news24hourslatest

क्यों राघोपुर अभी तक develop नहीं करा पाया लालू परिवार

क्यों राघोपुर अभी तक develop नहीं करा पाया लालू परिवार

क्यों राघोपुर अभी तक develop नहीं करा पाया लालू परिवार

 

बिहार में विधानसभा चुनाव चरम सीमा पर पहुंच गया है,सारी पार्टियों ने अपनी उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं और चुनाव प्रचार में जी जान से लग गए हैं एक तरफ इंडिया गठबंधन है जो जीत का दावा कर रहा है दूसरी तरफ एनडीए गठबंधन है जो फिर नीतीश कुमार की सरकार को बरकरार रखने का दावा कर रहा है और दूसरी तरफ एक नई पार्टी ने एंट्री लिया जन सुराज पार्टी जिसके मुखिया प्रशांत किशोर इनका कहना है कि इस बार जन सुराज पार्टी की सरकार बनेगी आपको बता दे की सारी उम्मीदवारों की सीट घोषित हो चुकी है ऐसे में इंडिया गठबंधन के तरफ से मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं तेजस्वी यादव और उन्होंने अपनी परंपरागत सीट राघोपुर से नामांकन किया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि राघोपुर विधानसभा अभी तक इतना पीछे क्यों हैhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं राघोपुर विधानसभा के बारे में:
आपको बता दे की पटना के बगल में जो राघोपुर विधानसभा क्षेत्र है यहां से इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने नामांकन किया है, राघोपुर सामान्य श्रेणी का सीट है इसमें आरक्षित केटेगरी नहीं है,बता दे कि इस इलाके में यादव,राजपूत, अति पिछड़ी जाति का काफी बोलबाला है,आपको बता दे की राघोपुर वही विधानसभा क्षेत्र है जहां से लालु यादव का परिवार जितता रहा है और ऐसा कहा जा रहा है कि लालू यादव का घर है,लेकिन क्या आप जानते हैं कि राघोपुर में एक सही तरीके का पुल नहीं है जब भी बाढ़ आता है तो वहां एक टापू बन जाता है और जब जनता इसकी शिकायत करती है तो तब नेता वहां से ओझल हो जाते हैं और फिर चुनाव आता है तो जनता के बीच में चले आते हैं,सोच लीजिए इतने वर्षों तक लालू यादव,रावड़ी देवी,तेजस्वी यादव विधायक रहे लेकिन एक ढंग का पुल नहीं बना सके और अब तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री का दावा कर रहे हैं और बिहार को सिंचाई,कमाई,पढ़ाई,लिखाई,दवाई में आगे बढ़ाना चाहते हैं
नीतीश कुमार ने क्या किया:
जैसा कि हम लोग को पता है कि वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमारी है,लालू यादव के दिए हुए गड्ढे को नीतीश कुमार भरने का काम कर रहे हैं और यह भी बता दे की राघोपुर विधानसभा में जो पुल का निर्माण हुआ है वह नीतीश कुमार के द्वारा ही हुआ है,अब आप बताइए एक पुल तक नहीं बनवा पाया यह लालू परिवार और जनता को मूर्ख बनाने के लिए बीस योजनाएं तेजस्वी यादव गिनवा रहे हैं,चारा घोटाला के नाम पर 1000 करोड़ लालू यादव परिवार ने गमन कर दिया, आईआरसीटीसी घोटाला किया,फिर भी जनता मुर्ख है जो समझ नहीं पाती है,क्योंकि जनता लोक लुभावन वादों में बह जाती है
तेजस्वी यादव के लोक लुभावन वादे:
तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने के लिए कुछ भी बोल दे रहे हैं,हर घर को सरकारी नौकरी देंगे,हर महिलाओं को ढाई हजार रुपए देंगे,सिंचाई,कमाई,पढ़ाई,लिखाई,दवाई में बिहार को आगे बढ़ाएंगे लेकिन उनके पास कोई ब्लूप्रिंट तैयार नहीं है कि कैसे इतना सब कुछ करेंगे, बिहार का बजट ही 3 लाख करोड़ है और जिस हिसाब से तेजस्वी यादव बात कर रहे हैं योजनाओं की तो यह बजट 30 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है,बताइए तेजस्वी यादव यह भी कह रहे हैं कि बिना ब्याज के वह लोन देंगे मतलब झूठ बोलने की एक पराकाष्ठा होती है इतना पैसा वह आखिर कहां से लाएंगे,लालू यादव का राजतंत्र कैसा था यह बिहार ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया जानती है कैसे दूसरों की जमीन अपने नाम करवा ली, कैसे गुंडागर्दी चरम सीमा पर थी,ऐसे में उनके पुत्र निकले हैं विकास करने के लिए,ऐसा कहा जाता है कि पूरे परिवार के पास 141 जमीन के प्लॉट्स हैं लेने के बदले दूसरों की जमीने हड़प ली,पूरे भारत को पता है आईआरसीटीसी घोटाले के आरोपी है लालू परिवार
राघोपुर सीट से ही विधायक है तेजस्वी यादव:
आपको बता दे की 2015 में तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से विधायक चुने गए लगभग 92,000 वोट से जीत हासिल की भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सतीश कुमार को यहां से हराया था,फिर 2020 में भी लगभग 98000 वोट से सतीश कुमार को हराकर तेजस्वी यादव विधायक बने थे,2025 में भी तेजस्वी यादव यहीं से विधायक चुने गए
आपको बता दे की राघोपुर विधानसभा क्षेत्र 1990 के बाद लालू यादव के प्रभाव वाला क्षेत्र घोषित हो चुका था,जातीय और सामाजिक समीकरण यहां पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं यहां पर यादव की संख्या,ओबीसी की संख्या ज्यादा मानी जाती है,लालू यादव के पूरे परिवार का प्रतिनिधित्व राघोपुर में जिला है उसके बाद भी सड़क,रोजगार,शिक्षा,स्वास्थ्य में यह क्षेत्र पीछे रह गया,खैर अब देखना है की राघोपुर की जनता पिछला सब याद रखती है या फिर तेजस्वी यादव को अपना नेता चुनती है,जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
ये भी पढ़े:अमेरिका और कनाडा में फिर हुआ संबंध खराब

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version