क्या आप जानते हैं आपका गुड़ असली है या नकली

हमारे यहां खाना खाने के बाद पाचन के लिए लोग गुड़ का करते हैं,गुड़ खाने से खाया हुआ खाना आसानी से पच जाता है,इसलिए लोग गुड़ का सेवन अधिक करते हैं,वहीं सर्दियों में गुड़ की चाय बनाकर पीने का अलग ही मजा है,बहुत लोग ऐसे हैं जो चीनी को छोड़कर गुड़ का प्रयोग निरंतर कर रहे हैं,लेकिन जिस गुड़ का प्रयोग कर रहे हैं क्या वह वो गुड़ असली है या नकली है इसके बारे में आप नहीं जानते होंगे तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कौन सा गुण असली है और कौन सा गुण नकलीhttp://news24hourslatest.in
क्या आप जानते हैं आपका गुड़ असली है या नकली
जिस गुड़ को आप पिला सोना समझ कर खरीद रहे हैं वह आपके लिए मीठा जहर साबित हो सकता है, आजकल लोग पैसा कमाने के लिए दूसरे लोग की जान लेने के लिए भी आतुर हो जाते हैं,मुनाफे के लिए किसी भी चीज में केमिकल मिला देते हैं,ऐसे में वह आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए हम बताएंगे ऐसे तरीके जिससे आप आसानी से गुड़ की पहचान कर सकते है
1-अगर गुड़ का रंग हल्का पीला है या फिर सफेद है और गुड़ में चिकनाई बहुत ज्यादा है तो इसका मतलब वह नकली,उसमें केमिकल मिलाया गया है,लेकिन वही अगर गुड़ गाढ़ा है,भुरा है तो इसका मतलब उस गुड़ में कोई केमिकल मिलाया नहीं गया है वह असली गुड़ है
2-अगर गुड़ के नीचे सफेद पाउडर जैसा कुछ जम जाए तो इसका मतलब उसमें चाक पाउडर मिलाया गया है और वह नकली गुड़ है,और उस गुड़ को आप पानी में घोलेंगे तो जो पाउडर है वह नीचे जम जाएगा लेकिन वही असली गुड़ की पहचान यह है कि वह पानी में पूरी तरीके से घुल जाता है और कोई भी सफेद रंग का पाउडर नहीं दिखता है
3-अगर गुड़ खाने में नमकीन जैसा स्वाद है या फिर हल्का कड़वा स्वाद है तो इसका मतलब उसमें केमिकल मिलाया गया है,असली गुड़ स्वाद में बिल्कुल मीठा होता है और गन्ने की सुगंध जैसा होता है
4-अगर गुड़ के ऊपरी परत पर कुछ चमकीली चीज नजर आई तो इसका मतलब वह नकली है उसमें केमिकल मिलाया गया है लेकिन वही अगर कोई चमकीलापन नजर नहीं आता है तो इसका मतलब वह अच्छा शुद्ध है उसमें कोई केमिकल का प्रयोग नहीं किया गया है
5-अगर गुड़ बहुत ज्यादा नरम है और आसानी से टूट जाता है तो इसका मतलब वह नकली को है उसमें कुछ केमिकल्स मिलाए गए हैं,वहीं अगर गुड़ कठोर है और जल्दी टूटटा नहीं है इसका मतलब कि वह असली गुड़ है
ये भी पढ़े:खाली पेट अखरोट खाने का फायदा