क्या Indigo की फ्लाइट जानबुझ कर रद्द की गयी

पिछले कुछ दिनों से इंडिगो फ्लाइट रद्द हो रही है जिससे की यात्री काफी परेशान हो रहे है,एयरपोर्ट पर अत्यधिक भीड़ के कारण लोग बेहोश हुए जा रहे हैं,एयरपोर्ट के स्टाफ से आम लोगों के बीच बहस में हो जा रही है, लोगों को बिना बताए फ्लाइट को कैंसिल किया जा रहा है जिससे की आम जनमानुष काफी प्रभावित हो रहे हैं, आपको बता दे कि जो भी यात्रीयों की फ्लाइट कैंसिल हुई है उन्हें कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी जिसके वजह से और परेशानियां बढ़ गई,लोगों कोे तमाम परेशानियों का सामना कर पड़ रहा हैhttp://news24hourslatest.in
फ्लाइट कैंसिल होने के पीछे क्या राजनीति है:
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो इन दोनों संचालन से जूझ रही है,बताया जा रहा है की इंडिगो में नये नियम की वजह से फ्लाइट टिकट कैंसिल कर दी गई है या फिर कुछ अधिकारियों का कहना है कि नया नियम की वजह से पायलटो की कमी हो गई है जिसके कारण फ्लाइट रद्द कर दी जा रही है,इंडिगो सवालों के घेरे में है, पिछले कुछ दिनों से जो फ्लाइट रद्द हो रही है उसका असली कारण क्या है लोगों को यह नहीं पता,लोगों को यह बताया भी नहीं जा रहा है कब से स्थितियां सामान्य हो जाएगी
कई शहर हो गए हैं प्रभावित:
दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश,राजस्थान जैसे तमाम शहर के लोग फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से प्रभावित हो गए है,लोग एयरपोर्ट पर जाकर पूछताछ कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है कि कब तक स्थिति सामान्य हो जाएगी,आखिर रोज़ फ्लाइट कैंसिल हो रही है बिना बताए इसके पीछे का लोगों कोे कारण भी नहीं बताया जा रहा है,प्री बुकिंग हो रही है लेकिन पूर्व सूचना नहीं दी जा रही है की फ्लाइट आपकी कैंसिल हो गई है जिसके कारण लोग एयरपोर्ट पर पहुंच रहे हैं और निराश होकर वापस लौट रहे
दिन प्रतिदिन फ्लाइट कैंसिल हो रही है:
पिछले एक हफ्तों से इंडिगो की फ्लाइट लगातार कैंसिल की जा रही है किसी भी यात्री को इसकी कोई सूचना नहीं दी जा रही है कि आपकी फ्लाइट कैंसिल हो रही है एयरपोर्ट पर पहुंचकर फ्लाइट रद्द हो गई है जिसकी वजह से लोग काफी निराश नजर आ रहे हैं और एयरपोर्ट के जो स्टाफ है उनसे आम लोगों की बहस हो जा रही है,कितने लोग भीड़ के वजह से बेहोश हो जा रहे हैं,इसका असर सामान्य सुविधा पर भी देखने को मिल रहा है
अन्य फ्लाइट ने अपने दाम बढ़ा दिए:
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो इन दिनों अपने परेशानियों का सामना कर रही है लगातार फ्लाइट कैंसिल होती जा रही है जिससे लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है लोग बेहोश हो रहे हैं उन्हें कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी जा रही है,लोग मजबूरी में दूसरी फ्लाइट बुक कर रहे हैं जिसका किराया बढ़ा दिया गया है अगर किसी जगह पर जाने का किराया 5000 है तो बुकिंग पर उसके चार्ज 20000 मांगे जा रहे हैं मतलब की तीन गुना चार गुना करके फ्लाइट का किराया वसूल कर रही है
एयरपोर्ट पर कोई इंतजाम नहीं है:
जिन लोगों को सूचना नहीं दी गई है वह अचानक एयरपोर्ट पर पहुंचकर फ्लाइट कैंसिल होने के बारे में जानकर नाराज हो जा रहे हैं उनका कहना है कि यहां पर कोई इंतजाम नहीं किया गया है जिससे लोगों को कोई परेशानी ना हो,कुछ लोगों का कहना है कि अगर इंडिगो अपनी फ्लाइट कैंसिल कर रही है तो उन्हें किसी दूसरे फ्लाइट में जगह दे देनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है जिसकी वजह से लोग काफी नाराज नजर आ रहे हैं,लोग रिक्वेस्ट कर रहे हैं कम से कम वापस अपने घरों तक कम से कम पहुंचाया जाए,एयरपोर्ट के स्टाफ आम लोगों के किसी भी सवाल का कोई जवाब नहीं दे रहे हैं, जिससे लोगोे में आक्रोश और बढ़ता जा रहा है,लोगों का कहना है कि कोई इंतजाम आम लोगों के लिए नहीं किया गया है,एयरपोर्ट के स्टाफ जानबूझकर वहां से गायब हो जा रहे हैं,एयरपोर्ट स्टाफ लोगों से ये अपील कर रहे हैं कि अगर इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल हो गई है तो वह अगले दिन की फ्लाइट बुक कर ले लेकिन लोगों में यह नाराजगी है कि अगर कल की फ्लाइट बुक की जाए और फिर फ्लाइट कैंसिल हो जाए तो फिर परेशानियों का सामना करना
आखिर कब तक सामान्य होगी स्थिति:
आपको बता दे कि डीजीसीए के अधिकारियों ने इंडिगो फ्लाइट्स के अधिकारियों से बात की है और स्थिति को सामान्य करने के लिए जल्द से जल्द कहा है लेकिन अभी ऐसी कोई सूचना नहीं आई है कि इंडिगो के अधिकारियों ने कोई निर्णय लिया है,फ्लाइट बुकिंग हो रही है लोग एयरपोर्ट पर जा रहे हैं उसके बाद फ्लाइट कैंसिल कर दी जा रही है,वर्तमान में भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने फ्लाइट रद्द होने की चिंता जताई है और लोगों से यह वादा किया है कि जल्द से जल्द स्थिति सामान्य कर दी जाएगी,अब देखते हैं की स्थिति सामान्य कब तक होगी,कब यात्रियों को राहत मिलेगी,धन्यवाद
