news24hourslatest

जानिए PK की पूरी पार्टी की असलियत

जानिए PK की पूरी पार्टी की असलियत

जानिए PK की पूरी पार्टी की असलियत

बिहार की जन सुराज पार्टी जो इन दिनों खूब प्रचलन में है इसके मुखिया प्रशांत किशोर लगातार प्रचार कर रहे हैं और यह दावा भी कर रहे हैं कि उनकी सरकार बनेगी,प्रशांत किशोर वैसे तो रणनीतिकार के रूप में पूरे भारत में लोकप्रिय है ऐसा कहा जाता था है कि उनका जो दावा है पॉलीटिकल पार्टी को लेकर वह लगभग सटीक बैठता था वह चुनाव से पहले यह बता देते थे कि कौन सी पार्टी की सरकार बनेगी यहां तक की उन्होंने यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर जो उन्होंने बोला था वह भी सत्य सिद्ध हुआ,उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बनेंगे,लेकिन अब वही प्रशांत किशोर हैं जो पॉलिटिकल पार्टी बनाकर बिहार में चुनाव लड़ रहे हैं और यह दावा कर रहे हैं कि एनडीए भी नहीं जीतेगी,इंडिया गठबंधन में नहीं जीतेगा,और सरकार जन सुराज पार्टी की बनेगीhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं जन सुराज पार्टी के बारे में:
29 जुलाई 2024 को प्रशांत किशोर ने पार्टी बनाने की घोषणा करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी का पहला अध्यक्ष होगा वह दलित समाज का कोई पढ़ा लिखा व्यक्ति होगा,उसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि उस व्यक्ति के एक साल के कार्यकाल के बाद जो अगला अध्यक्ष बनेगा वह अति पिछड़ी जाति का होगा उसके बाद जो अगला अध्यक्ष होगा वह मुसलमान होगा,जन सुराज पार्टी ने 2 अक्टूबर 2024 को मनोज भारती को अपना कार्यकारी अध्यक्ष बनाया और यह बयान दिया कि जो वादा किया मैंने वह पूरा किया
एक राजपूत को पार्टी का अध्यक्ष बनाया: 
मनोज भारती के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद प्रशांत किशोर ने 19 में 2025 को राजपूत समाज से आने वाले उदय सिंह को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया,आपको बता दे की उदय सिंह के पिता त्रिभुवन सिंह आईपीएस ऑफिसर थे और देश के पहले वित्त सचिव रहे,उनके बड़े भाई एन के सिंह आईएएस अधिकारी रहे,वित्त आयोग के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं,उनकी मां माधुरी सिंह पूर्णिया की दो बार सांसद रही है,और आपको बता दे उदय सिंह की शिक्षा मात्र 12वीं तक है और पूर्णिया से दो बार सांसद भी रहे हैं वो भी भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर और जब 2014 में वह चुनाव हारे तो उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया
पीके का भरोसा उदय सिंह:
आपको बता दे कि प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष उदय सिंह को बनाया है प्रशांत किशोर जिस पटना के शेखपुरा हाउस में रहते हैं वह उदय सिंह का है, और आपको याद होगा कि प्रशांत किशोर के वैनिटी वैन की चर्चा खूब हुई थी एक समय,आपको बता दे कि वह वैनिटी वैन भी उदय सिंह की ही थी,इंडिया टुडे हिंदी की एक रिपोर्ट में यह लिखा था की जिस ज्वाय ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन के जरिए जन सुराज के कार्यकर्ताओं को जो वेतन दिया जाता है उसके निदेशक उदय सिंह और उनके सहयोगी भरत कुमार मिश्रा है लेकिन उदय सिंह ऐसे दावों को नाकारते हैं,और उदय सिंह यह भी कहते हैं कि प्रशांत किशोर के अभियानों में वह अपनी जमा पूंजी भी लगा सकते हैं,और यही बात पीके अपने हर इंटरव्यू में दोहराते रहते है,प्रशांत किशोर कहते हैं कि बिहार की व्यवस्था को बदलने के लिए वह अपना सब कुछ दाव पर लगा चुके हैं,जीवन के 3 साल मेहनत करके खापा चुके हैं और आने वाले साल भी मेहनत करके खापाएंगे
क्या प्रशांत किशोर जनता को समझ पाएंगे:
प्रशांत किशोर जिस तरीके से बात कर रहे हैं ऐसा लगता है कि उन्हें अगर सत्ता मिल गई तो वह 5 साल में बिहार को भ्रष्टाचार मुक्त,अपराध मुक्त बिहार बना देंगे ऐसे वादे किए जा रहे हैं जनता से की जनता परेशान है कि यह पूरे भी हो पाएंगे या नहीं,50 लाख लड़कों का पलायन रोकना हर जगह फैक्ट्री बैठाना,हर परिवार को एक धनराशि उपलब्ध कराना,वृद्धा पेंशन में वृद्धि करना 400 प्रति माह से बढ़कर ₹2000 करना,सुधार और बेहतरीन गवर्नेंस,SC बच्चों की शिक्षा-गुणवत्ता बढ़ाना,मोबाइल तकनीक व डिजिटल प्लेटफार्म से युवाओं को प्रशिक्षण व रोजगार देना,ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार व लघु-उद्योग को बढ़ावा देना,एक न्याय-आधारित प्रशासन की स्थापना,भीमराव आंबेडकर के विचारों के अनुरूप
फिलहाल प्रशांत किशोर हर इंटरव्यू में यह दावा करते हैं कि नीतीश कुमार को 25 से अधिक सिट अगर आ गई तो वह राजनीति छोड़ देंगे और यह भी दावा करते हैं कि तेजस्वी यादव की सरकार बिहार में नहीं बनेगी,और आपको बता दे कि प्रशांत किशोर दावा तो यह कर रहे हैं कि उनकी पार्टी की सरकार बनेगी लेकिन वह खुद चुनाव नहीं लड़ रहा है अब आप बताइए अगर आपको सिस्टम को सुधारना है तो सिस्टम में घुसना पड़ेगा बिना घूस आप सिस्टम को कैसे सुधार पाएंगे अगर आपको बिहार में पलायन रोकना है,भ्रष्टाचार रोकना है, बेरोजगारी रोकना है,तो चुनाव तो लड़ना पड़ेगा आप बिना चुनाव लड़े सारथी बनकर बिहार का विकास नहीं कर पाएंगे,खैर अब देखना है कि बिहार की जनता प्रशांत किशोर पर कितना भरोसा करती है,जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
ये भी पढ़े;बिहार में चुनाव हो और जाति की बात ना हो,असंभव

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version