Skin Glow करनी है तो इस तरीके से फिटकरी को करें इस्तेमाल

हम सभी ने अपने घर के सेविंग बॉक्स में फिटकरी तो जरूर देखा होगा,अक्सर कहीं कट जाने पर हम फिटकरी का इस्तेमाल करते हैं,फिटकरी का इस्तेमाल त्वचा के लिए किया जाता है यह हर कोई जानता है, आप कभी भी शेविंग करते हैं तो उसके उपरांत फिटकरी का प्रयोग करते हैं जिससे कि आपके चेहरे पर कोई मुहासा ना हो या कहीं शेविंग करते वक्त कट लग जाए तो वहां फिटकरी का यूज़ किया जाता है,यह सफेद रंग का क्रिस्टल बहुत महंगा नहीं होता है इसे बस इस्तेमाल करने का तरीका चाहिए जिससे कि यह आपको बहुत लाभ देगाhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं इसे कैसे इस्तेमाल करें:
हम सभी ने अपने घर के सेविंग बॉक्स में इस सफेद रंग की क्रिस्टल को जरूर देखा होगा कहीं भी शरीर में कट लग जाए या कहीं से रक्त बहाना शुरू हो जाए तो हम फिटकरी का इस्तेमाल करते हैं जिससे कि रक्त को आसानी से रोका जा सकता है ताकि और इन्फेक्शन ना फैले,इस सफेद रंग के क्रिस्टल में एंटी फंगल, एंटीबैक्टीरियल,एंटी इन्फ्लेमेटरी एंटीसेप्टिक गुड़ होते है, आईये हम बताते हैं इसके इस्तेमाल करने के अलग-अलग तरीके
1-फटी एड़ियों पर फिटकरी लगाने से आपकी एड़ियों मुलायम हो जाती हैं क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल गुड़ पाए जाते हैं दूसरा उपाय है फिटकरी का पाउडर ले लें और इसे नारियल के तेल में मिक्स करके एक पेस्ट बना लें,अब इस पेस्ट को एड़ियों पर लगाकर छोड़ दें तो आपकी फटी एड़ियां ठीक हो जाती हैं
2-अक्सर लोग कहीं जाते हैं तो परफ्यूम अपने शरीर पर लगा कर जाते हैं लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि इसकी खुशबू जल्दी चली जाती है लेकिन अगर आपको इसकी खुशबू बरकरार रखनी है तो जहां-जहां अपने परफ्यूम लगाया है वहां थोड़ा फिटकरी रगड़ दें इससे की इसकी खुशबू लंबे समय तक बरकरार रहेगी
3-अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो आप फिटकरी का इस्तेमाल करके अपनी बदबू को रोक सकते हैं इसके लिए आपको फिटकरी का पाउडर लेना होगा और एक गिलास पानी में उसे घोल दें और उसका कुल्ला करें दिन में कम से कम दो बार कुल्ला करने से आपकी मुंह की बदबू चली जाएगी
4-अगर आपको अपनी स्किन साफ रखनी है तो नहाते समय अपने बाल्टी में थोड़ा सा फिटकरी का पाउडर डाल दें इससे आपके शरीर में जमी हुई गंदगी भी दूर हो जाएगी और आपका स्किन ग्लो करेगा