नए साल पर अपने लक्ष्य पर साधे निशाना

साल 2025 अब समाप्त होने वाला है हम प्रवेश करने वाले हैं 2026 में एक नई ऊर्जा के साथ,एक नई उम्मीद के साथ अक्सर लोग यह बैठकर सोचते हैं कि हमने बीते पिछले साल में क्या किया और सोचना भी चाहिए,आप क्या करते हैं सही है गलत है या आपके दिमाग में होना चाहिए या फिर आप उसे नोट करके रखिए ताकि कुछ चीजों से बचा जा सके,जो गलती आपने की है उस गलती को ना दोहरायें,2025 भी कुछ लोगों के लिए बहुत अच्छा रहा तो कुछ लोगों के लिए बहुत बुरा रहा, 2025 में हमले हुए जो की बहुत बुरा हुआ,जिसमें कई निर्दोष लोग मारे गए,2025 में सरकारों द्वारा अनेक कार्य किए गए जिनका लाभ सीधे जनता तक पहुंचा लेकिन अब हमें यह सोचना है कि 2026 हमारे लिए कैसे बेहतर हो सकता हैhttp://news24hourslatest.in
क्या रेजोल्यूशन ने 2026 में:
2025 की समाप्ति हो चुकी है अब हम प्रवेश करने वाले हैं 2026 में,ऐसे में हमें पहले यह सोचना चाहिए कि हमने 2025 में क्या-क्या किया,कितनी ऊंचाई तक पहुंचे और अगर अपने लक्ष्य को साधने में नाकाम हुए हैं तो उसके पीछे का कारण क्या है,हम जो भी काम करते हैं उसे हमें एक डायरी में नोट कर लेना चाहिए ताकि हमारे संज्ञान में वह बातें रहे कि,हमने क्या गलत किया, क्या सही किया क्योंकि ऐसा करने से आपके दिमाग पर एक सकारात्मक प्रभाव पड़ता है कि आप आने वाले समय में वह काम गलत ना करें,हमेशा यह निर्णय की सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाना है, तभी आप तरक्की कर पाएंगे अन्यथा बेईमानी करके कुछ क्षण तक आनंदित रहा जा सकता है हमेशा नहीं
दूसरों के साथ भला करें:
नए साल की शुरुआत होने वाली है कोशिश यही रहे कि आपकी वाणी से आपके आचरण से किसी की भावना हाथ नहीं हो और कोई आपके प्रति बुरा न सोचें समाज में रहना है तो एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए आप अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं यानी कि आप में कोई कमी है उस कमी को नजरअंदाज न करें,उसको देखें,सोचे,समझे और फिर उस पर काम करें और सफलता अवश्य मिलेगी साल की समाप्ति होने जा रही है,आपको आत्मनिरीक्षण करना होगा कि हमने क्या खाया और क्यों खाया अगर कहीं चूक रह गई यह सफल होने में तो आने वाले साल में वैसी गलती ना करें,प्रार्थना करें कि आने वाला साल निर्विघ्न रहे सबके लिए सब तरह की करें आपसी सौहार्द को जिंदा रखें अगर आप एक दूसरे के प्रति सकारात्मक रहेंगे तभी देश तरक्की करेगा,एक आदमी देश नहीं है 125 करोड़ में आप एक हैं अगर सब लोग ऐसे ही सकारात्मक तरीके से एक दूसरे के साथ जुट जाएं अपना देश तरक्की करना शुरू कर देगा
बहुत विसंगतियां आई 2025 में:
ऐसा नहीं है कि जहां सुख है,वहां सुख ही है जीवन में सुख-दुख लगा रहता है उसको कैसे झेलना है इसी का नाम जिंदगी है,कितने लोगों का नया जन्म होता है कितने लोग मोक्ष को प्राप्त करते हैं,यह जीवन की रित है,इसे आप झुठला नहीं सकते,2025 भी भारत के लिए थोड़ा असहज रहा,हमने देखा कि कैसे पहलगाम में आतंकियों ने हमला किया,किसी की पत्नी,बेटी,मां के सामने उनके बेटे को मार दिया,पति को मार दिया,उसके बाद दिल्ली में एक दर्दनाक हादसा हुआ,जिसमें करीब 20 लोग मारे गए,ऐसी विसंगतियों से देश गुजारा है लेकिन हमें ईश्वर पर भरोसा रखना चाहिए,सूर्य की चमक एक न एक दिन अवश्य पड़ेगी,हम अपने नजरिए से सकारात्मक रहे,सकारात्मक जिए,आतंकियों का क्या है उनका काम है लोगों को मारना,उन्हें किसी से कोई फर्क नहीं पड़ता,उनका बस काम है कि कैसे लोगों की जान ली जाए,इस चीज को हमें समझना पड़ेगा,हर पल एक चुनौती है हमारे लिए और इस चुनौती को हमें स्वीकारना होगा,तभी हम आगे बढ़ पाएंगे कोशिश करें कि
हिंदू मुसलमान ना करें:
साल 2026 की शुरुआत होने वाली है,ऐसे में अगर भारत के लोग यह ठान ले की हमें हिंदू मुसलमान नहीं करना है तो यह देश वाकई बहुत तरक्की कर सकता है, क्योंकि हमारे देश के लोग राजनीति के कुछ चक्र में फंस कर आपसी सौहार्द को बिगाड़ने में लगे रहते हैं,हम आए दिन देख रहे हैं कोई हिंदू मुसलमान को बोल रहा है,कोई मुसलमान हिंदू को बोल रहा है,लेकिन नेता खुश है, जनता को एक दूसरे से लड़ाकर खुद पीछे हट जाते हैं और हम यही बात नहीं समझ पाते हैं,जिस दिन हमें यह समझ में आ गया कि हिंदू मुसलमान करने से कुछ नहीं होता है उसी दिन से हमारी सोच बदलनी शुरू हो जाएगी, क्योंकि राजनीति के द्वारा जो हमारे दिमाग में नफरत फैलाई गई है उसे दूर करनी बहुत जरूरी है,अगर उस नफरत को हम अपने दिमाग से हटा दें तो हम एक दूसरे के प्रति कभी गलत आचरण नहीं करेंगे धन्यवाद
ये भी पढ़े:मजबूरी थी सेंगर को वापस जेल भेजना