अजवाइन के साथ काला नमक खाएं और फिर देख कमाल

आज के इस भाग दौड़ की जिंदगी में हर कोई चाहता है कि वह फिट रहे लेकिन अपने शरीर पर थोड़ा सा भी ध्यान नहीं देना चाहता है जिसके कारण तमाम बीमारियां शरीर में उत्पन्न होती है और फिर हॉस्पिटल दौड़ता है, डॉक्टर के पास दौड़ता है,समय बर्बाद होता है,पैसे खर्च होते हैं,वही आदमी अगर थोड़ा सा समय निकालकर घर के रसोई में से कुछ मसाले का उपयोग करें तो वह अपने शरीर को बीमारी से दूर कर सकता है जिसमें से एक मसला है अजवाइन और काला नमक,अगर आप 15 से 20 दिनों के लिए भुने हुए अजवाइन के साथ काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी से इसका सेवन करेंगे तो आपको मिलेंगे अदभुत परिणामhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं कौन से परिणाम मिलेंगे:
अगर आप 15 दिनों तक अजवाइन को भून कर के काले नमक के साथ गुनगुने पानी से लें तो आपको यह परिणाम देखने को मिलेंगे
1-पाचन तंत्र सही होगा:लगातार 15 दिन तक अजवाइन और काले नमक का सेवन करेंगे तो आपका पाचन तंत्र और मजबूत होगा जिससे कि गैस,एसिडिटी,अपच की समस्या नहीं होगी
2-पेट रहेगा साफ:अक्सर यह देखा गया है की रात में लोग ज्यादा मसाला खा लेते हैं तो पेट की बीमारी से जूझते हैं ऐसे में अगर आप अजवाइन के साथ काले नमक का सेवन करें तो आपका पेट बिल्कुल साफ रहेगा
3-भारीपन से राहत:पेट में केवल गैस एसिडिटी के अलावा भारीपन भी महसूस होता है अक्सर लोगों को खाने के बाद यह समस्या उत्पन्न होती है जिसके लिए लोग घंटाे टहलते हैं,खाने के बाद आप अजवाइन को भूनकर काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करें आपका पेट बिल्कुल हल्का लगेगा
4-मोटापे से राहत:भुने हुए अजवाइन के साथ काला नमक का सेवन अच्छा फैट बर्न के रूप में काम करता है जिससे कि आपकी पेट की चर्बी कम होती है और मोटापा कम होता है
5-इम्यूनिटी को मजबूत करता है:अजवाइन और काले नमक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर अपच को दूर करते हैं. इसका नियमित सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और BP कंट्रोल रखने में भी मदद मिल सकती है.