news24hourslatest

SIR हुआ कम तो विधायक की गई टिकट

SIR हुआ कम तो विधायक की गई टिकट

SIR हुआ कम तो विधायक की गई टिकट

 

 

 

 

 

जी हां दोस्तों SIR को लेकर उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आमने-सामने हो गए हैं,एक तरफ योगी आदित्यनाथ ढाई से 3 करोड़ वोटर कम होने की आशंका जाता रहे हैं, तो वही अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा SIR की जगह अपने वोट बढ़ाना चाहती है,दोनों अपना अलग-अलग राज अलाप रहे हैं,अखिलेश यादव का कहना है कि अगर SIR के मुद्दे को छोड़कर अगर कोई कार्यकर्ता लखनऊ की दौड़ लगा रहा है तो उसे टिकट नहीं मिलेगा वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि SIR कम हुआ तो विधायक की गई टिकटhttp://news24hourslatest.in
SIR पर योगी Vs अखिलेश यादव:
योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दे दिया है कि जिन विधानसभा सीटों पर SIR कम है वहां के विधायकों की टिकट पर संकट है,कार्यकर्ताओं को समझा दिया गया है कि जिन्हें चुनाव लड़ना है वह SIR को लेकर सीरियस रहे सब काम छोड़कर वोट बढ़ाने में जुटे SIR पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही गई आपको बता दे कि यह इस बैठक की अध्यक्षता पंकज चौधरी ने किया,उनका कहना है कि SIR पर अभी अगर आप की जान से मेहनत करेंगे तो अगले 20 साल तक यह आपका काम आएगी
SIR के जरिए जीतेंगे विधानसभा चुनाव:
SIR को लेकर हर पार्टी संवेदनशील नजर आ रही है उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव नें शक्त निर्देश दिया है कि उनके पार्टी के कार्यकर्ता सारे काम छोड़कर SIR को ठीक करने में लगे वही ममता बनर्जी SIR को लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है,उनका कहना है कि SIR के जरिए भाजपा अपने वोटर जोड़ना चाहती है और हमारे वोटर को काटना चाहती है लेकिन भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि SIR से यह पता चल जाएगा कि भारत के अपने नागरिकों कौन है और घुसपैठियों कौन है,जो भी घुसपैठियों होगा उसे तुरंत डिटेंशन सेंटर में भेजा जाएगा
फर्जी वोटरों को लेकर विपक्ष में बेचैनी है:
आपको बता दे कि भाजपा के नए नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने SIR के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा,उनका कहना है कि विपक्ष इस बात से डरी है कि उनके फर्जी वोटर अब बाहर हो जाएंगे वहीं प्रदेश महा मंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भी SIR को लेकर अपनी रूपरेखा तैयार की है,योगी का कहना है कि SIR एक बहुत ही बड़ा मुद्दा है चुनाव को देखते हुए और इससे विपक्ष का वोट कटेगा क्योंकि उनके जितने भी फर्जी वोटर हैं वह SIR के जरिए हटा दिए जाएंगे
योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा:
आपको बता दे कि योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अगर SIR कम हुआ तो विधायक की गई टिकट इसलिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को सारे काम छोड़कर SIR के मुद्दे को सीरियस लेना है,सीएम योगी ने यह भी कहा है की दावत मे आना-जाना या अनुष्ठान सारे कार्यक्रमों को छोड़कर SIR में जुट जाए उन्होंने कहा है कि ढाई से तीन करोड़ वोटर कम है यह वोट किसका है वोट हमारा है,नए वोटर बनने पर फोकस कीजिए और जितने भी घुसपैठिये हैं उन्हें मतदाता सूची से बाहर का रास्ता दिखाइए
कम SIR वाली सिट कौन सी है:
मुख्यमंत्री योगी आदित्य ने कहा है कि ढाई से तीन करोड़ वोटर अभी भी कम है और यह बीजेपी का ही वोट है, मुख्यमंत्री ने सिलसिलेवार प्रदेश की उन विधानसभा सीटों का जिक्र भी किया जहां SIR अन्य विधानसभा सीटों से अपेक्षाकृत कम है इसमें लखनऊ सहित अलग जिलों के विधानसभा क्षेत्र शामिल थे योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता हर काम छोड़कर SIR में जुड़ जाए और सभी बूथों पर अपने-अपने कार्यकर्ताओं को मजबूती से लगाए,हर बूथ पर वोटर लिस्ट पहुंचते हैं ताकि अच्छे से मिलान हो जाए कि कौन से वोटर लिस्ट में कौन फर्जी नाम हैं और उन्हें मतदाता सूची से बाहर कर दिया जाए वही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 सहित लगातार चुनाव भारतीय जनता पार्टी जीतने वाली है तो SIR के काम को गंभीरता से लेने की जरूरत है अगर हम यहां पर फोकस करेंगे तो आने वाले सभी चुनाव भारतीय जनता पार्टी के हाथ में जाएगा,समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव अब समाजवादी पार्टी बुरी तरीके से हारने वाली है क्योंकि उनके जो फर्जी वोटर है वह इस बार मतदाता सूची से हटा दिए जाएंगे इसलिए विपक्ष में काफी बेचैनी है कि वह जीतेंगे कैसे
SIR एक बहुत बड़ा मुद्दा है उत्तर प्रदेश और बंगाल को मद्देनजर रखते हुए सभी पार्टिया अपने-अपने कार्यकर्ताओं को सारे काम छोड़कर SIR पर फोकस करने को कही है,सारे पार्टियों ने निर्देश दिया कि अगर कोई भी कार्यकर्ता चुनाव लड़ने इच्छुक है और SIR पर इसका फोकस नहीं है तो उसे टिकट नहीं दिया जाएगा धन्यवाद

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version