news24hourslatest

नीतीश कुमार Vs चिराग पासवान मुख्यमंत्री कौन?

नीतीश कुमार Vs चिराग पासवान मुख्यमंत्री कौन?

नीतीश कुमार Vs चिराग पासवान मुख्यमंत्री कौन?

बिहार में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में सारी पार्टियों ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है लेकिन एनडीए गठबंधन में अभी मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान चल रहा है,विपक्षियों का कहना है कि एनडीए गठबंधन इस बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनायेगा वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने एक इंटरव्यू में कहा है गठबंधन के दल यह मिलकर फैसला करेंगे मुख्यमंत्री कौन होगा लेकिन बिहार में बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है,क्योंकि यह पहले से टाय हो चुका था कि बिहार में एनडीए गठबंधन अगर जीतती है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे लेकिन नामांकन पूरा होने के बाद,उम्मीदवार घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी एनडीए में कंफ्यूजन हैhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं पूरा मामला:
बिहार में एनडीए गठबंधन का मुख्यमंत्री पद का चेहरा क्या अब नीतीश कुमार नहीं होंगे क्योंकि पार्टी के शीर्ष नेताओं का कहना है कि बिहार के गठबंधन के दल मिलकर फैसला करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन होगा,हालांकि जनता दल यूनाइटेड के नेता यह लगातार कह रहे हैं कि बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे लेकिन बात वहां पर आकर अटक जाती है जब चिराग पासवान भी यह कह देते हैं कि मेरी भी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा है,लेकिन वह इच्छा अभी नहीं है उसका भी समय आएगा,सब कुछ आज नहीं हो सकता,अब इस बयान से नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ जाती है,आपको बता दे कि अब एनडीए का घमासान मुख्यमंत्री पद को लेकर पूरी तरीके से सड़कों पर है,लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता कहते हैं कि चिराग पासवान मुख्यमंत्री बनेंगे वहीं जनता दल यूनाइटेड के नेता कहते हैं कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेगे,कुछ लोगों का कहना है कि नीतीश कुमार अब सिर्फ मुख्यमंत्री का चेहरा है अगर एनडीए गठबंधन चुनाव जीतती है तो मुख्यमंत्री कोई और बनेगा
कितना नुकसान होगा एनडीए को:
बिहार के लोगों का कहना है कि इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी इतनी सिट नहीं ला पाएंगी जितना 2020 के विधानसभा चुनाव में लेकर आए थे,आपको बता दे की 2020 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 74 सिट जीती थी,अगर भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार को रिप्लेस करती है तो मुख्यमंत्री के लिए बड़े चेहरे को खड़ा करना पड़ेगा क्या वह बीजेपी से होगा या अन्य पार्टी से होगा इस पर भी लोगों के मन में भ्रम है,आपको बता दें की चिराग पासवान एक विकल्प के तौर पर देखे जा रहे हैं बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर वैसे भी चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को चुनाव में बहुत नुकसान पहुंचा है शायद यही कारण है कि नीतीश कुमार और चिराग पासवान में आपस में बनती नहीं है, आपको बता दे कि जो जातीय समीकरण है बहुत बड़ा फैक्टर है बिहार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्यादा सवर्णों को टिकट दिया है,वहीं नीतीश कुमार ने दलित,पिछड़ा,अति पिछड़ा इन सबको ज्यादा टिकट दिया है,चिराग पासवान ने भी दलित,पिछड़ा,अति पिछड़ा को टिकट सबसे ज्यादा बाटे है,अब दोनों में नीतीश कुमार और चिराग पासवान में ज्यादा पिछड़ों का मसीहा कौन बनता है यह तो जनता बतायेगी,फिलहाल नीतीश कुमार और चिराग पासवान में यह होड़ लगी है कि वो सबसे अधिक पिछड़ों के लिए राजनीति करते हैं
एनडीए के भीतर हो रही है कुर्सी की लड़ाई:
अब एनडीए के भीतर सीट बंटवारे के बाद कुर्सी को लेकर घमासान मच रहा है अभी तक तो नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के तौर पर देखे जाते थे एनडीए गठबंधन के तरफ से लेकिन गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद, चिराग पासवान के बयान के बाद अब मुख्यमंत्री पद को लेकर भी काफी असमंजस में है एनडीए गठबंधन क्योंकि चिराग पासवान ने भी यह कह डाला कि मेरी भी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा है लेकिन यह इच्छा कब पूरी होगी यह उन्होंने नहीं बताया,अब इन दो बड़े चेहरों को लेकर एनडीए में उथल-पुथल हो रहा है जिसके कारण जनता भी वोट देने के पक्ष में नहीं रहेगी,क्योंकि सीएम का चेहरा अभी फिलहाल डिसाइड नहीं है ना तो एनडीए गठबंधन में ना ही इंडिया गठबंधन में
गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद हुआ बवाल:
महाराष्ट्र चुनाव में भी गृह मंत्री अमित शाह ने यही कहा था जो सिटिंग मुख्यमंत्री हैं उन्ही के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है और जीतने के बाद गठबंधन दल के नेता यह निर्णय लेंगे की मुख्यमंत्री कौन होगा और आज बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले अमित शाह ने का दल की बिहार में भी गठबंधन दल के नेता तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन होगा लेकिन बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है
इंडिया गठबंधन हो या एनडीए गठबंधन दोनों मे मुख्यमंत्री के चेहरे के लेकर काफी युद्ध चल रहा है एनडीए गठबंधन में कोई नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बता रहा है तो कोई युवा नेता चिराग पासवान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बता रहा है कई लोगों का यह भी कहना है कि अगर एनडीए गठबंधन चुनाव जीतती है तो बीजेपी नीतीश कुमार को रिप्लेस भी कर सकती है वही इंडिया गठबंधन में कांग्रेस ने अभी तक स्वीकार नहीं किया कि तेजस्वी होंगे मुख्यमंत्री पद का चेहरा तो ऐसे में जनता बहुत कन्फ्यूजन में है कि बिहार का भविष्य किनके हाथों में होगा हम किसे वोट दें मुख्यमंत्री पद का चेहरा तो कोई है ही नहीं सब आपस में लड़ रहे हैं अब देखना है कि आगे क्या होता है जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
ये भी पढ़े:वाह रे तेजस्वी बाबू चुनाव जीतने के लिए कुछ भी बोल देते हैं

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version