RSS :क्या RSS के कार्यक्रम में शामिल होंगे शशि थरूर और ओवैसी?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी शताब्दी समारोह मनाने जा रहा है, देश भर के अलग-अलग राज्यों में यह समारोह मनाया जाएगा,ऐसा उम्मीद किया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में विपक्ष के नेता भी शामिल हो सकते हैhttp://news24hourslatest.in
Delhi News: विश्व का सबसे बड़ा संगठन आरएसएस अपनी शताब्दी वर्ष मनाने जा रहा है,आपको बता दे की विजयदशमी को स्थापना के 100 साल पूरे होने जा रहे हैं,प्रोग्राम बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा, 26,27 और 28 अगस्त 2025 को दिल्ली के विज्ञान भवन में तीन दिनों का राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें बड़े-बड़े नेता भी शामिल हो सकते है
बीजेपी और अन्य दल होंगे कार्यक्रम में शरीख:
आरएसएस के इस कार्यक्रम में बीजेपी और उसके सहयोगी दल के अलावा अन्य दल भी शामिल हो सकते हैं,आपको बता दें कि यह कार्यक्रम अलग-अलग जगह पर होना निर्धारित किया गया है
2018 का कार्यक्रम में प्रणव मुख़र्जी आए थे:
2018 के एक संघ के कार्यक्रम में प्रणव मुखर्जी का आना चर्चा का विषय बन गया था,यह कार्यक्रम दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुआ था,जिसको लेकर विपक्ष काफी आक्रामक था
क्या राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी शामिल होंगे:
संघ के इस कार्यक्रम में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षआ सोनिया गांधी का नाम पता नहीं क्यों आ रहा है,संघ का कहना है कि हम उन्हीं नेताओं को आमंत्रित करेंगे जो हमारे संपर्क में है चाहे वह सत्ता पक्ष से हो या विपक्ष से हो,आपको बता दे कि आरएसएस का संबंध केवल सत्ता पक्ष ही नहीं बल्कि विपक्ष में कुछ नेताओं से भी है
शशि थरूर और ओवैसी भी होंगे शामिल:
कांग्रेस नेता शशि थरूर ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदले से नजर आ रहा है,ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत में जो डेलिगेशन विश्व स्तर पर भेजा गया था उसमें कांग्रेस के नेता शशि थररू भी शामिल थे, जिन्होंने पाकिस्तान को बेनकाब किया वैश्विक मंच पर, ऐसा भी माना जा रहा है कि कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी को भी नेवता भेजा जा सकता है इस कार्यक्रम के लिए, वही बात करें एआइएमआइएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी की तो जिस तरह से ओवैसी की छवि आज भारत में है आरएसएस को लगता है कि उन्हें भी नेता देना चाहिए, क्योंकि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को बेनकाब करने का काम ओवैसी ने भारत में और विश्व स्तर पर खुलकर किया,उनका कहना है जब आतंकवाद की बात आती है तो सब दलों को एक हो जाना चाहिए.
आपको बता दें कि अलग-अलग दलों के 9 से 10 नेता इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते है,जानते हैं कौन-कौन से नेता होंगे शामिल आरएसएस के कार्यक्रम मे:
1- कांग्रेस के नेता शशि थरूर
2- कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी
3- कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा
4- कांग्रेस के नेता सलमान कुर्सीद
5- एआइएमआइएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी
6- शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी
7-नेशनल कांफ्रेंस से मियां अल्ताफ अहमद
8- मोहम्मद बशीर
9- गुलाम नबी आजाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री
अभी देखना बाकी है कि आरएसएस से कार्यक्रम में विपक्ष के कौन से नेता शामिल होंगे,क्या बीजेपी के सबसे बड़े राजनीतिक दुश्मन ओवैसी भी शामिल होंगे, जानने के लिए देखते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल