₹10,000 की SIP 5 साल बाद मिलेगा इतना रिटर्न

आज के इस महंगाई के दौर में हर कोई चाहता है कि उसका पैसा अच्छी जगह निवेश हो जिससे कि उसको अच्छा रिटर्न मिल सके इसलिए लोग LIC,बैंक,पोस्ट ऑफिस में तरह-तरह की योजनाएं ढूंढते हैं जिससे कि उनको अच्छा ब्याज मिल सके ऐसे में एक विकल्प के तौर पर SIP भी आपके सामने है,SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में आप पैसा निवेश कर सकते हैं क्योंकि इसमें 12 से 14 प्रतिशत तक ब्याज मिलने की संभावना होती है,अब ज्यादातर लोग SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में पैसा निवेश करने लगे हैं आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप ₹10,000 की एसआईपी करते हैं तो 5 साल बाद आपको कितना पैसा मिलेगाhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं इस योजना के बारे में:
जैसा कि हम सबको पता है कि म्यूचुअल फंड में अनुमानित 12 से 14% तक का ब्याज आपको मिलता है हालांकि रिटर्न बाजार के उतार चढ़ाव पर निर्भर करता है, इस योजना में अगर आप 5 साल के लिए ₹10,000 निवेश करते हैं तो आपको 12 फ़ीसदी का रिटर्न मिलने की संभावना है,मतलब कि अगर आप ₹10,000 हर महीने 5 साल के लिए निवेश करते हैं तो आपका मूलधन होगा ₹6,00,000 लेकिन आपको 12 फ़ीसदी रिटर्न के साथ मिलेगा ₹8,25,000 यानी की ₹2,25,000 आपको रिटर्न मिलना है SIP करने का, यही कारण है कि लोग SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में अपना पैसा निवेश करते हैं क्योंकि एक वक्त बाद उनको अच्छा लाभ मिलता है
