पांच ड्राई फ्रूट आपकी इम्यूनिटी होगी मजबूत

आज के इस भाग दौड़ में लोग अपने स्वास्थ्य का देखभाल नहीं कर पा रहे हैं,24 घंटे मिलते हैं एक मनुष्य को,वह भी कम पड़ जा रहे है,समय के आभाव के कारण मनुष्य को जो मिलता है वह खा लेता है नतीजा यह होता है कि शरीर बीमारियों को जन्म देती है बेसमय यह बीमारी आपके जीवन को बर्बाद कर देती है,ऐसे में लोग अब जागरूकता की तरफ बढ़ रहे हैं और धीरे-धीरे उन चीजों का सेवन कर रहे हैं जो शरीर के लिए लाभदायक हो सकता है जैसे फल,जूस सात्विक भोजन आदि लोग अपनी इम्युनिटी पावर को भी मजबूत करने में लगे हैं तो ऐसे में आज हम आपको बताएंगे ऐसे ड्राई फ्रूट जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैंhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं इस ड्रिंक के बारे में
1-बादाम:पांच बदाम भिगोकर रख दे और सुबह इसका सेवन करें जिससे कि आपकी दिमाग की नशे भी खुलेंगे और इम्युनिटी पावर भी मजबूत होगा,आपको बता दे की बादाम विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है
2-अखरोट:अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो आपके हार्ट को और मजबूत बनाता है,अखरोट का सेवन करने से आपका कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है
3-किशमिश:किशमिश आयरन और विटामिन सी का खजाना है,यह दोनों पोषक तत्व खून बढ़ाने में और बीमारियों से लड़ने की क्षमता रखते हैं,किशमिश का पानी पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है
4-अंजीर:अंजीर में फाइबर पोटेशियम और विटामिन होते हैं जो हमारे इम्यूनिटी को बहुत मजबूत रखते हैं
5-मुनक्का:मुनक्का बड़ी वाली किशमिश होती है जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है,मुनक्का आपके शरीर को डिटॉक्स करने में और खून साफ करने में मदद करती है
ऐसे में पांच ड्राई फ्रूट्स को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में रात में भिगोकर रखने और सुबह पहले इसका पानी का सेवन कर ले और फिर ड्राई फ्रूट्स को चबा चबाकर खा ले फिर उसका परिणाम देखें