैं उन्हें मां-बाप अगर डांट देते हैं तो वह दिल पर बात ले लेते हैं और कभी-कभी घर छोड़कर चले जाते हैं ऐसे में अगर बच्चा कोई गलती करता है तो मां-बाप उन्हें डांटने में संकोच करते हैं परंतु यह गलत है बच्चों को डांटना मां-बाप का हक है अगर बच्चा गलत रास्ते पर जा रहा है मां-बाप बच्चों को मोबाइल दे दे रहे हैं ताकि बच्चा मोबाइल में व्यस्त है और उन्हें परेशान ना करें मां-बाप कहीं भी घूमने जाते हैं बच्चा परेशान करता है तो बच्चे के हाथ में मोबाइल थमा देते है और बच्चे कार्टून देखते हैं,रिल देखते हैं और चुप हो जाते हैं उसl समय तो आपको बहुत अच्छा लगता है कि चलो बच्चा परेशान नहीं कर रहा है लेकिन भविष्य क्या होगा यह मां-बाप को सोचना चाहिए अगर वह लड़का मोबाइल का आदी हो गया तो फिर वह मोबाइल के बिना नहीं रह पाएगा और अगर उसे आप मोबाइल नहीं देंगे तो वह फिर घर में तांडव करेगा और अंततः मां-बाप को परेशान होकर उसे मोबाइल देना ही पड़ेगा और फिर उसके बाद वह दिन भर उसी में बिजी रहेगा रील देखेगा,कंटेंट देखेगा,अभद्र वीडियो देखेगा और आगे चलकर फिर अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा,ऐसे में मां-बाप को एक नियम बना देना चाहिए कि बच्चे अगर सीमित समय में मोबाइल का उपयोग करें वह भी सकारात्मक चीजों के लिए तो वह उनके भविष्य को भी बदल सकता है मां-बाप को चाहिए कि बच्चों को अगर मोबाइल दे भी रहे हैं तो उन चीजों पर ज्यादा फोकस कारवाये जो भविष्य में उनके काम आये जैसे कि आप न्यूज़ दिखाइए आप अच्छे विचार दिखाइए तभी उसका कुछ सदुपयोग होगा अन्यथा बच्चे रील के चक्कर में अपने भविष्य को दाव पर लगा रहे हैं,आपको बता दे की एक सर्वे के मुताबिक प्रतिदिन 40 लाख रील अपलोड होते हैं अब आप सोचिए कोई भी रील आप दोबारा नहीं देख पाते हैं और धीरे-धीरे कैसे 2 घंटा 4 घंटा 5 घंटा सारा दिन सारी रात रील के चक्कर में बर्बाद हो जाता है आपको पता ही नहीं चलता इसलिए मोबाइल का उपयोग आज के आधुनिक जमाने में बहुत जरूरी है परंतु उसका उपयोग सकारात्मक होना चाहिए
मोबाइल जरूरी है इस आधुनिक युग मे:
यह बात तो सच है कि आज के आधुनिक युग में मोबाइल सबके लिए जरूरी हो गया मोबाइल होने की वजह से ज्यादातर काम कम समय में आसानी से हो जाते हैं इसीलिए मोबाइल का सदुपयोग करने से बहुतोे का जीवन बहुत प्रभावित हो सकता है,कुछ नवयुवक ऐसे हैं जो मोबाइल का सदुपयोग करके बहुत पैसा कमा रहे हैं जिनका देश दुनिया में नाम है ऐसे में अगर आप मोबाइल का सदुपयोग कर रहे हैं तो ऐसे कामों के लिए कीजिए जो सार्थक हो,रिल्स के चक्कर में अपना जीवन मत बर्बाद करिए क्योंकि ईश्वर ने जीवन एक ही बार दिया है बार-बार नहीं मिलता,अगर आप इसका सदुपयोग नहीं करेंगे तो आगे चलकर आप खुद अपने आप पर पश्चाताप करेंगे,समय का सदुपयोग करके कुछ अच्छा कर लिजिए,इसलिए अभी भी समय है अपने समय को बर्बाद मत करिए धन्यवाद
ये भी पढ़े:वाह रे महागठबंधन,243 सीटों पर उतरे 254 प्रत्याशी

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version