प्रशांत किशोर और प्रियंका गांधी की बातचीत क्यों हुई खास

बिहार विधानसभा चुनाव में बुरी तरीके से प्रशांत किशोर की हार हुई,प्रशांत किशोर पेशे से रणनीतिकार है लेकिन अपनी रणनीति बनाना भूल गए थे उनको लगा कि जैसे उन्होंने जो वादे किए हैं उन्हें जनता स्वीकार करेगी,रणनीति बनाना किसी पार्टी के लिए या फिर चुनाव लड़ना दोनों में बहुत अंतर होता है प्रशांत किशोर को यह बात समझ में आ गई की रैली करने से वोट नहीं मिलता है,बिहार की जनता इतना जल्दी किसी नए पार्टी पर भरोसा नहीं करती एक तरह से देखा जाए तो प्रशांत किशोर को उनका अहंकार ले डूबा वह जिस हिसाब से नीतिश कुमार को कहते थे कि 25 सीट भी नहीं आएगी जनता ने यह दिखा दिया की प्रशांत किशोर को अभी बहुत समय लगेगा राजनीति में अपनी सफलता पाने मेंhttp://news24hourslatest.in
प्रशांत किशोर और प्रियंका गांधी की मुलाकात क्यों हुई खास:
बिहार विधानसभा चुनाव में पूरी तरीके से हारने के बाद दिल्ली गए प्रशांत किशोर ने प्रियंका गांधी से बात की,ऐसा कहा जा रहा है कि प्रशांत किशोर प्रियंका गांधी के साथ लगभग 2 घंटे की मीटिंग की है मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रशांत किशोर ने प्रियंका गांधी से बिहार की हार पर विपक्ष की अहम भूमिका पर और विपक्ष की अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत की,आपको बता दे कि प्रशांत किशोर बिहार में अकेले दम पर चुनाव लड़े थे और उनका कहना था कि उनकी पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी लेकिन अब देखा जा रहा है कि प्रशांत किशोर कांग्रेस के करीबी होती जा रहे हैं
क्या प्रशांत किशोर कांग्रेस ज्वाइन करेंगे:
जिस तरीके से प्रशांत किशोर कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी से लगभग 2 घंटे बातचीत किए और अपनी बात रखी,बिहार चुनाव में हार के कारण का मंथन भी किया तो ऐसा रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि प्रशांत किशोर कांग्रेस का दामन जल्दी थाम सकते हैं,क्या राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रशांत किशोर कांग्रेस को मजबूती दिखाने की कोशिश करेंगे,आपको बता दे कि प्रशांत किशोर की बिहार विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं निकली थी जबकि कांग्रेस की 6 सिट आई थी,चर्चा यह भी है कि कांग्रेस नए सिरे से प्रचार प्रसार करने में जुट गई है,राहुल गांधी ने अपने तमाम नेताओं को इकट्ठा कर फिर से वोट चोरी का इल्जाम भाजपा पर और चुनाव आयोग पर लगा रहे हैं
प्रशांत किशोर भी जमकर विरोध किए थे कांग्रेस का:
जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव में जमकर विरोध किया था कांग्रेस पार्टी का,उन्होंने यह भी कहा था कि राहुल गांधी को बिहार में जानता कौन है?प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी पर यह भी आरोप लगाया कि बिहार की जनता उन्हें सिरे से नकार देगी क्योंकि जब चुनाव होता है राहुल गांधी आते हैं भाषण देते हैं और चले जाते हैं,राहुल गांधी बिहार के मूल मुद्दों के बारे में कोई जानकारी नहीं है,राहुल गांधी को अभी राजनीति की कोई समझ नहीं है और अब वही प्रशांत किशोर जो राहुल गांधी पर तमाम आरोप लगाए कांग्रेस के साथ गुप्त मीटिंग कर रहे हैं, दिल्ली में मीडिया के माध्यम से खबर आ रही है कि लगभग 2 घंटे इस मीटिंग में क्या बातें हुई यह तो नहीं पता लेकिन प्रशांत किशोर अपनी राजनीति को मजबूत करने के लिए शायद कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं
प्रशांत किशोर कहते क्या थे:
आपको बता दे की प्रशांत किशोर का कहना था की उनकी पार्टी किसी नेता के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी जबकि याद होगा आपको की बिहार के विधानसभा चुनाव में उन्हीं की पार्टी के एक नेता ने बीजेपी ज्वाइन कर ली और आज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर कांग्रेस के नेता प्रियंका गांधी से दिल्ली में मुलाकात करते हैं,आपको याद होगा 2014 में आम आदमी पार्टी भी यही कहती थी कि वह किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी, केजरीवाल सभी पार्टियों को भ्रष्ट बताते थे और आज वही आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का एक हिस्सा है
नेता जो कहते हैं वह नहीं करते हैं:
कोई भी नेता हो कभी भी उनके बातों पर यकीन नहीं करना चाहिए क्योंकि वह जो कहते हैं वह कभी नहीं करते प्रशांत किशोर हो,अरविंद केजरीवाल हो,कांग्रेस हो,बीजेपी हो कोई भी पार्टी अगर यह कहती है कि हम किसी के साथ गठबंधन में नहीं रहेंगे तो यह सालासर झूठ है हर पार्टी अपने वोट के लिए कुछ भी कर सकती है,कोई भी नेता हो वह कब किस दल में चला जाए यह नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि उनको अपना वोट इकट्ठा करना है और चुनाव लड़ना है, खैर अब देखते हैं प्रशांत किशोर कि आगे की रणनीति क्या होती है
ये भी पढ़े:कांग्रेस अपने ही संकट से परेशान है