केमिकल वाले केले का पहचान कैसे करें

केला एक ऐसा फल है जो लगभग सबको प्रिय लगता है, अक्सर हम फ्रूट सलाद खाते हैं जिसमें अगर कला हो तो स्वाद और बढ़ जाता है,बिना धोए छिल के खाने वाला यह फल इंस्टेंट एनर्जी देता है,अक्सर खिलाड़ियों को देखा होगा कि बीच-बीच में वह केला खाते रहते हैं क्योंकि केला में एनर्जी तुरंत मिलती है लेकिन आजकल केले में भी सावधानियां बरतनी पड़ेगी क्योंकि केले को केमिकल से पकाया जा रहा है और अगर आप केमिकल वाला केला खा लेंगे तो आपके शरीर को बहुत नुकसान होगाhttp://news24hourslatest.in
कौन सा केमिकल मिलाया जाता है केले मे:
केले को जल्दी पकने के लिए उसमें एक हानिकारक केमिकल मिलाया जाता है जिसका नाम है कैल्शियम कार्बइड का जो शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक है, ऐसे ही अगर आप बाजार से केला खरीद रहे हैं तो थोड़ा सावधान हो जाईये,ऐसे में जब आप केला खरीदनते हैं तो थोड़ा बहुत सावधानी बरतना चाहिए ताकि आपको पता चल जाए की केले को केमिकल से पकाया गया है या प्राकृतिक तरीके से
कैसे पहचाने केले को:
केले को जल्दी पकाने के लिए उसमें कैल्शियम कार्बइड का उपयोग किया जाता है जो कि शरीर के लिए बहुत हानिकारक है,हालांकि कैल्शियम कार्बाइड के पका हुआ केला पिला तो होता है और वह शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है,ऐसे में जब आप केला खरीदने जाएं तो इस बात का ध्यान रखे की केला केमिकल से पकाया गया है या फिर प्राकृतिक तरीके से तो आज हम बताएंगे आपको की केले को कैसे पहचाने
1-केले को खरीदते समय उसका रंग देखिए अगर वह ज्यादा पिला है तो इसका मतलब उसमें केमिकल मिलाया गया है लेकिन अगर वह हल्का पीला है तो इसका मतलब वह प्राकृतिक तरीके से पकाया गया है, प्राकृतिक तरीके से पकाए हुए केले पर हल्का काला धब्बा भी होता है
2-प्राकृतिक तरीके से पकाया हुआ केले मे सुगंध अच्छा होता है वह मीठा और ताजा लगेगा,लेकिन केमिकल से पकाए हुए केले का सुगंध रासायनिक होगा उसे केमिकल से पकाया हुआ केले को महकने से तुरंत पता चल जाएगा क्योंकि वह रासायनिक सुगंध देगा
3-सबसे आसान तरीका है केला पहचाने का वह है पानी,अगर पानी में केला डूब जाता है इसका मतलब कि वह प्राकृतिक तरीके से पकाया गया है,और अगर केला पानी में नहीं डूबता है तो इसका मतलब उसको केमिकल से पकाया गया है