news24hourslatest

अध्यक्ष बनते ही करेंगे ये फैसला

अध्यक्ष बनते ही करेंगे ये फैसला

अध्यक्ष बनते ही करेंगे ये फैसला

 

 

 

 

जिस घड़ी की भाजपा कार्यकर्ताओं को इंतजार थी वह घड़ी अब आ गई है,यूपी बीजेपी अध्यक्ष अब लगभग तय होने के कगार पर है,लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में पंकज चौधरी ने औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल किया,पंकज चौधरी ने मीडिया को संबोधित करते हुए यह कहा कि प्रक्रियाएं चालू है,आपको बता दे की बहुत लंबे अर्शे से उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का इंतजार हो रहा था,लगातार चुनाव के कारण भारतीय जनता पार्टी ने यूपी बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला टाल रखा था लेकिन अब समय आ गया है यूपी बीजेपी अध्यक्ष के फैसले काhttp://news24hourslatest.in
पंकज चौधरी संभालेंगे कमान:
उत्तर प्रदेश को जल्दी अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है,केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का नाम शीर्ष पर है अध्यक्ष पद के लिए और लगभग पंकज चौधरी का नाम तय भी हो चुका है,शनिवार को लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा हुई जहां पंकज चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया,आपको बताते की यूपी बीजेपी अध्यक्ष के लिए केवल अभी पंकज चौधरी का नाम ही सामने आया है इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि पंकज चौधरी निर्विरोध चुने जाएंगे,पंकज चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे बखूबी निभाएंगे,पार्टी का हर काम सच्चे निष्ठा और ईमानदारी से के साथ करेंगे,आपको बता दे की पंकज चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष बनना लगभग तय है केवल जो औपचारिक क्रियाएं हैं वह पूरी की जा रही हैं,उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने से पहले किसी तरह की विस्तृत रणनीति पर बोलना उचित नहीं होगा
संगठन ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है:
पंकज चौधरी से बात करते हुए मीडिया ने जब पूछा कि क्या आप ही भाजपा के अगले अध्यक्ष होंगे उत्तर प्रदेश के तो उन्होंने यह कहा कि संगठन ने मुझे लखनऊ बुलाया और यूपी बीजेपी अध्यक्ष के लिए नामांकन करने को कहा,उसके बाद मैनें पर्चा दाखिल कर दिया,उन्होंने कहा कि बहुत सारी बातें संगठन में चलती रहती है जिसमें से कुछ सही होती है कुछ गलत होती है लेकिन अंत में निर्णय संगठन ही करता है,लखनऊ भाजपा कार्यालय में आज माहौल बहुत सख्त था पंकज चौधरी के आने के बाद कार्यकर्ताओं की लाइन लगी थी सबके जवान पर एक ही बात थी कि पंकज चौधरी ही यूपी के बीजेपी अध्यक्ष होने जा रहे हैं
वोट बैंक को लेकर क्या कहा पंकज चौधरी ने:
वोट बैंक को मजबूत करने के लिए जब संवाददाताओं ने उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि पहले जिम्मेदारी मिलने दीजिए उसके बाद आगे की भूमिका तय करेंगे कि कैसे क्या करना है,आपको बता दे की पंकज चौधरी कुर्मी समाज से आते हैं और सात बार सांसद रह चुके हैं, बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में जो गड़बड़ियां की थी उसे अब पंकज चौधरी के माध्यम से सुधारने में लगी है यानी कि जो जो कुर्मी वोट बैंक उनसे की दूर चला गया वह पंकज चौधरी के माध्यम से एक करने की कोशिश होगी
घुसपैठिए के सवाल पर क्या बोले पंकज चौधरी:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए जा रहे अवैध घुसपैठियों के अभियान के बारे में पंकज चौधरी ने कहा कि योगी जी जो अभियान चला रहे हैं वैसा होना भी चाहिए जितने भी अवैध लोग रह रहे हैं भारत में उन्हें डिटेंशन सेंटर में भेजना चाहिए और वहां से उन्हें बांग्लादेश भेजना चाहिए,देश में कोई भी बाहरी आदमी नहीं रहना चाहिए और योगी आदित्यनाथ के इस अभियान का हम पूरी तरीके से समर्थन करते हैं
ओबीसी वोट बैंक को साधेगे के पंकज चौधरी:
2024 के लोकसभा चुनाव में ओबीसी के वोट बैंक भारतीय जनता पार्टी से दूर होते चले जा रहे हैं थे,ऐसे में कुर्मी समाज से आने वाले पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी ने यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है पंकज चौधरी जो वोट बैंक भारतीय जनता पार्टी से दूर हो चुके हैं उन्हें एक करने में अहम भूमिका निभाएंगे,2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में भाजपा कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती है भाजपा हर एक वर्ग को अपने साथ जोड़कर चलना चाहती है, उत्तर प्रदेश में जो एसआईआर हो रहा है उसे करीब ढाई से 3 करोड़ मतदाता का नाम कटने वाला है क्योंकि यह सारे के सारे घुसपैठ है,अवैध तरीके से भारत में निवास करते हैं भाजपा का कहना है कि घुसपैठियों को बाहर का रास्ता दिखाना है और नए वोटरों को जोड़ना है जो भारत के निवासी हैं
अब देखना है कि अगर उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज चौधरी बनते हैं तो क्या 2027 के विधानसभा चुनाव में पंकज चौधरी जितने भी मतदाता भारतीय जनता पार्टी से दूर हो गए हैं उन्हें जोड़ पाते हैं धन्यवाद
ये भी पढ़े:हाई सिक्योरिटी बैरक में है IPS अमिताभ ठाकुर

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version