जानिए राहुल की एटम बम की क्या कहानी है:Chunav Aayog

बी राहुल गांधी ने जो एटम बम की बात कही थी उसमें कितनी सच्चाई है यह तो बाद में पता चलेगा लेकिन एक बात जरूर है कि राहुल गांधी के पास आरोपो की कमी नहीं है, एक के बाद एक केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहे हैं अब उनका आरोप चुनाव आयोग पर है, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में हुए चुनाव को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया उनका कहना है कि दोनों राज्यों में जो चुनाव हुए हैं उसमें बहुत बड़ी धांधली हुई है जिसकी वजह से बीजेपी जीत गईhttp://news24hourslatest.in
Rahul gandhi Vs Chunav Aayog:
राहुल गांधी चुनाव आयोग पर इस समय हमलावर हैं, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में हुए चुनाव धांधली को लेकर चुनाव आयोग से सवाल किया, राहुल गांधी का कहना है की एक ही मतदाता के दो राज्यों में नाम कैसे आ गए, वोटर लिस्ट में एक मतदाता के पिता का नाम ITDSL लिखा है,कितने मतदाता का पता भी गलत दिया गया है, आखिर इतनी गड़बड़ी होने के बाद चुनाव आयोग कहां था, चुनाव आयोग का कहना है कि अभी तक राहुल गांधी ने शिकायत क्यों नहीं की, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से शपथ पत्र भी मांगा है, राहुल गांधी ने जाहिर सी बात है बिहार के 65 लाख मतदाताओं का जो नाम मतदाता सूची से बाहर हुआ है उसे टारगेट करने की कोशिश की है, यह 65 लाख वों मतदाता है जिनकि या तो मृत्यु हो चुकी है या फिर वह अपने घर पर नहीं है या फिर वह बिहार छोड़ चुके हैं
पहले क्यों नहीं शिकायत दर्ज की:
इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सवालों का जवाब देते हुए पहले यह कहा है कि अगर राहुल गांधी को कोई धांधली दिखाई दी है तो वह अब शिकायत क्यों कर रहा है अभी तक वो कहां थे इनका पहले ही शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी,चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से शपथ पत्र मांगा है ताकि जांच पूरी हो सके, आयोग ने साफ-साफ कहा है कि अगर राहुल गांधी को लग रहा है कि मतदाता सूची में कोई गड़बड़ है तो शपथ पत्र में साफ-साफ लिखकर हमें दें, फिर आयोग उसकी जांच करेगा, बता दे चुनाव आयोग ने शपथ पत्र का प्रारूप राहुल गांधी को भेजा है लेकिन कांग्रेस का स्पष्ट कहना है कि उनकी तरफ से कोई शपथ पत्र नहीं दिया जाएगा, अगर गलत बयानी कांग्रेस की तरफ से होती है तो इसके लिए भारतीय दंड संहिता की तरफ से दंडात्मक कार्य भी हो सकती है,आपको बता दें पहले राहुल गांधी ने ईवीएम पर सवाल उठाया था और अब चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं, राहुल गांधी के आरोपो के जवाब में चुनाव आयोग ने कहा है कि कई बार सूचना देने के बाद भी राहुल गांधी लिखित रूप से अपना पक्ष या शिकायत रखना नहीं आए हैं वह केवल सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत करते हैं
कौन है आदित्य श्रीवास्तव?
राहुल गांधी का कहना है कि आदित्य श्रीवास्तव नाम का एक शख्स है जिसका EPIC नंबर दो जगह रजिस्टर्ड है, राहुल गांधी का कहना है की आदित्य श्रीवास्तव का नाम लखनऊ और कर्नाटक दोनों जगह वोटर लिस्ट में है, और यही नहीं महाराष्ट्र चुनाव में भी उसका नाम दर्ज है, लेकिन जब चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर देखा गया तो उस शख्श का नाम गायब था,जब इस आदित्य श्रीवास्तव के नाम को ढूंढा गया तो चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जो रिजल्ट देखा गया वहाँ पर “No Result Found” लिखा आया,मतलब ऐसा कोई नहीं है आदित्य श्रीवास्तव का नाम का जिनमें EPIC नंबर से दो राज्यों में नाम दर्ज है
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर एटम बम तो फोड़ दिया है, उन्होंने बहुत गंभीर आरोप चुनाव आयोग पर लगाए हैं, उन्होंने पूरी लिस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट की है की कैसे चुनाव आयोग धांधली में शामिल है, विपक्ष का कहना है कि आदित्य श्रीवास्तव का जो नाम है उसे लखनऊ और कर्नाटक की वोटर लिस्ट से कैसे गायब कर दिया गया, इलेक्शन कमीशन का कहना है कि इसी साल सारे डुप्लीकेट नाम को हटाया गया है तो ऐसा कैसे हो सकता है कि उसका नाम वापस आ जाए, खैर अब देखना है कि राहुल गांधी का यह एटम बम कितना बीजेपी पर भारी पड़ता है जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
ये भी पढ़े:America Tariff:भारत नहीं झुकने वाला
