सर्दियों में खाएं यह पांच मछलियां

सर्दियां शुरू होते ही लोग खाने-पीने के शौकीन हो जाते हैं,ऐसे में जो मांसाहारी हैं उन्हें मछलियां बहुत पसंद आती हैं क्योंकि सर्दियों में मछलियां खाने का मजा ही कुछ अलग होता है,मछली में भरपूर मात्रा में प्रोटीन विटामिन मिलता है जो शरीर के लिए लाभदायक होता है कुछ लोग तो सर्दियों में मछलियों का सूप बनाकर पीते हैं वह शरीर को और फायदा पहुंचता है,जो लोग मछलियों के शौकीन है वह जानते हैं की मछलियां कई प्रकार की मार्केट में है जिसमे अलग-अलग प्रोटीन मिलता है,आप अलग-अलग जिलों में चले जाइए,राज्यों में चले जाइए तो आपको अलग-अलग मछलियों की स्पीशीज मिलेगी खाने को सबका स्वाद अलग होता हैhttp://news24hourslatest.in
कौन सी मछली खाएं सर्दियों में:
1-अगर आप सर्दियों में मछलियों के बहुत शौकीन है तो आप सैल्मन मछली खाना शुरू कर दें,यह मछली ओमेगा-3 और विटामिन डी का बेहतरीन स्रोत है,जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है
2-दूसरी मछली है टुना फिश जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है और जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद सिद्ध होता है,इस मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है,जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है
3-मछली की एक और प्रजाति है जिसका नाम है मैंकेरल फिश,इस मछली को सर्दियों में खाने से आपके हृदय संबंधी बीमारी नहीं होती है
4-अगर आपको स्वादिष्ट मछली खाना पसंद है तो आप कॉड मछली को खाना शुरू कर दे,इस मछली का सूप भी बनाकर आप पी सकते हैं जिससे सर्दियों में आपको राहत मिलेगी,यह मछली बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक मानी जाती है
5-एक मछली है जिसका नाम है रोहू जो आसानी से हर जगह उपलब्ध हो जाती है लोग इसे बड़े चाव से कहते हैं,इसे सर्दियों में लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि इसमें प्रोटीन,विटामिन सी,विटामिन डी,ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं,इस मछली को खाने से आपकी इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग होती है और आपकी हड्डियां भी स्वस्थ रहती हैं