बिहार में कांग्रेस की बैठक,गोली मारने की धमकी

विधानसभा चुनाव में बुरी तरीके से कांग्रेस की हार हुई है,2025 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मात्र 6 सीटों में सिमट गई और दावा था कि एनडीए गठबंधन को बुरी तरीके से हराएंगे,नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में 14 दिन तक रैलियां की,दिन रात जनता के बीच में थे और उनका मुख्य मुद्दा था वोट चोरी,हर रैली में बाकायदा राहुल गांधी यह कहते नजर आ रहे थे कि भाजपा और चुनाव आयोग मिला हुआ है इन्होंने वोट चोरी करके सरकार बनाई है और बिहार की जनता इस वोट चोरी का जवाब देगी,लेकिन जनता ने कांग्रेस को बुरी तरीके से हरा दियाhttp://news24hourslatest.in
बिहार में हो रही है कांग्रेस की बैठक:
बिहार में हो रही है कांग्रेस की बैठक क्योंकि कांग्रेस बुरी तरीके से हारी है,नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत समय कई बड़े नेता मौजूद थे,दिल्ली में बुलाई गई है कांग्रेस की बैठक में दो प्रत्याशियों में मार पिट गाली गलौज की स्थिति तक आ गई और गोली मारने की धमकी विधि है,बैठक में राहुल गांधी के पहुंचने से पहले ही विवाद शुरू हो गया,बिहार के वैशाली से कांग्रेस के प्रत्याशी संजीव और पूर्णिया से प्रत्याशी जितेंद्र यादव दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई,दोनों के बीच मामला इतना बिगड़ गया की स्थिति तनावपूर्ण हो गई और यहां तक गोली मारने की भी धमकी दी गई
कांग्रेस के प्रत्याशी संजीव का क्या कहना है:
बैठक में राहुल गांधी के पहुंचने से पहले ही संजीव और जितेंद्र यादव में विवाद शुरू हो गया,संजीव का कहना है कि जो कांग्रेस में नए चेहरे जोड़े गए उनकी वजह से बिहार में कांग्रेस हारी है,आरोप लगाया कि जिनके पास कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है उनकाे टिकट दिया गया,आगे उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस का संगठन बिहार में बहुत ही नाजुक रहा,संगठन को किसी ने मजबूत नहीं किया जिसका परिणाम यह हुआ कि कांग्रेस बुरी तरीके से आ गई
कांग्रेस के प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने क्या कहा:
जितेंद्र यादव ने कांग्रेस के प्रत्याशी संजीव के आरोपोे को खारिज करते हुए कहा कि आज हम भी नए हैं,जो आज पुराने नेता है वह भी किसी समय पर कांग्रेस में नए रहे होंगे,इसलिए नए लोगों को हार का कारण बताना यह गलत है,इसी बात पर लेकर दोनों प्रत्याशियों में बहस शुरू हो गई और दोनों एक दूसरे को मारने की धमकी तक दे डालें और जब बात मीडिया में फैली कि दोनों ने एक दूसरे को गोली मारने की धमकी दी है तब संजीव ने यह कहा कि यह सरासर गलत है,हमारी बातों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है,संजीव ने आगे कहा कि उनकी बातों का गलत अर्थ निकाला गया है उनका इरादा किसी को धमकाने या डराने का नहीं था बल्कि कांग्रेस क्यों हारी इसकी समीक्षा करने का था,आपको बता दे कि कांग्रेस ने अभी तक इन दोनों प्रत्याशियों के लिए कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है
कांग्रेस का क्या कहना है:
कांग्रेस का कहना है कि हम बिहार में क्यों हारे,हमारी सिट इतनी कम क्यों आई इसकी समीक्षा करने के लिए हम दिल्ली में एकत्रित हुए हैं लेकिन कांग्रेस के लोग आपस में एक दूसरे से झगड़ ले रहे है इससे संगठन टूटता है और पार्टी कमजोर होती है,वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस समीक्षा में लगे हैं कि बिहार में इतनी कम सिट क्यों आई
गौरतलब है कि बिहार में बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड के गठबंधन ने 202 सिट जीती थी जिसमें लोकजनशक्ति पार्टी(रामविलास) ने 19 सिट जीती,वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन मात्र 35 सीटों में सिमट गई जबकि राहुल गांधी का दावा था कि उनकी सरकार बनने जा रही है और बीजेपी बुरी तरीके से इस बार हारे वही एक तीसरे मोर्चे की पार्टी है जनसुराज जिसके मुखिया प्रशांत किशोर है हालांकि प्रशांत किशोर ने चुनाव तो लड़ा नहीं लेकिन उनकी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई बिहार में,बात करें एआईएमआईएम की तो बिहार में 5 सिट जीती,बिहार में प्रशांत किशोर से बड़ी पार्टी ओवैसी की हो गई है,एक तरफ प्रशांत किशोर एक दिन का मौन व्रत धारण किए थे पश्चिमी चंपारण के गांधी आश्रम में तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने दिल्ली में बैठक की, हर वह पार्टी को समीक्षा करनी चाहिए,जिनका परफॉर्मेंस खराब रहा,इंडिया गठबंधन को छोड़कर लगभग हर पार्टी का परफॉर्मेंस बिहार में खराब इस बार, लालू यादव की पार्टी का इतना खराब प्रदर्शन खुद तेजस्वी यादव ने नहीं सोचा होगा,राष्ट्रीय जनता दल को भी बाकायदा बैठक करनी चाहिए कि हम बिहार में रहकर बिहार की जनता तक नहीं पहुंच पाए और बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर गई,बिहार में जिसके लिए यह कहा जाता था कि नीतीश कुमार ही सबसे बड़े चेहरे हैं एनडीए गठबंधन के लेकिन बिहार में बीजेपी ने इस बार अप्रत्याशित सीट निकाला,खैर अब देखते हैं आगे बिहार का क्या होता है,जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
ये भी पढ़े:26/11 और 10/11 दोनों का एक ही मकसद था