आदित्य श्रीवास्तव ने क्या कह दिया राहुल गांधी पर:EC

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस समय चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा कर दिए हैं, राहुल गांधी का कहना है कि चुनाव आयोग के धांधलि के वजह से बीजेपी सरकार में है, फर्जी वोटरों का नाम गिनवाते गिनवाते राहुल गांधी ने एक शख्स की बात की जिसका नाम था आदित्य श्रीवास्तव,राहुल गांधी का कहना था कि यह शख्स लखनऊ और महाराष्ट्र में दो जगह रजिस्टर्ड है इसका EPIC नंबर सेम है,आदित्य श्रीवास्तव का नाम लखनऊ और कर्नाटक दोनों वोटर लिस्ट में है, लेकिन एक न्यूज़ चैनल ने जब आदित्य श्रीवास्तव से बात की तो कुछ अलग ही परिणाम निकले इसकेhttp://news24hourslatest.in
आदित्य श्रीवास्तव ने क्या कहा:
आपको बता दें कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आदित्य श्रीवास्तव का नाम लेकर चुनाव आयोग पर एक सवाल खड़ा किया था, राहुल गांधी का कहना था की आदित्य श्रीवास्तव का नाम उत्तर प्रदेश और कर्नाटक दो जगह रजिस्टर्ड है, और दोनों जगह वोटर लिस्ट में इनका नाम है, लेकिन आदित्य श्रीवास्तव का क्या कहना है यह भी जान लीजिए, जब एक न्यूज़ चैनल वाले उनके पास पहुंचे इस खबर की सच्चाई के लिए तो आदित्य श्रीवास्तव ने कहा कि वह लखनऊ के रहने वाले हैं लेकिन 2016 से वह मुंबई रहते हैं,और इस दौरान वह मुंबई के वोटर भी बने, और 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने वोटिंग भी की,आगे उन्होंने मीडिया से बात करते-करते यह भी कह डाला कि उन्होंने ही अपनी पर्सनल डिटेल चुनाव के वेबसाइट पर सेव की थी
कैसे बने फिर कर्नाटक के वोटर आदित्य श्रीवास्तव:
मीडिया से मुख़ातिब होते हुए आदित्य श्रीवास्तव ने कहा कि पहले वह लखनऊ रहते थे फिर वहां से वह महाराष्ट्र शिफ्ट हुए उसके बाद महाराष्ट्र से वह बेंगलुरु शिफ्ट हो गए, अब बेंगलुरु में ही रहते हैं और उनका कार्ड नंबर भी सेम है,और उसके बाद वह बेंगलुरु में ही अपना वोटिंग करते हैं बाकी लखनऊ और महाराष्ट्र से अब उनका कोई मतलब नहीं है
क्या दो जगह वोटिंग करते हैं आदित्य श्रीवास्तव:
आदित्य श्रीवास्तव का कहना है कि वह एक बार में एक ही जगह वोट डालते हैं और वह भी बेंगलुरु में डाल रहे हैं ,उन्होंने अपना वोटर आईडी कार्ड ट्रांसफर कर लिया है लखनऊ से महाराष्ट्र फिर वहां से बेंगलुरु उनको लगा कि उनकी डिटेल ऑटोमेटिक डिलीट हो जाएगी लेकिन वह डिलीट नहीं हुए, उनका कहना है कि मैं एक ही जगह वोट डालता हूं
राहुल गांधी पर उठे सवाल:
आदित्य श्रीवास्तव का कहना है कि इस तरह से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मेरा नाम नहीं उछालना चाहिए था, मैं बेशक लखनऊ में था लेकिन वहां से मैं शिफ्ट हो गया महाराष्ट्र और महाराष्ट्र से शिफ्ट हो गया बेंगलुरु और मैं अब बेंगलुरु में ही अपना वोटिंग करता हूं,मैं एक बार में एक ही वोट डालता हूं,राहुल गांधी ने जो आरोप लगाया था उसको आदित्य श्रीवास्तव ने खारिज कर दिया
चुनाव आयोग ने भी राहुल गांधी के दावे को खारिज किया:
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपो को खारिज कर दिया, राहुल गांधी का कहना था की आदित्य श्रीवास्तव नाम का वोटर लखनऊ में भी वोट डालता है और कर्नाटक में भी इसका नाम पड़ा है, यह तो इलेक्शन कमिशन की लापरवाही की वजह से हुआ है और इससे फायदा बीजेपी को मिलता है, और जब आदित्य श्रीवास्तव से एक न्यूज़ चैनल ने पूछताछ की तो सारी बातें खुलकर सामने आ गई,उनका कहना है कि मैं एक ही जगह वोट डालता हूं और वह भी बेंगलुरु में क्योंकि वह फिलहाल अब बेंगलुरु में शिफ्ट हो चुके हैं, अब चुनाव आयोग राहुल गांधी से पूछा है कि यह आरोप भी बबुनिया लगाए गए हैं
शपथ पत्र क्यों नहीं दे रहे हैं राहुल गांधी:
इलेक्शन कमीशन से राहुल गांधी ने पांच सवाल पूछे हैं जिसमें फर्जी मतदाताओं के नाम, विपक्ष को चुनाव आयोग की तरफ से वीडियो नहीं सौपना,100000 फर्जी वोटर,इन सभी आरोपो को लेकर राहुल गांधी मीडिया में गए, और चुनाव आयोग से सवाल किया, इस पर चुनाव आयोग का कहना है कि राहुल गांधी से शपथ पत्र मांगा गया बाकायदा हस्ताक्षर करके लेकिन राहुल गांधी शपथ पत्र देने को तैयार नहीं है,क्योंकि अगर आरोप सिद्ध नहीं हुआ तो राहुल गांधी को सजा भी हो सकती है
बहरहाल यह मामला बहुत गंभीर होता जा रहा है कौन सही है कौन गलत है इसका निर्णय अभी बाकी है,राहुल गांधी अपने तरकश से लगातार आरोपों के तीर कभी चुनाव आयोग पर कभी बीजेपी पर चला रहे हैं, अब देखना है कि कौन इससे धराशाही होता है, जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल