news24hourslatest

योगी का घुसपैठियों भागओ घुसपैठियों हटाओ अभियान

योगी का घुसपैठियों भागओ घुसपैठियों हटाओ अभियान

योगी का घुसपैठियों भागओ घुसपैठियों हटाओ अभियान

बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही अब SIR बंगाल और उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ चला है क्योंकि 2026 में बंगाल में चुनाव होने वाले हैं और 2027 में उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं,ऐसे में सारी पार्टियां SIR के मुद्दे को लेकर गंभीर हो चुकी है उधर ममता बनर्जी SIR के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर हैं इधर अखिलेश यादव SIR मुद्दे का थोड़ा बहुत समर्थन करते हुए दिख रहे हैं,और वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी चेतावनी दे डाली कि जितने भी घुसपैतियां हैं उनका चयन करो और उन्हें देश से बाहर तुरंत भेजो जहां के वे निवासी हैंhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं योगी आदित्यनाथ का एक्शन:
2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में एसआईआर का मुद्दा एक राजनीतिक मुद्दा बन के रह गया है,हर तरफ SIR कराया जा रहा है,योगी आदित्यनाथ के बयान ने भूचाल मचा दिया है उनका कहना है कि हर जिले में अस्थाई डिटेंशन सेंटर बनाया जाए जिससे कि जो घुसपैठिये हैं उन्हें पहचाना जा सके और वहां अस्थाई रूप से उन्हें रखा जाए उसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश से बाहर निकाला जाए जहां के वे निवासी है वहां उन्हें भेजा जाए,कार्रवाई पूरी की जाए और जिस देश से घुसपैठियों आए हैं उन्हें डीपोर्ट की जाए
अखिलेश यादव ने क्या कहा:
SIR के मुद्दे को लेकर अखिलेश यादव भी काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं लेकिन उनका कहना है कि SIR आप कराये परंतु उसमें थोड़ा और समय दीजिए क्योंकि अभी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने में थोड़ा वक्त है,अखिलेश यादव ने आगे यह भी कहा कि बीजेपी जानबूझकर शादियों के मौसम में एसआईआर करा रही है,अखिलेश यादव ने कहा कि ये शादियों के मौसम में,लोग अपने दस्तावेज कैसे ढूंढ पाएंगे इसलिए बीजेपी को थोड़ा बहुत समय देना चाहिए SIR करने के लिए
2022 के चुनाव में क्या कहा था अखिलेश यादव ने:
2022 विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के हारने के बाद जब बीजेपी सत्ता में आई तो अखिलेश यादव ने कहा कि हम इसलिए हारे क्योंकि हर विधानसभा क्षेत्र में 40000 वोट काटे गए,जिसमें से 20000 मुसलमान के थे और 20000 यादव के और अब 2027 के चुनाव के पहले अखिलेश यादव ने कहा कि अबकी बार 50000 से अधिक वोट काटे जाएंगे SIR के जरिए,अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि जो सपा की मजबूत विधानसभा क्षेत्र है वहां तो निश्चित 50000 वोट चुनाव आयोग SIR के जरिए कटेगा, मतलब की 40000 से बढ़कर 50000 वोट काटेगा अखिलेश यादव के नजरिए से
बिहार में SIR का मुद्दा नहीं चला:
बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के लोग SIR के मुद्दे को लेकर जनता के बीच में गए थे,विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लगातार अपने रेलियाोे में SIR का मुद्दा छेड़ा,वही अखिलेश यादव ने भी SIR का मुद्दा छेड़ा लेकिन बिहार के लोगों ने SIR के मुद्दे को खारिज कर दिया और उसके बाद जो बिहार में नतीजे आए वोे अप्रत्याशित थे,एनडीए को उम्मीद से ज्यादा सिट मिला वहीं इंडिया महागठबंधन मात्र 35 सीटों में सिमट गया, आपको बता दे कि राहुल गांधी ने बाकायदा वाेटर अधिकार यात्रा भी निकली थी बिहार में की लोगों को जागृत किया जाए,मतदाताओं को जागृत किया जाए कि चुनाव आयोग SIR के जरिए वोट काट रहा है लेकिन उनके तमाम संघर्षों के बावजूद भी कांग्रेस बुरी तरीके से बिहार में हारी
ममता बनर्जी भी कर रही है SIR का विरोध:
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस समय SIR के मुद्दे को लेकर काफी गंभीर है,रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि उनके नेता BLO पर यह दबाव डाल रहे हैं कि SIR ना करें यानी कि जितने भी घुसपैठिए हैं वह एक तरह से ममता बनर्जी के वोटर है और वह सब अब धीरे-धीरे बंगाल छोड़कर अपने वतन वापस लौट रहे हैं और इसी से ममता बनर्जी को दिक्कत हो रही है कि उनका वोट बैंक खिसक रहा है, उनको डर है कहीं उनकी सरकार 2026 में ना चली जाए और यही कारण है कि वह लगातार केंद्र सरकार पर कटाक्ष करती नजर आ रही है,ममता बनर्जी का भी यही कहना है कि बीजेपी और चुनाव आयोग दोनों मिलकर बंगाल में वोट काटेंगे, ममता बनर्जी एसआईआर को चुनावी मुद्दा बनाने में लगी है जबकि भाजपा कह रही है यह प्रक्रिया है घुसपैठियों को बाहर निकालने की,बीजेपी का कहना है कि जितने भी घुसपैठियों हैं बंगाल में हैं वह ममता बनर्जी के सपोर्टर हैं कहीं ना कहीं,वोे ममता बनर्जी को वोट किए हैं इसीलिए ममता बनर्जी SIR कराने में डर रही है
SIR का मुद्दा क्या चुनावी मुद्दा बन सकता है अखिलेश यादव और ममता बनर्जी के लिए क्योंकि बिहार में SIR का मुद्दा पूरी तरीके से फ्लॉप हो चुका था,अब देखते हैं कि आगे क्या होता है धन्यवाद

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version